Thu, Oct 8
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ लखनऊ BJP के 8 राज्यसभा प्रत्याशी आज नामांकन करेंगे। सीएम की मौजूदगी में दाखिल होगा नामांकन। BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहेंगे मौजूद। डिप्टी CM केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक भी रहेंगे। मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता होंगे शामिल। नामांकन से पहले प्रदेश मुख्यालय पर जुटेंगे प्रत्याशी।★ लखनऊ। इकाना में आज भारत-वेस्टइंडीज की टक्कर आज। भारत और वेस्टइंडीज के बीच T-20 मुकाबला। महामुकाबले के लिए इकाना स्टेडियम तैयार। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह। खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए तैयारियां पूरी। आमने-सामने होंगी भारत और वेस्टइंडीज की टीमें।★ लखनऊ में आज HCLTech के HCLTech के लखनऊ संचालन के 10 साल पूरे होने पर समारोह। HCL आईटी सिटी में आयोजित होगा विशेष कार्यक्रम, कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। पावरिंग टेक्नोलॉजी, टैलेंट एंड ट्रांसफॉर्मेशन इन उत्तर प्रदेश’ थीम पर आयोजन। HCLTech ने यूपी में अब तक टेक्नोलॉजी, रोजगार और सामाजिक क्षेत्र में किया काम। HCL Foundation के जरिए 20 जिलों के करीब 3 हजार गांवों में आजीविका, कृषि, कौशल विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रम संचालित हुए।★ लखनऊ। UP : SIR के बाद मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने के लिए एक महीने का विशेष अभियान। SIR से पहले और बाद की मतदाता सूची का किया जाएगा मिलान। बीएलओ घर-घर जाकर छूटे मतदाताओं और पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं के भरवाएंगे फॉर्म-6। शादी के बाद ससुराल क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़वाने वाली महिलाओं के नाम भी जोड़े जाएंगे। हर बीएलओ को सप्ताह में कम से कम 25 लोगों से संपर्क का लक्ष्य। आश्रय स्थलों, श्रमिक कॉलोनियों, बेघर और वंचित पात्र लोगों के नाम भी शामिल किए जाएंगे। मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाकर फॉर्म-6 उपलब्ध कराए जाएंगे। भरे फॉर्म राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों से साझा होंगे, CEO कार्यालय करेगा अभियान की निगरानी।★ मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत। कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर। हादसे में 4 की दर्दनाक मौत, 3 घायल। पुलिस ने डंपर समेत चालक को अरेस्ट किया। बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे कार सवार। पुरकाजी थाने के लक्सर मार्ग पर हुआ हादसा।★ विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद आज। भगवामय हुआ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान। आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी धर्म संसद। कृष्ण जन्मभूमि मथुरा पर भव्य मंदिर बनाने के प्रस्ताव को रखा जाएगा आज धर्म संसद में।★ फार्मा कंपनी मैनकाइंड ने कैप्‍टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम करते हुए एक करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि आप हमारे समय के असली हीरो हैं। कंपनी ने कहा, ‘आपने पूरी दुनिया के सामने जिस साहस, शौर्य और जिम्‍मेदारी का परिचय दिया है, उसे देखते हुए एक भारतीय के तौर पर हमें अत्‍यंत गर्व हो रहा है। यही वजह है कि मैनकाइंड फार्मा ने आपको और आपके परिवार को एक करोड़ रुपये का योगदान करने का फैसला लिया है।’।★ मथुरा के बरसाना से बड़ी खबर सामने आई है। हाथरस के सादाबाद से लापता 16 वर्षीय अनुज चौधरी को पुलिस ने बरसाना के एक आश्रम से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दीक्षा लेने के बाद अनुज लापता हो गया था। बेटे की तलाश में परिजनों ने वृंदावन पहुंचकर केली कुंज आश्रम के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। जानकारी मिलने पर अनुज वहां से निकलकर बरसाना के लाडली दास आश्रम पहुंच गया और वहीं शरण ली। सूचना के बाद सादाबाद थाना पुलिस बरसाना पहुंची और किशोर को अपने साथ लेकर हाथरस के लिए रवाना हो गई। मामले में बरसाना थाना पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मीडिया को घटनाक्रम से दूर रखा। फिलहाल किशोर के सकुशल मिलने से परिवार को बड़ी राहत मिली है।★ मौसम विभाग ने कल यानी 5 अक्तूबर से देश के 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि केरल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान के आसार हैं। मौसम का यह मिजाज 5 से 7 अक्टूबर के बीच रह सकता है। आईएमडी का यह भी कहना है कि दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।★ वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज ने दीक्षा देने और दर्शन देने पर रोक लगा दी है। दर्शन करने आ रहे लोग निराश होकर वापस लौट रहे हैं। वृंदावनवास कर रहे दीक्षा पा चुके शिष्यों के ड्रेस कोड भी बदले हैं। अब शिष्य पीले और सफेद रंग की पहनावा न पहनकर आमजन जैसे वस्त्रों में रहेंगे। सिर्फ साधक और संत के निजी सेवक ही सफेद और पीले रंग के कपड़ों में रहेंगे।