सीएसआईआर-सीमैप ने मनाया 48वाँ वार्षिक दिवस: लैब के विज्ञान को किसानों, गाँवों और उद्योगों तक पहुँचाने पर जोर

लखनऊ। सीएसआईआर-केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) ने अपने परिसर में 48वाँ वार्षिक दिवस मनाया। यह आयोजन सीएसआईआर के 85वें स्थापना वर्ष के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री प्रोफेसर अनिल कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि, सीएसआईआर-सीसीएमबी हैदराबाद के उत्कृष्ट वैज्ञानिक डॉ. शंकरनारायणन राजन विशिष्ट अतिथि और महाराष्ट्र सरकार के राज्यमंत्री (कैबिनेट रैंक) हेमंत पाटिल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित न रहे, बल्कि किसानों, गाँवों और उद्योगों तक पहुँचकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाए। उन्होंने बल दिया कि जहाँ भी कोई पौधा उगाया जाए, वहाँ उसके मूल्य संवर्धन का अवसर होना चाहिए। उन्होंने पारंपरिक ज्ञान के मूल धारकों और किसानों को उचित मान्यता देने की बात कही।
सीमैप के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने संस्थान की एक वर्ष की प्रमुख शोध उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सीमैप के वैज्ञानिक प्रयोगशाला में विकसित शोध को देशभर के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों के किसानों तक पहुँचा रहे हैं। संस्थान को सीएसआईआर एरोमा मिशन के लिए राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार-विज्ञान टीम 2025 (कृषि) और सतत कृषि व किसान-केंद्रित प्रौद्योगिकियों के लिए फिक्की सस्टेनेबल एग्रीकल्चर अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है।

फाइटो-फार्मास्युटिकल मिशन के तहत संस्थान ने 14 बीएनडी संदर्भ सामग्री विकसित की और औषधीय व सगंध पौधों की छह नई किस्में जारी कीं। इससे आयात पर निर्भरता कम होगी। संस्थान ने 16 हर्बल फॉर्मुलेशन प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण, 6 पेटेंट दाखिल और 23 संस्थागत व औद्योगिक समझौते किए हैं।
विशेष अतिथि हेमंत पाटिल ने बताया कि हल्दी के क्षेत्र में हुई साझेदारी महाराष्ट्र की जीआई-टैग प्राप्त 'वासमत हल्दी' को वैश्विक बाजारों तक पहुँचाने और किसानों की आय बढ़ाने में मदद करेगी। कार्यक्रम में बालासाहेब ठाकरे हरिद्रा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के साथ 'वासमत हल्दी' को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए।
इसके अलावा, डीयूवीएएसयू मथुरा के साथ पशु चिकित्सा में औषधीय पौधों के उपयोग, गुजरात ग्रासरूट्स इनोवेशन ऑगमेंटेशन नेटवर्क (GIAN) अहमदाबाद के साथ जनजातीय पारंपरिक ज्ञान के प्रमाणीकरण और कम्प्लायंस कार्ट प्राइवेट लिमिटेड नोएडा के साथ कार्बन व ग्रीन क्रेडिट कार्यक्रमों के लिए समझौते किए गए। कार्यक्रम का समापन डॉ. रमेश श्रीवास्तव के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई ख़बरें
उत्तर प्रदेश : 7 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में बदलीं जिम्मेदारियां
चिनहट में भव्य 'हर घर तिरंगा' यात्रा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने की अगवानी

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने जारी की देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची, टॉप 25 होंगे सम्मानित

प्लास्टिक सर्जरी कराकर पहचान बदलने वाली 1 साल से फरार उज्बेकिस्तानी महिला लोला गिरफ्तार
आजादी के मायने - स्वतंत्रता दिवस विशेष
21 सौ महिलाएं 16 अगस्त को बनाएंगी गिनीज विश्व रिकॉर्ड

शाह से जवाबदेही की मांग की बाढ़ में बहा मानसून सत्र




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).