यूपी के 68 हजार ग्राम प्रहरियों को बड़ा तोहफा, मानदेय में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी और परिवार को ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में आयोजित प्रदेश के 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह में उनके मानदेय में 1,000 रुपये की वृद्धि करने और ग्राम प्रहरियों व उनके परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में ग्राम प्रहरी के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाने और पुलिस अधिकारियों को ग्राम प्रहरियों के साथ नियमित बैठकें करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। गांव की परिस्थितियों, लोगों की गतिविधियों और स्थानीय घटनाक्रम की जानकारी होने के कारण वे पुलिस तक समय पर सूचनाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। ग्राम प्रहरी जितने सजग और सतर्क होंगे, गांव उतना ही सुरक्षित रहेगा।
मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि
कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि ग्राम प्रहरियों के मानदेय में 1,000 रुपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में ग्राम प्रहरियों को 1,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता था, जिसे वर्ष 2019 में बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रतिमाह किया गया था। अब उनकी जिम्मेदारियों को देखते हुए मानदेय और सुविधाओं में और सुधार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रहरियों और उनके परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में भी कदम उठाने की बात कही। इसके तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार ग्राम प्रहरी या उनके परिवार के किसी सदस्य के इलाज पर यह सुविधा देने का लक्ष्य है।
हर सप्ताह ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक करेंगे पुलिस अधिकारी
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि थाना प्रभारी या क्षेत्रीय उपनिरीक्षक सप्ताह में कम से कम एक दिन ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक करें। इन बैठकों के जरिए गांवों की समस्याओं, संदिग्ध गतिविधियों, भूमि विवादों और शांति व्यवस्था से जुड़ी सूचनाएं प्राप्त की जाएं, ताकि समय रहते जरूरी कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने गृह विभाग को प्रत्येक जिले में ग्राम प्रहरी के रिक्त पदों पर स्थानीय व्यवस्था के तहत नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री के मुताबिक, ग्राम प्रहरी, थाना पुलिस और बीट पुलिसकर्मियों के बीच नियमित संवाद से ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना तंत्र मजबूत होगा।
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने की जिम्मेदारी
योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रहरियों से गांवों में अवैध कब्जे, भूमि विवाद, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों और संभावित तनाव के मामलों में सतर्क रहने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्राम प्रहरियों का काम किसी के खिलाफ निर्णय देना नहीं, बल्कि निष्पक्ष तरीके से सही और विश्वसनीय सूचना पुलिस तक पहुंचाना है। अपुष्ट सूचनाओं को बिना जांचे आगे बढ़ाने से बचने की भी सलाह दी।
उन्होंने साइबर धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने में सहयोग देने की बात कही। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी सूचनाएं संवेदनशीलता और गोपनीयता के साथ पुलिस तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।
ग्राम प्रहरी गांव की सुरक्षा की मजबूत कड़ी
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए ग्राम प्रहरियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उनकी समयबद्ध सूचना से संभावित अपराधों और विवादों को गंभीर रूप लेने से पहले नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
कार्यक्रम में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने भी ग्राम प्रहरियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि ग्राम प्रहरी गांव और थाने के बीच सूचना एवं संवाद की अहम कड़ी हैं। उनकी सतर्कता से संभावित विवादों और अपराधों की जानकारी समय रहते पुलिस तक पहुंच सकती है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).