महंगाई बढ़ाने और नए-नए स्कैम लाने वाली सरकार बन गई भाजपा : सुनील सिंह

भाजपा सरकार सिर्फ अपना मुनाफा देख रही
लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार आज महंगाई बढ़ाने और नए-नए स्कैम लाने वाली सरकार बन गई है। यह ऐसी सरकार है जो आम जनता को न चैन से जीने दे रही है और न ही महंगाई से राहत दे रही है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम उत्पाद, दूध, चीनी, खाद, आटा, चावल और खाद्य तेल सहित रोजमर्रा की लगभग हर वस्तु महंगी होती जा रही है। सरकार गरीबों को मुफ्त राशन बांटकर वाहवाही तो लूटती है, लेकिन दूसरी तरफ महंगाई बढ़ाकर जनता की जेब से कई गुना पैसा वसूल रही है।
चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि चीनी की बढ़ती कीमतों और इथेनॉल नीति पर सरकार जवाब दे। जनता से महंगी चीनी खरीदवाई जा रही है, जबकि किसानों को उनके गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। हर तरफ लूट और नए-नए स्कैम का खेल चल रहा है—मंदिरों से लेकर इथेनॉल और चीनी तक जनता को लूटने का आरोप सरकार पर लग रहा है।
उन्होंने कहा कि किसानों को खाद महंगी, आम जनता को रसोई महंगी और सरकार को सिर्फ अपना मुनाफा दिखाई दे रहा है। आम जनता बीजेपी की महंगाई और लूट की नीतियों से परेशान हो चुकी है। यह जनता को न जीने देने वाली सरकार बन गई है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने का सपना देख रही शक्तियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
टॉप रीड्स

आईआईएम रोड से किसान पथ तक सफर होगा आसान, ग्रीन कॉरिडोर में जुड़ेंगे 9.9 किमी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

पूर्व विधायक गोरख पासवान ने दिव्यांग राम भरोसा यादव को दी ट्राईसाइकिल

मिशन शक्ति: लखनऊ की चार छात्राओं ने संभाली एक दिन की निदेशक की जिम्मेदारी

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).