एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन का स्वर्णिम डबल, यूपी का बढ़ाया गौरव

100 और 200 मीटर टी12 स्पर्धाओं में जीते दो स्वर्ण पदक, दोनों में बनाया गेम्स रिकॉर्ड; निदेशक धीरेंद्र सिंह सचान ने फोन पर दी बधाई
लखनऊ/गाजियाबाद। एशियन पैरा गेम्स-2026 में भारतीय पैरा एथलीट सिमरन शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 100 और 200 मीटर टी12 स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक जीतकर देश और उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया। दोनों स्पर्धाओं में गेम्स रिकॉर्ड बनाने वाली सिमरन वर्तमान में उत्तर प्रदेश के पंचायती राज विभाग में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) के पद पर कार्यरत हैं।
निदेशक धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाई
सिमरन की ऐतिहासिक उपलब्धि पर पंचायती राज विभाग के निदेशक धीरेंद्र सिंह सचान ने उनसे फोन पर बातचीत कर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सिमरन ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत
निदेशक सचान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सिमरन के आगमन पर उन्हें सम्मानपूर्वक रिसीव किया जाए और भव्य स्वागत के साथ लखनऊ लाया जाए।
सचान, जो ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन के चेयरमैन भी हैं, ने कहा कि सिमरन की उपलब्धि प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। वह प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उनका संघर्ष और समर्पण दूसरों के लिए प्रेरणा है।
दो स्वर्ण पदक जीतकर बनाया रिकॉर्ड
सिमरन ने 200 मीटर टी12 स्पर्धा में 24.80 सेकंड और 100 मीटर टी12 स्पर्धा में 12.02 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीते। दोनों स्पर्धाओं में गेम्स रिकॉर्ड बनाकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
सिमरन की सफलता ने साबित किया है कि प्रशासनिक दायित्वों के साथ खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उनकी इस उपलब्धि से उत्तर प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को नई प्रेरणा मिली है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

पैरा एशियन गेम्स: तीरंदाजी और डिस्कस थ्रो में भारत को गोल्ड, शीतल-तोमन और सुवर्णा ने बढ़ाया देश का मान

लखनऊ ने वाराणसी को हराकर जीती आरपीएफ क्रिकेट ट्रॉफी

देवरिया की सोनाक्षी सिंह ने फुटबाल से बनाई पहचान

भारतीय खिलाड़ियों को मिल रही नई ताकत, PM मोदी ने इलावेनिल का लेख किया साझा
टॉप रीड्स

सरकार और जनता के बीच पारदर्शी संवाद से अफवाहों और गलतफहमियों पर लगेगी रोक: विशाल सिंह

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).