★ लखनऊ BJP के 8 राज्यसभा प्रत्याशी आज नामांकन करेंगे। सीएम की मौजूदगी में दाखिल होगा नामांकन। BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहेंगे मौजूद। डिप्टी CM केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक भी रहेंगे। मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता होंगे शामिल। नामांकन से पहले प्रदेश मुख्यालय पर जुटेंगे प्रत्याशी।★ लखनऊ। इकाना में आज भारत-वेस्टइंडीज की टक्कर आज। भारत और वेस्टइंडीज के बीच T-20 मुकाबला। महामुकाबले के लिए इकाना स्टेडियम तैयार। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह। खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए तैयारियां पूरी। आमने-सामने होंगी भारत और वेस्टइंडीज की टीमें।★ लखनऊ में आज HCLTech के HCLTech के लखनऊ संचालन के 10 साल पूरे होने पर समारोह। HCL आईटी सिटी में आयोजित होगा विशेष कार्यक्रम, कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। पावरिंग टेक्नोलॉजी, टैलेंट एंड ट्रांसफॉर्मेशन इन उत्तर प्रदेश’ थीम पर आयोजन। HCLTech ने यूपी में अब तक टेक्नोलॉजी, रोजगार और सामाजिक क्षेत्र में किया काम। HCL Foundation के जरिए 20 जिलों के करीब 3 हजार गांवों में आजीविका, कृषि, कौशल विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रम संचालित हुए।★ लखनऊ। UP : SIR के बाद मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने के लिए एक महीने का विशेष अभियान। SIR से पहले और बाद की मतदाता सूची का किया जाएगा मिलान। बीएलओ घर-घर जाकर छूटे मतदाताओं और पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं के भरवाएंगे फॉर्म-6। शादी के बाद ससुराल क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़वाने वाली महिलाओं के नाम भी जोड़े जाएंगे। हर बीएलओ को सप्ताह में कम से कम 25 लोगों से संपर्क का लक्ष्य। आश्रय स्थलों, श्रमिक कॉलोनियों, बेघर और वंचित पात्र लोगों के नाम भी शामिल किए जाएंगे। मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाकर फॉर्म-6 उपलब्ध कराए जाएंगे। भरे फॉर्म राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों से साझा होंगे, CEO कार्यालय करेगा अभियान की निगरानी।★ मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत। कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर। हादसे में 4 की दर्दनाक मौत, 3 घायल। पुलिस ने डंपर समेत चालक को अरेस्ट किया। बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे कार सवार। पुरकाजी थाने के लक्सर मार्ग पर हुआ हादसा।★ विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद आज। भगवामय हुआ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान। आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी धर्म संसद। कृष्ण जन्मभूमि मथुरा पर भव्य मंदिर बनाने के प्रस्ताव को रखा जाएगा आज धर्म संसद में।★ फार्मा कंपनी मैनकाइंड ने कैप्‍टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम करते हुए एक करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि आप हमारे समय के असली हीरो हैं। कंपनी ने कहा, ‘आपने पूरी दुनिया के सामने जिस साहस, शौर्य और जिम्‍मेदारी का परिचय दिया है, उसे देखते हुए एक भारतीय के तौर पर हमें अत्‍यंत गर्व हो रहा है। यही वजह है कि मैनकाइंड फार्मा ने आपको और आपके परिवार को एक करोड़ रुपये का योगदान करने का फैसला लिया है।’।★ मथुरा के बरसाना से बड़ी खबर सामने आई है। हाथरस के सादाबाद से लापता 16 वर्षीय अनुज चौधरी को पुलिस ने बरसाना के एक आश्रम से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दीक्षा लेने के बाद अनुज लापता हो गया था। बेटे की तलाश में परिजनों ने वृंदावन पहुंचकर केली कुंज आश्रम के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। जानकारी मिलने पर अनुज वहां से निकलकर बरसाना के लाडली दास आश्रम पहुंच गया और वहीं शरण ली। सूचना के बाद सादाबाद थाना पुलिस बरसाना पहुंची और किशोर को अपने साथ लेकर हाथरस के लिए रवाना हो गई। मामले में बरसाना थाना पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मीडिया को घटनाक्रम से दूर रखा। फिलहाल किशोर के सकुशल मिलने से परिवार को बड़ी राहत मिली है।★ मौसम विभाग ने कल यानी 5 अक्तूबर से देश के 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि केरल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान के आसार हैं। मौसम का यह मिजाज 5 से 7 अक्टूबर के बीच रह सकता है। आईएमडी का यह भी कहना है कि दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।★ वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज ने दीक्षा देने और दर्शन देने पर रोक लगा दी है। दर्शन करने आ रहे लोग निराश होकर वापस लौट रहे हैं। वृंदावनवास कर रहे दीक्षा पा चुके शिष्यों के ड्रेस कोड भी बदले हैं। अब शिष्य पीले और सफेद रंग की पहनावा न पहनकर आमजन जैसे वस्त्रों में रहेंगे। सिर्फ साधक और संत के निजी सेवक ही सफेद और पीले रंग के कपड़ों में रहेंगे।

अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी-मुआवजे की मांग, चिनहट में किसानों ने उठाई समस्याओं की आवाज

By News Desk·02 Oct 2026 04:41 PM (IST)
0
अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी-मुआवजे की मांग, चिनहट में किसानों ने उठाई समस्याओं की आवाज

लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतावादी) की जिला इकाई की बैठक गुरुवार को चिनहट तिराहा स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में क्षेत्र के किसानों की लंबे समय से चली आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन ने अधिग्रहित भूमि के बदले लंबित भुगतान, रोजगार, विकास कार्यों और ग्रामीण सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए संबंधित विभागों और औद्योगिक कंपनी से समाधान की मांग की।

बैठक के बाद संगठन की ओर से एलडीए जोनल इंचार्ज प्रभाकर सिंह को मांगपत्र सौंपा गया। किसान नेताओं अशोक यादव और राम रतन यादव ने बताया कि वर्ष 1984 और 1985 में ग्राम सभा धांवा और गोयला के किसानों की भूमि यूपीएसआईडीसी के माध्यम से अधिग्रहित की गई थी। इसके बाद भूमि औद्योगिक कंपनी को 90 वर्ष की लीज पर दिए जाने की बात कही गई। किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण के समय स्थानीय परिवारों के हित में कई आश्वासन दिए गए थे, लेकिन उनमें से कई मांगें अब तक पूरी नहीं हुई हैं।

जमीन का पूरा भुगतान और रोजगार की मांग

किसान संगठन ने अधिग्रहित भूमि का पूर्ण भुगतान कराने की मांग उठाई। इसके साथ ही प्रभावित किसान परिवारों के सदस्यों को रोजगार उपलब्ध कराने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। संगठन के मुताबिक, भूमि अधिग्रहण के समय प्रत्येक किसान परिवार के एक-दो सदस्यों को स्थायी रोजगार देने का आश्वासन दिया गया था।

किसानों ने मांग की कि जिन परिवारों के सदस्य अभी तक रोजगार से वंचित हैं, उनके मामलों की जांच कर नियमानुसार रोजगार अथवा मुआवजे की व्यवस्था की जाए। साथ ही आईटीआई और बीटेक सहित तकनीकी शिक्षा प्राप्त स्थानीय युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग की गई।

संगठन ने रोजगार के लिए व्यावसायिक भूखंड पांच प्रतिशत की दर पर उपलब्ध कराने की मांग भी रखी, ताकि प्रभावित किसान परिवार अपने स्तर पर रोजगार और व्यवसाय शुरू कर सकें।

