यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

लखनऊ (भान्ब्रा)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में आपसी गुटबाजी रविवार को खुलकर सामने आ गई। राजधानी स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के कार्यभार ग्रहण करने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट की स्थिति बन गई। इस दौरान जूते चलने की भी खबर है। हंगामे के बीच पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय धरने पर बैठ गए।
जानकारी के मुताबिक, आराधना मिश्रा मोना अपने नए दायित्व को संभालने के लिए कांग्रेस मुख्यालय पहुंचीं। इसी दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी वहां पहुंचे। इसके बाद दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद और भिड़ंत में बदल गई। आरोप है कि अजय राय के समर्थकों के साथ बदसलूकी हुई, जिसके बाद मामला और बिगड़ गया।

स्वागत समारोह में ही संग्राम
प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण करने के मौके पर हुए इस हंगामे ने कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान को चर्चा के केंद्र में ला दिया। जिस कार्यक्रम में संगठन की नई जिम्मेदारी संभालने और एकजुटता का संदेश देने की उम्मीद थी, वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति बन गई। विवाद बढ़ने पर अजय राय के धरने पर बैठने से मामला और गंभीर हो गया।
https://x.com/visuallive_in/status/2109224986057859183?s=20
कांग्रेस की गुटबाजी पर उठे सवाल
कांग्रेस मुख्यालय में नेताओं के समर्थकों के बीच हुए इस टकराव ने प्रदेश संगठन में आपसी तालमेल और गुटबाजी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट और जूते चलने की खबरों ने पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी है। इस घटनाक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला, JPNIC के खर्च और परिवार की भूमिका पर उठाए सवाल

जेपी जयंती पर JPNIC पहुंचे अखिलेश यादव, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण; सरकार पर साधा निशाना

योगी की अखिलेश को खुली चुनौती, बोले- अयोध्या से चुनाव लड़ें, मैं भी मैदान में उतरूंगा
टॉप रीड्स

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).