सुखपुरा-देल्हुआ में बिजली संकट पर फूटा आक्रोश, तहसील मुख्यालय पर पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति का धरना

बलिया। जनपद बलिया में सुखपुरा एवं देल्हुआ विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में लगातार बदहाल होती विद्युत आपूर्ति को लेकर पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के नेतृत्व में सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने तहसील मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया। समिति के संयोजक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र बहादुर सिंह ‘झुन्नू’ ने कहा कि इन उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों में आए दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
श्री सिंह ने कहा कि शासनादेश के अनुसार सरकार द्वारा जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालय पर 20 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की व्यवस्था है। इसके बावजूद सुखपुरा एवं देल्हुआ उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में कई बार 10 घंटे भी सुचारू विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
आदित्य योगी ने कहा कि इन क्षेत्रों की मुख्य विद्युत आपूर्ति रसड़ा से आती है। इसी आपूर्ति व्यवस्था से बलिया सिविल लाइन सहित कई अन्य फीडर भी जुड़े हुए हैं। अत्यधिक लोड के कारण बार-बार विद्युत ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न होती है। वहीं, क्षेत्रीय लोगों द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत किए जाने पर मुख्य सप्लाई में खराबी होने की बात कही जाती है। समिति का आरोप है कि कई बार ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित कर शहर की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जाती है।

युवा नेता चुनमुन यादव ने कहा कि बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के कई फीडर इब्राहिमपट्टी पावर ट्रांसमिशन से सीधे जुड़े होने के कारण अपेक्षाकृत बेहतर विद्युत आपूर्ति प्राप्त कर रहे हैं। ऐसे में सुखपुरा एवं देल्हुआ विद्युत उपकेंद्रों को भी इब्राहिमपट्टी पावर ट्रांसमिशन से सीधे जोड़ने की आवश्यकता है।
इसके साथ ही जर्जर विद्युत तारों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं, अत्यधिक एवं गलत बिजली बिल, बिना वास्तविक मीटर रीडिंग के मनमाने तरीके से बिल तैयार किए जाने तथा शिकायतों का समयबद्ध समाधान नहीं होने को लेकर भी समिति ने नाराजगी जताई।

पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति की प्रमुख मांगें
सुखपुरा एवं देल्हुआ विद्युत उपकेंद्रों को इब्राहिमपट्टी पावर ट्रांसमिशन से सीधे जोड़ा जाए, ताकि क्षेत्र में पर्याप्त एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
गलत एवं अत्यधिक बनाए जा रहे बिजली बिलों को तत्काल दुरुस्त किया जाए तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का उचित समाधान किया जाए।
पुराने एवं जर्जर विद्युत तारों को तत्काल बदला जाए, ताकि विद्युत दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
मीटर रीडिंग में हो रही अनियमितता एवं लापरवाही पर रोक लगाई जाए तथा वास्तविक मीटर रीडिंग के आधार पर ही बिजली बिल जारी किया जाए।
विद्युत विभाग में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए।

समिति ने कहा कि उक्त सभी मांगें क्षेत्रवासियों की मूलभूत समस्याओं से जुड़ी हुई हैं। इनका तत्काल समाधान जनहित में आवश्यक है। यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रवासियों में बढ़ रहा आक्रोश व्यापक आंदोलन का रूप ले सकता है।
पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी, बांसडीह के माध्यम से संबंधित अधिकारियों एवं शासन-प्रशासन से मांग की कि उक्त समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी बबुआ जी ने की, जबकि संचालन छात्र नेता अमित यादव ‘गोलू’ ने किया। इस अवसर पर भरत यादव, पवन राजभर, नवीन सिंह, डम्पू सिंह, बंटी सिंह, वीरेंद्र यादव ‘दूधिया’, प्रभात मौर्य, आशीष सिंह, आदित्य सिंह ‘भुवर’, तेज प्रताप सिंह, रितेश पांडे, भीम सिंह, वीरेंद्र यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बाढ़ का स्थायी समाधान निकालने की पहल, सुल्तानपुर में डीएम ने लिया जायजा

25-26 सितम्बर को तेज आंधी और आकाशीय बिजली का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

बलिया पुलिस परेड ग्राउंड का होगा कायाकल्प, नवीनीकरण व चारदीवारी निर्माण का हुआ भूमि पूजन

बलिया जिलाधिकारी आदेश हर दुकानदार को रखना होगा डस्टबिन, नहीं तो लगेगा जुर्माना
टॉप रीड्स

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).