लखनऊ शहर की यातायात व्यवस्था संभालेंगी 225 महिला पुलिसकर्मी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की सड़कों पर बेलगाम यातायात को ढर्रे पर लाने और व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने शनिवार को एक ऐतिहासिक पहल की है। अब शहर की यातायात व्यवस्था सिर्फ पुरुष पुलिसकर्मियों के कंधों पर नहीं होगी, बल्कि उनके साथ कदम से कदम मिलाकर 225 महिला पुलिसकर्मी मैदान में उतरकर ट्रैफिक कमान संभालेंगी।पुराने ढर्रे से इतर, शहर के प्रमुख चौराहों पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती से यातायात व्यवस्था की खामियों को दूर करने में बड़ी मदद मिलेगी।
महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती: पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा के निर्देश पर 225 महिला पुलिसकर्मियों को शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी दी गई है।
फर्राटा भरने वालों पर पैनी नजर: सड़कों पर फर्राटा भरने वाले, ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले और चौराहे के आसपास अनियंत्रित वाहन खड़े करने वालों पर अब महिला पुलिसकर्मियों की पैनी नजर रहेगी।
पुरुष पुलिसकर्मियों को मिलेगी राहत: पुलिस कमिश्नर ने बताया कि महिला कर्मियों की तैनाती से पहले से कार्यरत पुरुष पुलिसकर्मियों को काफी हद तक मदद मिलेगी और चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी का सकारात्मक असर दिखेगा।
संबंधित लेख

गोरखपुर में 130 करोड़ की 170 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, CM योगी बोले- विकास का लक्ष्य आम नागरिक की जिंदगी आसान बनाना

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, बोले— "संकट की घड़ी में साथ है सरकार"

यूपी में गोवंश संख्या में 37.18% कमी की जांच की मांग

लखनऊ में बनेगा UP का पहला सरकारी 'स्नेक वेनम एक्सट्रैक्शन सेंटर': कुकरैल वन क्षेत्र में अक्टूबर में होगा शिलान्यास
टॉप रीड्स
प्रदेश के व्यापारियों का 3 सितंबर को होगा जमावाड़ा

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने जारी की देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची, टॉप 25 होंगे सम्मानित
1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा
‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने सांस्कृतिक कलाकारों को किया सम्मानित, अयोध्या दर्शन के दिए निर्देश
स्कूलों में ताले और शिक्षा बदहाल, क्या इसी खंडहर पर खड़ा होगा 2047 का ‘विकसित भारत’? : संजय सिंह



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).