Mon, Sep 28
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ IND vs WI: विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। वनडे में 15,000 रन पूरे करने वाले वो दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।★ लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी की। बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव बन रहा है। गहरे दबाव के कारण मानसून सक्रिय हुआ। लखनऊ, आसपास के इलाकों में बारिश हो रही है। यूपी के कई जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई। 24 घंटों में पूर्वांचल में बारिश तेज हो सकती है। लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें। जाम के कारण एयरपोर्ट पहुंचने में देरी हो सकती है।★ लखनऊ। भारी बारिश के चलते आज स्कूलों में अवकाश। कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद। DM ने स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया। बारिश-खराब मौसम के चलते लिया गया फैसला।★ गाजीपुर। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आज गाजीपुर दौरा। दोपहर 12.20 बजे अंधऊ हवाई पट्टी पहुंचेंगे। आज 12.35 बजे लंका मैदान पहुंचेंगे ब्रजेश पाठक। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करेंगे ब्रजेश पाठक। 1.40 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे ब्रजेश पाठक। अमृत फार्मेसी, सिटी स्कैन मशीन का करेंगे उद्घाटन।★ चित्रकूट। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर। मंदाकिनी का जलस्तर 126.500 मीटर के पार। डेंजर लेवल 126.500 मीटर के पार। रामघाट पर बढ़ा बाढ़ का खतरा। डीएम पुलकित गर्ग ने किया निरीक्षण। एसपी अरुण कुमार सिंह भी रहे मौजूद। रामघाट पर पीएसी की मोटर बोट तैनात। घाटों पर पुलिस की लगातार निगरानी। ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस बल अलर्ट।★ गाजियाबाद। 12वीं मंजिल से गिरने से प्राची की मौत। कपड़े उतारते समय पैर फिसला- परिजन। बालकनी से नीचे गिरने की बताई जा रही वजह। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। राजनगर रेसीडेंसी सोसायटी की घटना।★ बहराइच। 3 शावकों संग बाघिन का वीडियो वायरल। कार सवार राहगीरों ने बनाया वीडियो। सड़क किनारे घूमती दिखी बाघिन, शावक। मोतीपुर-सुजौली मार्ग का बताया जा रहा वीडियो।★ चंदौली। इमरान बाइक प्वाइंट में लगी आग। सर्विसिंग के लिए खड़ी बाइक जलकर खाक। लोगों की मदद से आग पर पाया काबू। शॉर्ट सर्किट या आगजनी की आशंका। धानापुर थाना क्षेत्र का पूरा मामला।★ आगरा। मॉडल शॉप में लगी भीषण आग। दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू। आग से लाखों के नुकसान की आशंका। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका। एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग का मामला।★ मेरठ। वेस्ट यूपी में भारी बारिश का अलर्ट। दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट। उत्तराखंड में भी भारी बारिश की चेतावनी। तेज आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश। कई जिलों में कक्षा-12 तक के स्कूल बंद। खराब मौसम में घर से न निकलने की एडवाइजरी। पहाड़ियों में शाकुम्भरी मां के दर्शन पर रोक। पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा बढ़ा।★ IND vs WI: विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। वनडे में 15,000 रन पूरे करने वाले वो दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।★ लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी की। बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव बन रहा है। गहरे दबाव के कारण मानसून सक्रिय हुआ। लखनऊ, आसपास के इलाकों में बारिश हो रही है। यूपी के कई जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई। 24 घंटों में पूर्वांचल में बारिश तेज हो सकती है। लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें। जाम के कारण एयरपोर्ट पहुंचने में देरी हो सकती है।★ लखनऊ। भारी बारिश के चलते आज स्कूलों में अवकाश। कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद। DM ने स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया। बारिश-खराब मौसम के चलते लिया गया फैसला।★ गाजीपुर। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आज गाजीपुर दौरा। दोपहर 12.20 बजे अंधऊ हवाई पट्टी पहुंचेंगे। आज 12.35 बजे लंका मैदान पहुंचेंगे ब्रजेश पाठक। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करेंगे ब्रजेश पाठक। 1.40 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे ब्रजेश पाठक। अमृत फार्मेसी, सिटी स्कैन मशीन का करेंगे उद्घाटन।★ चित्रकूट। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर। मंदाकिनी का जलस्तर 126.500 मीटर के पार। डेंजर लेवल 126.500 मीटर के पार। रामघाट पर बढ़ा बाढ़ का खतरा। डीएम पुलकित गर्ग ने किया निरीक्षण। एसपी अरुण कुमार सिंह भी रहे मौजूद। रामघाट पर पीएसी की मोटर बोट तैनात। घाटों पर पुलिस की लगातार निगरानी। ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस बल अलर्ट।★ गाजियाबाद। 12वीं मंजिल से गिरने से प्राची की मौत। कपड़े उतारते समय पैर फिसला- परिजन। बालकनी से नीचे गिरने की बताई जा रही वजह। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। राजनगर रेसीडेंसी सोसायटी की घटना।★ बहराइच। 3 शावकों संग बाघिन का वीडियो वायरल। कार सवार राहगीरों ने बनाया वीडियो। सड़क किनारे घूमती दिखी बाघिन, शावक। मोतीपुर-सुजौली मार्ग का बताया जा रहा वीडियो।★ चंदौली। इमरान बाइक प्वाइंट में लगी आग। सर्विसिंग के लिए खड़ी बाइक जलकर खाक। लोगों की मदद से आग पर पाया काबू। शॉर्ट सर्किट या आगजनी की आशंका। धानापुर थाना क्षेत्र का पूरा मामला।★ आगरा। मॉडल शॉप में लगी भीषण आग। दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू। आग से लाखों के नुकसान की आशंका। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका। एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग का मामला।★ मेरठ। वेस्ट यूपी में भारी बारिश का अलर्ट। दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट। उत्तराखंड में भी भारी बारिश की चेतावनी। तेज आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश। कई जिलों में कक्षा-12 तक के स्कूल बंद। खराब मौसम में घर से न निकलने की एडवाइजरी। पहाड़ियों में शाकुम्भरी मां के दर्शन पर रोक। पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा बढ़ा।

