बलिया की जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज नगरा का दबदबा, 12 खिलाड़ियों का मंडलीय टीम के लिए चयन

बलिया। जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के दो दर्जन से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में जनता इंटर कालेज नगरा के प्रतिभागी छात्र छात्राओं का दबदबा कायम रहा। इस विद्यालय के दस छात्राओं का चयन अंडर 14,अंडर 17 एवं अंडर 19 में किया गया।अंडर-14 वर्ग में अंशिका और खुश्बू, अंडर-17 वर्ग में सृष्टि चौहान, रिया गुप्ता, स्नेहा, निधि, साक्षी, रेशमी तथा अर्चना का चयन किया गया। वहीं अंडर-19 वर्ग में अनामिका का चयन हुआ। बालक वर्ग के अंडर-17 में युवराज और सूरज का भी चयन किया गया।

इसी क्रम में क्रिकेट की चयन प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।क्रिकेट प्रतियोगिता बालिका वर्ग में विद्यालय के मनीषा,प्रीति प्रजापति सिद्धि एवं बालक वर्ग में सूर्य प्रकाश गिरी एवं प्रभात सिंह का चयन किया गया।महिला एवं बालक वर्ग से चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय टीम में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
कबड्डी की मंडलीय प्रतियोगिता 3 अक्टूबर 2026 को नरही में आयोजित होगी। चयनित खिलाड़ियों को इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. उमेश चंद्र पाण्डेय,ओमप्रकाश राम,अनुज सिंह, राम विलास राजभर,अंजनी कुमार सिंह, विनय प्रताप सिंह सहित सभी शिक्षकगण ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा को पीएम मोदी ने दी बधाई

सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 62 लाख की लागत से अत्याधुनिक जिम का लोकार्पण

खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की
टॉप रीड्स

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

सवर्ण मोर्चा ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री

यूपी पुलिस को मिले 87 नए इंटरसेप्टर वाहन, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी; हादसों पर लगेगी लगाम



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).