हवाई सफर से जुड़ेंगे यूपी के पर्यटन और धार्मिक स्थल, उड़ान योजना को मिली मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश के छोटे शहरों, धार्मिक स्थलों और प्रमुख पर्यटन केंद्रों तक हवाई सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम-मॉडिफाइड उड़ान (UDAN) के तहत महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
इस फैसले से प्रदेश के उन शहरों और क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने का रास्ता खुलेगा, जहां अभी हवाई सेवाओं की सुविधा सीमित है। इससे पर्यटकों, श्रद्धालुओं और व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उठाएंगी खर्च
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि इस योजना के तहत केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के बीच त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया जाएगा।
योजना के अंतर्गत 80 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार और 20 प्रतिशत खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी। इसके माध्यम से क्षेत्रीय हवाई मार्गों पर विमान सेवाओं के संचालन को आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन दिया जाएगा।
एयरलाइंस कंपनियों को मिलेंगी विशेष सुविधाएं
हवाई सेवाओं को आकर्षित करने के लिए प्रदेश सरकार क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के तहत आने वाले हवाई अड्डों पर विमानन कंपनियों को कई सुविधाएं देगी।
इसके तहत विमानन ईंधन (ATF) पर वैट की दर एक प्रतिशत या उससे कम रखी जाएगी। अग्निशमन और सुरक्षा सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा बिजली, पानी और अन्य जरूरी सेवाएं रियायती दरों पर उपलब्ध होंगी।
जरूरत के अनुसार भूमि और कनेक्टिविटी की सुविधा भी दी जाएगी। इससे विमानन कंपनियों के लिए छोटे शहरों में उड़ानों का संचालन करना अधिक सुविधाजनक हो सकेगा।
धार्मिक और पर्यटन स्थलों को मिलेगा फायदा
योजना का सबसे बड़ा लाभ प्रदेश के धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों को मिलने की उम्मीद है। अयोध्या, काशी, मथुरा-वृंदावन सहित प्रदेश के अन्य पर्यटन केंद्रों तक पहुंच आसान बनाने में क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
हवाई सेवाओं का विस्तार होने से पर्यटकों और श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ेगी। इसके साथ ही होटल, परिवहन, पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।
रोजगार और कारोबार के खुलेंगे नए अवसर
सरकार का मानना है कि छोटे शहरों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने पर स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी। इससे युवाओं, उद्यमियों और स्थानीय कारोबारियों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
कैबिनेट ने त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर करने के लिए प्रदेश के निदेशक, नागरिक उड्डयन को अधिकृत किया है। वहीं, समझौते के तहत दो नोडल अधिकारी नामित करने की जिम्मेदारी नागरिक उड्डयन विभाग के अपर मुख्य सचिव को दी गई है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

दीपावली और छठ पर यूपी रोडवेज का खास इंतजाम, 12 दिनों तक मिलेगी अतिरिक्त बस सेवा

काशी पहुंचा ‘गंगा विलास’ क्रूज, विदेशी पर्यटक करेंगे बाबा विश्वनाथ के दर्शन; गंगा आरती से रूबरू होंगे मेहमान

इंडिगो का बड़ा फैसला! सऊदी अरब की उड़ानों पर रोक बढ़ी, रियाद की फ्लाइट 31 अक्टूबर तक रद्द

दिवाली-छठ पर रेलवे का बड़ा तोहफा: 11 पूजा स्पेशल ट्रेनों का ऐलान
टॉप रीड्स

पहले यज्ञ में राक्षस-दैत्य डालते थे हड्डियां, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट से होता है विरोध: धीरेंद्र शास्त्री का बयान चर्चा में

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

सेंगर परिवार के लिए खुलकर बैटिंग करने उतरे बृजभूषण! बोले- चुनाव में कोई भी लड़ेगा तो करूंगा समर्थन, यूपी की सियासत में बढ़ी हलचल

2027 चुनाव से पहले योगी सरकार की बड़ी तैयारी, विकास योजनाओं के लिए खुलेगा अतिरिक्त बजट

मलप हरसेनपुर में छठ पूजा की धूम, अजय मिश्रा ने कराया कंबल वितरण




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).