धूमधाम से मना तीज उत्सव
वंदना और नलिनी बनीं 'तीज क्वीन
लखनऊ। विकास नगर स्थित एक होटल में सोमवार को हरियाली तीज हर्षोल्लास, उमंग और सांस्कृतिक छटा के साथ मनाया गया। शैल सक्सेना, पूजा अग्रवाल, नूपुर श्रीवास्तव के संयोजन में सावन की विशेष थीम पर सजे इस रंगारंग कार्यक्रम में पारंपरिक श्रृंगार, मनमोहक संगीत, नृत्य, रोचक खेल और स्वादिष्ट व्यंजनों का बेहतरीन संगम देखने को मिला।
शुरुआत पारंपरिक सावन गीतों और लोकनृत्यों के साथ हुई। रंजना, स्वाति, रोली, पूनम, रेनू, श्वेता, शिवानी, नीलम एवं वंदना की शानदार नृत्य प्रस्तुतियों ने सभागार में मौजूद सभी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, स्मिता और मंजू राव के सुरीले गीतों ने माहौल को पूरी तरह सावन के रंग में रंग दिया।
प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह, तीज क्वीन का ताज
तीज क्वीन: वंदना एवं नलिनी (संयुक्त रूप से विजेता)
बेस्ट हेयर स्टाइल: अदिति
बेस्ट नेल आर्ट: नीलम
सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा गया। इस भव्य आयोजन की सफलता में शैल, नीलू, प्रीति, निष्ठा, स्वीटी, निशा, शालू एवं महिमा का विशेष योगदान रहा।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

वाराणसी मंडल में 11 रेलकर्मियों को सेवानिवृत्ति लाभ का हुआ भुगतान

दिव्यांगजन कल्याण में यूपी की बड़ी उपलब्धि, दो विश्वविद्यालयों वाला देश का पहला राज्य: सीएम योगी

सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री

सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान: मुख्यमंत्री याेगी
टॉप रीड्स

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).