ट्रेन में छूटा 2.80 लाख का सामान, RPF ने सुरक्षित यात्री को लौटाया

वाराणसी। यात्रियों की सुरक्षा के साथ उनके छूटे सामान को सुरक्षित वापस पहुंचाने में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में RPF पोस्ट मऊ के जवानों ने ट्रेन में छूटा करीब 2.80 लाख रुपये का सामान सुरक्षित बरामद कर यात्री को सौंप दिया।
गाड़ी संख्या 12165 के कोच A-1 में सीट संख्या 42 के पास RPF को नीले रंग का लॉक सूटकेस लावारिस हालत में मिला। जवानों ने सूटकेस को सुरक्षित कब्जे में लेकर RPF पोस्ट पर पहुंचाया। इसके बाद सामान के वास्तविक मालिक की पहचान के लिए पूछताछ और आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई।
सत्यापन के बाद सूटकेस यात्री चंदन सिंह का होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उनका सामान उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। सूटकेस में करीब 2.50 लाख रुपये मूल्य का मंगलसूत्र और लगभग 25 हजार रुपये की साड़ियां समेत कुल करीब 2.80 लाख रुपये का सामान था।
सामान सुरक्षित वापस मिलने पर यात्री चंदन सिंह ने RPF की तत्परता और कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने समय पर सामान बरामद कर वापस लौटाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल का आभार जताया।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

संपूर्ण समाधान दिवस में 145 फरियादियों ने लगाई गुहार, 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

पीएम मोदी और सीएम योगी के मार्गदर्शन में स्वच्छता के क्षेत्र में यूपी ने रचा नया अध्याय: एके शर्मा

‘वोट बैंक नहीं, विकास की पहली इकाई हैं गांव’, ग्राम स्वराज पर सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां, परिवारवाद पर साधा निशाना

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन
टॉप रीड्स

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

बलिया : नगरा में रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से, युद्ध स्तर पर हो रही तैयारियां

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).