नाटी इमली भरत मिलाप की तैयारियां तेज, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

वाराणसी में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर, सफाई, बैरिकेडिंग से लेकर पेयजल तक की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त
वाराणसी। नाटी इमली के प्रसिद्ध भरत मिलाप आयोजन को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने आयोजन स्थल और भरत मिलाप मार्ग का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए नगर आयुक्त ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।
सफाई और फॉगिंग के निर्देश
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने भरत मिलाप मार्ग और परिसर में नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही चूने और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने तथा मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग सुनिश्चित करने को कहा। इन कार्यों की जिम्मेदारी प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपी गई।
भीड़ नियंत्रण के लिए होगी बैरिकेडिंग
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुख्य मार्ग तथा आयोजन परिसर में मजबूत बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य अभियंता (सिविल) को सीमेंटेड चबूतरों की रंगाई-पुताई और क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग की मरम्मत कराने को कहा गया। वहीं, रात के समय श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुरक्षित बनाने के लिए पर्याप्त मार्ग प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिशासी अभियंता (मार्ग प्रकाश) को दिए गए।
पेयजल और मोबाइल टॉयलेट की होगी व्यवस्था
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उपयुक्त स्थानों पर शुद्ध पेयजल के टैंकर और मोबाइल टॉयलेट उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके साथ ही जलकल विभाग को सीवर चैंबर और गली पीट की सफाई कराने तथा सीवर ओवरफ्लो की समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए।
नगर निगम प्रशासन का जोर आयोजन से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और भरत मिलाप का आयोजन व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।
निरीक्षण के दौरान पार्षद प्रमोद राय, सहायक अभियंता (सिविल), अवर अभियंता (जलकल), सफाई निरीक्षक, अवर अभियंता (मार्ग प्रकाश) सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

सूर्पणखा की नाक कटने, माता सीता के हरण और राम-सुग्रीव मित्रता के प्रसंगों ने किया भावविभोर

राम वन गमन का सजीव मंचन देख छलक उठीं दर्शकों की आंखें, प्रभु श्रीराम के वनवास के दृश्य ने हर दिल को किया भावुक

नगरा की रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, भगवान राम के जन्म का हुआ भावपूर्ण मंचन

गोरखनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित हुआ कलश, योगी आदित्यनाथ ने की मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना
टॉप रीड्स

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने का सपना देख रही शक्तियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

CJI से जुड़े बयान पर संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई की मांग




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).