बलिया : गंगा नदी में छोड़ी गईं 1.60 लाख मत्स्य अंगुलिकाएं, मछलियों का संरक्षण होगा मजबूत

पचरूखिया घाट पर आयोजित हुआ रिवर रैंचिंग कार्यक्रम, जलीय जैव विविधता को बढ़ावा देने की पहल
मत्स्य संसाधनों के संवर्धन और मछुआरा समुदाय को लाभ पहुंचाने पर जोर
बलिया। बेलहरी ब्लॉक स्थित पचरूखिया घाट पर गंगा नदी में रिवर रैंचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गंगा नदी में 1.60 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय किया गया। इस पहल का उद्देश्य नदी के जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना, मत्स्य संसाधनों का संरक्षण एवं संवर्धन करना तथा जैव विविधता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री के प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह तथा ब्लॉक प्रमुख शशांक शेखर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन मत्स्य पालक विकास अभिकरण, बलिया के तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास मिश्रा ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। इसके बाद गंगा नदी में मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय किया गया।

इस अवसर पर मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गंगा नदी में मत्स्य बीज संचय से मछलियों की उपलब्धता बढ़ने और भविष्य में मत्स्य संसाधनों के विकास में मदद मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही नदी की जैव विविधता को संरक्षित करने तथा जलीय पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में भी इस पहल की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
कार्यक्रम के दौरान विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास मिश्रा ने आयोजन में अपना बहुमूल्य समय देने के लिए मुख्य अतिथि एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही मत्स्य अंगुलिकाओं को गंगा नदी में प्रवाहित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवनारायण निषाद, मत्स्य निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा, प्रधान सहायक शमशाद अहमद, सेवानिवृत्त मत्स्य निरीक्षक बी.बी. ओझा, लल्लन प्रसाद सहित मत्स्य विभाग के कर्मचारी, स्थानीय मछुआरा समुदाय के सदस्य एवं मत्स्य पालक उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया में 1 नवंबर को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर, पात्र लाभार्थियों को पेंशन से आवास तक की योजनाओं का मिलेगा लाभ

महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण की मांग तेज, छात्र नेता अवनीश सिंह नंदन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

28 अक्टूबर को तेज हवा संग बारिश की आशंका, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

बलिया: गड़वार पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
टॉप रीड्स

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश

काशी बनेगी राष्ट्रीय सेस्टोबॉल का अखाड़ा, 60 से अधिक टीमों के बीच खिताबी जंग!

वाल्मीकि जयंती पर अजय राय का भाजपा पर हमला, खड़गे के समर्थन में दिया बयान

लखनऊ में दीपावली पर लॉन्च होगी सौमित्र विहार आवासीय योजना, 2,200 से अधिक प्लॉट मिलने की उम्मीद

'कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमला

यूपी में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा एक्शन, फॉर्म-6, 7 और 8 की होगी जांच

भारत की बदलती तस्वीर से प्रभावित हुए केविन पीटरसन, PM मोदी ने पोस्ट किया लेख





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).