लखनऊ में प्रदेश के पहले अत्याधुनिक डॉग एबीसी सेंटर का लोकार्पण, पशु कल्याण और नागरिक सुरक्षा पर जोर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने इंदिरा नगर के जरहरा में नवनिर्मित डॉग एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) एवं प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए कहा कि निराश्रित श्वानों का प्रबंधन पशु कल्याण, वैज्ञानिक व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र को संवेदनशील शहरी प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
मंत्री ने महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त, पार्षदों और नगर निगम की टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में निराश्रित श्वानों के प्रबंधन के दौरान पशुओं के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखना और नागरिकों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है।
नसबंदी के साथ उपचार और देखभाल पर जोर
ए.के. शर्मा ने कहा कि डॉग एबीसी सेंटर में श्वानों की नसबंदी के साथ उनके स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार और ऑपरेशन के बाद देखभाल पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को बीमार और घायल श्वानों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि नसबंदी के बाद श्वानों को स्वास्थ्य लाभ और संक्रमण से बचाव के लिए निर्धारित अवधि तक केंद्र में रखा जाता है। इसके बाद उन्हें उसी स्थान पर वापस छोड़ा जाता है, जहां से उन्हें पकड़ा गया था। श्वानों की पहचान और निगरानी के लिए मोबाइल ऐप के माध्यम से उनकी तस्वीर और स्थान का रिकॉर्ड रखने की व्यवस्था भी की गई है।
दूसरे शहरों के लिए मॉडल बनाने पर जोर
मंत्री ने कहा कि लखनऊ नगर निगम की इस व्यवस्था को अन्य शहरों तक पहुंचाया जाना चाहिए, ताकि वे भी वैज्ञानिक और मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर पशु कल्याण तथा नागरिक सुरक्षा के लिए बेहतर प्रबंधन विकसित कर सकें। उन्होंने इस पहल के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया।
‘लखनऊ बने विश्व के श्रेष्ठ रहने योग्य शहरों में शामिल’
शहर के विकास पर चर्चा करते हुए मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि लखनऊ अपनी तहजीब, अदब और सांस्कृतिक विरासत के लिए देशभर में विशिष्ट पहचान रखता है। “मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं” शहर की आत्मीयता और जीवनशैली का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता, स्वच्छ वायु और नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में लखनऊ को आगे बढ़ाते हुए विश्व के श्रेष्ठ रहने योग्य शहरों के समकक्ष स्थापित करना लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने शहर को स्वच्छ, सुविधाजनक और नागरिकों के साथ-साथ पशुओं की देखभाल के प्रति संवेदनशील बनाने पर जोर दिया।
महापौर बोलीं—वैज्ञानिक और मानवीय व्यवस्था विकसित कर रहा नगर निगम
महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि लखनऊ नगर निगम शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के साथ पशुओं के प्रति संवेदनशील व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉग एबीसी सेंटर में नसबंदी, स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार और ऑपरेशन के बाद देखभाल की सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य वैज्ञानिक पद्धति और मानवीय दृष्टिकोण के जरिए निराश्रित श्वानों के प्रबंधन को व्यवस्थित करना तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
गो आश्रय स्थल का भी किया निरीक्षण
डॉग एबीसी सेंटर के कार्यक्रम के बाद मंत्री ए.के. शर्मा और महापौर सुषमा खर्कवाल ने जरहरा स्थित गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने गायों को गुड़ खिलाया और गोवंश के संरक्षण एवं समुचित देखभाल पर जोर दिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गो आश्रय स्थल में पर्याप्त चारा, स्वच्छता, पेयजल और जरूरी चिकित्सीय सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राव, पार्षद कल्पना वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

CPR देकर दरोगा ने बचाई बैंक क्लर्क की जान, हादसे के बाद सड़क पर पड़ा था बेहोश

आरटीआई में दो साल तक सूचना नहीं देने पर तीन पूर्व एसडीएम पर गिरी गाज, राज्य सूचना आयोग ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना, वेतन से होगी वसूली

यूपी के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलेगा कैशलेस इलाज, आयुष्मान कार्ड के लिए नया पोर्टल शुरू करने की मंजूरी

योगी सरकार का बड़ा फैसला: पशुपालकों को अनुदान, चार लिंक एक्सप्रेसवे तीन साल में बनाने का लक्ष्य
टॉप रीड्स

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश

काशी बनेगी राष्ट्रीय सेस्टोबॉल का अखाड़ा, 60 से अधिक टीमों के बीच खिताबी जंग!

वाल्मीकि जयंती पर अजय राय का भाजपा पर हमला, खड़गे के समर्थन में दिया बयान

'कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमला

लखनऊ में दीपावली पर लॉन्च होगी सौमित्र विहार आवासीय योजना, 2,200 से अधिक प्लॉट मिलने की उम्मीद

लखनऊ में MLC चुनाव की मतगणना शुरू, 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

भारत की बदलती तस्वीर से प्रभावित हुए केविन पीटरसन, PM मोदी ने पोस्ट किया लेख





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).