पूर्व विधायक गोरख पासवान ने दिव्यांग राम भरोसा यादव को दी ट्राईसाइकिल

जजौली गांव पहुंचकर की मदद, ट्राई साइकिल मिलने से आवागमन में मिलेगी सहूलियत
बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के जजौली गांव निवासी 25 वर्षीय दिव्यांग युवक राम भरोसा यादव को पूर्व विधायक गोरख पासवान ने ट्राई साइकिल प्रदान की। इससे उन्हें आवागमन में सुविधा मिलने के साथ दैनिक कार्यों में भी राहत मिलने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार, बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के जजौली गांव निवासी राम भरोसा यादव दोनों हाथों और पैरों से दिव्यांग हैं। पूर्व विधायक गोरख पासवान को जब उनकी स्थिति और सहायक उपकरण की जरूरत के बारे में जानकारी मिली, तो वह उनके घर पहुंचे और ट्राई साइकिल भेंट की।
सहायता मिलने पर परिवार ने जताया आभार
ट्राई साइकिल मिलने पर राम भरोसा यादव ने खुशी जताते हुए पूर्व विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस सहायता से उन्हें रोजमर्रा के कामों और आने-जाने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
पूर्व विधायक गोरख पासवान ने कहा कि गरीबों, जरूरतमंदों और दिव्यांगजनों की सहायता करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने इसे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
इस अवसर पर यशवंत सिंह सहित एक दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

विज्ञान मेले में बच्चों के मॉडल देख प्रभावित हुए डीएम, विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर पढ़ने की दी सीख

नरहेजी महाविद्यालय में नारी सुरक्षा एवं सम्मान पर छात्राओं ने शिक्षकों से पूछे सवाल

कांग्रेस नेताओं ने SP बलिया को सौपा ज्ञापन, पूर्व मंत्री नारद राय और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्वेता राय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग

बलिया में 55.87 करोड़ से बनेगा मधुबन ढाला ओवरब्रिज, 21 पिलरों की मिट्टी जांच शुरू
टॉप रीड्स

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).