सपा-कांग्रेस की दोस्ती ICU में पहुंची, बस हार की औपचारिकता बाकी: यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी

सपा-कांग्रेस में छिड़ा गृहयुद्ध, चुनाव से पहले ही गठबंधन का हुआ बंटाधार: पंकज चौधरी
लखनऊ। यूपी भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ही दोनों दलों की दोस्ती आईसीयू में पहुंच चुकी है और अब मैदान में हार की औपचारिकता बाकी है।
पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी के भविष्य के घोषणापत्र पर कहा कि झूठे वादों से ही पार्टी की हार की गारंटी सुनिश्चित हो जाएगी। सपा का झूठा घोषणापत्र जनता पहले भी देख चुकी है और इस बार भी उसे स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन में युद्ध छिड़ा हुआ है। दोनों दलों के बीच जिस तरह बयानबाजी चल रही है, उससे साफ है कि चुनाव में उतरने से पहले ही गठबंधन का बंटाधार हो चुका है।
पंकज चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने सपा को 181 सीटों की सूची दी लेकिन सपा ने 26 सीटें देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गठबंधन में सीटों का बंटवारा अभी पूरी तरह तय भी नहीं हुआ है, लेकिन समाजवादी पार्टी ने पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इससे गठबंधन की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

'बिजली फ्री, महिलाओं को नकद और युवाओं को मदद!' अखिलेश ने 2027 के लिए खोला वादों का पिटारा, PDA पर लगाया दांव

'कुंडा से प्रतापगढ़ तक राजा भैया की बिसात! 2027 के लिए तीन मोर्चों पर उतारी अपनी फौज'

अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, चंद्रशेखर को CM बनाएगा!' ओवैसी का अखिलेश-योगी पर हमला, 2027 के लिए नया सियासी दांव

'सेठ भाजपा ले गई, धन्नासेठ सपा ले आई!' अखिलेश ने कारोबारी सियासत पर खोली BJP की पोल
टॉप रीड्स

अखिलेश को कांग्रेस से लड़ना है या बीजेपी से? 5 टिकटों पर इमरान मसूद का तीखा हमला, बोले- गठबंधन में सहयोगी होते हैं, भिखारी नहीं

'संविधान का नाम, गुंडागर्दी के काम!' अखिलेश पर राजभर का वार, PDA की परिभाषा पर छिड़ी जंग

26 सीटों पर सपा का दांव, कांग्रेस की 130 की मांग पर सियासी घमासान! अखिलेश ने दिया गठबंधन का संदेश, इमरान मसूद बोले- 'भीख नहीं मांग रहे'

अखिलेश की सियासी चाय में राजभर ने डाल दी ‘शिवपाल वाली शक्कर’! बोले- चच्चू के 45 विधायक कभी भी पलट सकते हैं खेल!

आजम खान पर सवाल, अपर्णा यादव का जवाब- 'असुर-भयंकरों को छोड़िए, कथा सुनिए'; सियासत में छिड़ी नई जुबानी जंग

सीएम योगी को मौलाना जर्जिश ने बताया 'लाशों का सौदागर', बोले- अंदर से गुंडे हैं; पूर्णिया की तकरीर से यूपी में सियासी हलचल

आजम खान के 'बिरयानी' वाले तंज का ओवैसी की पार्टी ने बिरयानी से दिया जवाब! इटावा में 500 लोगों को खिलाई हैदराबादी बिरयानी, 2027 की सियासत में नया स्वाद



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).