यूपी में बच्चों के पोषण की तस्वीर बदली, नाटापन 8.2 प्रतिशत अंक घटा, वेस्टिंग और कम वजन की चुनौती बरकरार

By News Desk·18 Sept 2026 11:42 PM (IST)
0
यूपी में बच्चों के पोषण की तस्वीर बदली, नाटापन 8.2 प्रतिशत अंक घटा, वेस्टिंग और कम वजन की चुनौती बरकरार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पांच साल से कम उम्र के बच्चों में नाटापन यानी उम्र के अनुपात में कम लंबाई की समस्या में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (NFHS-5) और NFHS-6 के आंकड़ों की तुलना में प्रदेश में नाटापन 39.7 प्रतिशत से घटकर 31.5 प्रतिशत रह गया है। यानी इसमें 8.2 प्रतिशत अंक की कमी दर्ज हुई है। हालांकि, इसी अवधि में बच्चों में वेस्टिंग और कम वजन की समस्या बढ़ी है, जिससे बाल पोषण के क्षेत्र में अभी भी निरंतर प्रयास की जरूरत सामने आती है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवेल के अनुसार, उत्तर प्रदेश जैसे बड़े और विविध आबादी वाले राज्य में बच्चों में नाटेपन की दर में कमी लंबे समय तक बेहतर पोषण, स्वास्थ्य सेवाओं और परिवार की देखभाल से जुड़े प्रयासों का परिणाम हो सकती है। उन्होंने कहा कि बच्चे की लंबाई में सुधार एक दिन में नहीं आता। इसके लिए गर्भावस्था से लेकर शुरुआती वर्षों तक पोषण और स्वास्थ्य की लगातार निगरानी जरूरी है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गर्भवती महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक करने के साथ पोषण पोटली का वितरण भी किया जा रहा है। बच्चों के बेहतर विकास के लिए गर्भवती महिलाओं के पोषण, छह माह तक केवल स्तनपान, समय पर पूरक आहार, संक्रमण की रोकथाम और बच्चों की नियमित वृद्धि की निगरानी पर जोर दिया जा रहा है।