गांवों में विकास और बुनियादी सुविधाओं पर जोर

किसानों ने केवल रोजगार और मुआवजे तक ही मांग सीमित नहीं रखी, बल्कि प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की भी मांग की। मांगपत्र में किसान बारात घर और पंचायत भवन के निर्माण, गांवों में विकास कार्य कराने तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग शामिल है।

इसके अलावा खंदक गांव स्थित श्मशान घाट की बाउंड्रीवाल का निर्माण, वहां विकास कार्य कराने और आवागमन के लिए उचित रास्ते की व्यवस्था कराने की मांग की गई। धांवा गांव में राजस्व अभिलेखों में दर्ज चकमार्ग को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग भी किसानों ने उठाई।

श्रमिक सहकारी समिति के मामलों की जांच की मांग

किसान संगठन ने अनमोल श्रम संविदा सहकारी समिति लिमिटेड, जैनाबाद से जुड़े श्रमिकों के मुद्दे को भी उठाया। संगठन ने आरोप लगाया कि समिति में कार्यरत श्रमिकों को ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया गया है। इस मामले की जांच कराकर श्रमिकों को उनके अधिकार दिलाने की मांग की गई।

इसके साथ ही वर्ष 2023 में हुए समिति के चुनाव की वैधता की जांच तथा वर्ष 1998 से अब तक समिति के खातों और वित्तीय लेनदेन की जांच कराने की मांग भी की गई।

जल निकासी और नौकरी पाने वाले परिवारों की सूची मांगी

बैठक में गांवों में जल निकासी की समस्या का मुद्दा भी सामने आया। किसानों ने संबंधित विभाग से जलभराव और जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। संगठन ने दोनों ग्राम सभाओं से कितने किसान परिवारों के सदस्यों को औद्योगिक कंपनी में रोजगार मिला है, इसकी सूची सार्वजनिक करने की मांग भी की।

किसान नेताओं का कहना है कि भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निस्तारण होना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों और जिम्मेदार अधिकारियों से मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की।

नगर निगम सीमा में शामिल हुआ गांव, फिर भी मूलभूत सुविधाओं का इंतजार

बैठक में शहीद भगत सिंह वार्ड द्वितीय के अंतर्गत आने वाले खंदक गांव की मूलभूत समस्याओं का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया। गांव की महिलाओं ने बताया कि वर्ष 2019 में नगर निगम की सीमा में शामिल होने के बावजूद अब तक उन्हें बुनियादी सुविधाओं का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीण महिलाओं के मुताबिक गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दौरान लंबे समय तक जलभराव की स्थिति बनी रहती है। कई स्थानों पर पानी जमा रहने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। उनका कहना है कि लगातार जलभराव का असर अब मकानों पर भी पड़ने लगा है।

महिलाओं ने बताया कि पानी के लगातार जमा रहने से कई घरों की नींव तक प्रभावित हो रही है और मकानों की दीवारों में दरारें आने लगी हैं। इससे ग्रामीण परिवारों में अपने मकानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।

ग्रामीणों ने मांग की कि खंदक गांव में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित कर तत्काल समाधान कराया जाए और क्षतिग्रस्त मकानों की स्थिति का संबंधित विभाग से निरीक्षण कराया जाए। ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि नगर निगम सीमा में शामिल होने के बाद उन्हें बेहतर सड़क, नाली, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाएं मिलने की उम्मीद थी, लेकिन कई समस्याएं अभी भी बनी हुई हैं।

ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित अधिकारी मौके का निरीक्षण कर जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करें, ताकि बरसात के दौरान होने वाले जलभराव से लोगों के घरों और जनजीवन को नुकसान न पहुंचे।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

05 Oct 2026

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

06 Oct 2026

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

08 Oct 2026

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

08 Oct 2026

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

07 Oct 2026

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

07 Oct 2026

यूपी में हजारों PACS कर्मचारियों का वेतन अटका, संजय सिंह बोले- तत्काल हो भुगतान

06 Oct 2026

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

06 Oct 2026

पटरी दुकानदारों से कथित वसूली के विरोध में भाजपा पार्षद का धरना