बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

बलिया। नगरा अंडर-17 वर्ग की स्टेट स्तरीय प्रतियोगिता के लिए नगरा क्षेत्र की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हुआ है। दृष्टि तिवारी का चयन अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज से हुआ है। वह राइट हैंड बैटर हैं। वहीं मनीषा जनता इंटर कॉलेज से तथा प्रिरिती प्रजापति का चयन भी हुआ है। दोनों खिलाड़ी मीडियम पेस गेंदबाज हैं।
दोनों खिलाड़ियों ने इंडियन क्रिकेट अकादमी नगरा, बलिया में कोच अब्दुल्लाह शाह की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर यह सफलता हासिल की है। खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय परिवार, अकादमी और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए स्टेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

सटीक निशाने से राष्ट्रीय मंच पर चमके जयपुरिया बाबतपुर के तीरंदाज, सीबीएसई प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

भारत-वेस्टइंडीज मैच को लेकर इकाना तैयार, पिच से लेकर सुरक्षा तक पुख्ता इंतजाम

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा को पीएम मोदी ने दी बधाई
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की मांग, डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).