शुरुआती 1,000 दिन बेहद महत्वपूर्ण

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के बाल रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. शालिनी त्रिपाठी के अनुसार, बच्चे के जीवन के शुरुआती 1,000 दिन उसके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। गर्भावस्था से लेकर बच्चे के दो वर्ष की उम्र तक पर्याप्त पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर टीकाकरण, स्तनपान और उचित पूरक आहार पर ध्यान देने से कुपोषण की स्थिति को कम किया जा सकता है।

इसी दिशा में आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य विभाग और समुदाय के स्तर पर संचालित पोषण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भूमिका महत्वपूर्ण है। सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण-2.0 की गाइडलाइन के तहत संचालित हॉट कुक्ड मील योजना के माध्यम से 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को नियमित रूप से ताजा, गर्म और पौष्टिक पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश में करीब 1.45 लाख को-लोकेटेड और 0.44 लाख नॉन-कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले लगभग 32.88 लाख बच्चे इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं।

नाटापन घटा, लेकिन वेस्टिंग और कम वजन बढ़ा

NFHS-6 के आंकड़े बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में पांच साल से कम उम्र के बच्चों में नाटापन 39.7 प्रतिशत से घटकर 31.5 प्रतिशत हुआ है। इसके विपरीत वेस्टिंग 17.3 प्रतिशत से बढ़कर 19.2 प्रतिशत और कम वजन वाले बच्चों का अनुपात 32.1 प्रतिशत से बढ़कर 34.5 प्रतिशत हो गया है। गंभीर वेस्टिंग में हालांकि सुधार दर्ज किया गया है और यह NFHS-5 के 7.3 प्रतिशत के मुकाबले NFHS-6 में 4.8 प्रतिशत रहा।

राष्ट्रीय स्तर पर भी नाटापन 35.5 प्रतिशत से घटकर 29.3 प्रतिशत हुआ है। केंद्र सरकार के अनुसार NFHS-5 से NFHS-6 के बीच देश में बाल पोषण संकेतकों में सुधार दर्ज किया गया है, हालांकि कुपोषण से जुड़ी चुनौतियां अभी बनी हुई हैं।

डॉ. शालिनी त्रिपाठी के अनुसार, नाटापन बच्चों में लंबे समय तक रहने वाले कुपोषण का महत्वपूर्ण संकेतक है। इसके पीछे गर्भावस्था के दौरान मां का पोषण, जन्म के समय बच्चे की स्थिति, स्तनपान, छह माह के बाद पूरक आहार, बार-बार होने वाले संक्रमण और शुरुआती वर्षों में मिलने वाला पोषण जैसे कई कारक होते हैं।

NFHS-6 के आंकड़े बताते हैं कि बच्चों के पोषण की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन अभी कई चुनौतियां बनी हुई हैं। बच्चों में नाटापन कम हुआ है, जबकि दुबलेपन और कम वजन की समस्या बढ़ी है। ऐसे में बच्चों को पौष्टिक और संतुलित आहार देने के साथ शुरुआती वर्षों में उनके पोषण और स्वास्थ्य पर लगातार ध्यान देना जरूरी है।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

27 Sept 2026

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

27 Sept 2026

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

27 Sept 2026

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

27 Sept 2026

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

27 Sept 2026

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

25 Sept 2026

समाजसेवा से प्रेरित हुआ जुनून! बरेली से दौड़ते हुए हरदोई पहुंचे जसवीर, राजवर्धन सिंह राजू से की मुलाकात

25 Sept 2026

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ पीजीआई में ली अंतिम सांस”

24 Sept 2026

यूपी में मौसम फिर बदलेगा मिजाज, 25-26 सितंबर को पूर्वांचल में बहुत भारी बारिश का अलर्ट