Wed, Sep 30
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ ठाणे में शिवसेना नेता की सरेआम हत्या। प्रदीप पूर्णेकर की सरेआम हत्या से सनसनी। कार्यालय में घुसकर प्रदीप पूर्णेकर को गोली मारी।★ मेरठ के चर्चित 'ब्लू ड्रम' हत्याकांड में आज फैसला सौरभ राजपूत मर्डर केस में कोर्ट करेगी बड़ा निर्णय 126 पेशियों और 22 गवाहों के बाद आएगा फैसला।★ लखनऊ: यूपी प्रभारी विनोद तावड़े 1 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचेंगे, उनके साथ सभी सह-प्रभारी भी आएंगे। लखनऊ दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात का कार्यक्रम है। जिसमें यूपी संगठन और आगामी राजनीतिक तैयारियों पर चर्चा होगी। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर विनोद तावड़े सफाई अभियान में शामिल होंगे। दौरे के दौरान यूपी संगठन को लेकर बैठकों और अन्य कार्यक्रमों में भी उनके शामिल होने की संभावना है।★ आज जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा। यात्रा को संबोधित करेंगे गृहमंत्री अमित शाह। दोपहर 2 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे अमित शाह। परागपुर रोड, जालंधर में होगा कार्यक्रम।★ गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला ने कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जताई है। कांग्रेस और वाघेला के बीच सकारात्मक बातचीत के बाद वाघेला ने 2 अक्टूबर को नई पार्टी बनाने का प्लान ठंडे बस्ते में डाल दिया है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, वाघेला से सकारात्मक बातचीत हुई है, लेकिन पार्टी में आने पर उनकी भूमिका और रोल को लेकर आलाकमान से चर्चा होनी है, जिसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।★ सपा विधायक अतुल प्रधान का बड़ा दावा, बोले- "भाजपा में भगदड़ मची हुई है" "बहुत सारे विधायक हमारी ओर आएंगे"।★ Lucknow... यूपी सियासत : अब मायावती ने ईवीएम पर उठाए सवाल !! बोलीं- कांग्रेस शासनकाल में भाजपा ने भी जताया था विरोध।कांग्रेस-सपा समेत विपक्ष के बाद अब मायावती ने भी ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वोटर के मन में किसी प्रकार की शंका नहीं रहनी चाहिए।★ बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा...★ देश के 2 हजार से ज्यादा लोगों ने CJI सूर्यकांत को लेटर लिखकर SIR पर रोक लगाने की मांग की है। निर्वाचन आयोग की भूमिका पर स्वतः संज्ञान लेकर ज्ञानेश कुमार और अन्य अफसरों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है। लेटर पर दस्तखत करने वालों में पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल विष्णु भागवत, पूर्व IAS अदिति मेहता, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, अभिनेता प्रकाश राज सहित तमाम शिक्षाविद, पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट के हस्ताक्षर हैं। SIR से देशभर में 13.37 करोड़ लोगों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कट गए हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ज्ञानेश कुमार के एकतरफा फैसलों पर खुद उनके दोनों चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई थी। इस रिपोर्ट के बाद से ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग हो रही है।★ श्रावस्ती में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है और निचले इलाकों में पानी पहुंचने लगा है। इकौना क्षेत्र के मझौवा सुमाल गांव में नदी के कछार में सब्जी की खेती करने गए किसान हनुमान प्रसाद तेज बहाव में फंसने के बाद लापता हैं। परिजनों के मुताबिक करीब 18 घंटे से किसान का कोई सुराग नहीं मिला है, सूचना पर विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। NDRF की टीम ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जबकि प्रशासन राप्ती के जलस्तर और आसपास के इलाकों पर नजर बनाए हुए है।★ ठाणे में शिवसेना नेता की सरेआम हत्या। प्रदीप पूर्णेकर की सरेआम हत्या से सनसनी। कार्यालय में घुसकर प्रदीप पूर्णेकर को गोली मारी।★ मेरठ के चर्चित 'ब्लू ड्रम' हत्याकांड में आज फैसला सौरभ राजपूत मर्डर केस में कोर्ट करेगी बड़ा निर्णय 126 पेशियों और 22 गवाहों के बाद आएगा फैसला।★ लखनऊ: यूपी प्रभारी विनोद तावड़े 1 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचेंगे, उनके साथ सभी सह-प्रभारी भी आएंगे। लखनऊ दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात का कार्यक्रम है। जिसमें यूपी संगठन और आगामी राजनीतिक तैयारियों पर चर्चा होगी। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर विनोद तावड़े सफाई अभियान में शामिल होंगे। दौरे के दौरान यूपी संगठन को लेकर बैठकों और अन्य कार्यक्रमों में भी उनके शामिल होने की संभावना है।★ आज जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा। यात्रा को संबोधित करेंगे गृहमंत्री अमित शाह। दोपहर 2 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे अमित शाह। परागपुर रोड, जालंधर में होगा कार्यक्रम।★ गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला ने कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जताई है। कांग्रेस और वाघेला के बीच सकारात्मक बातचीत के बाद वाघेला ने 2 अक्टूबर को नई पार्टी बनाने का प्लान ठंडे बस्ते में डाल दिया है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, वाघेला से सकारात्मक बातचीत हुई है, लेकिन पार्टी में आने पर उनकी भूमिका और रोल को लेकर आलाकमान से चर्चा होनी है, जिसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।★ सपा विधायक अतुल प्रधान का बड़ा दावा, बोले- "भाजपा में भगदड़ मची हुई है" "बहुत सारे विधायक हमारी ओर आएंगे"।★ Lucknow... यूपी सियासत : अब मायावती ने ईवीएम पर उठाए सवाल !! बोलीं- कांग्रेस शासनकाल में भाजपा ने भी जताया था विरोध।कांग्रेस-सपा समेत विपक्ष के बाद अब मायावती ने भी ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वोटर के मन में किसी प्रकार की शंका नहीं रहनी चाहिए।★ बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा...★ देश के 2 हजार से ज्यादा लोगों ने CJI सूर्यकांत को लेटर लिखकर SIR पर रोक लगाने की मांग की है। निर्वाचन आयोग की भूमिका पर स्वतः संज्ञान लेकर ज्ञानेश कुमार और अन्य अफसरों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है। लेटर पर दस्तखत करने वालों में पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल विष्णु भागवत, पूर्व IAS अदिति मेहता, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, अभिनेता प्रकाश राज सहित तमाम शिक्षाविद, पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट के हस्ताक्षर हैं। SIR से देशभर में 13.37 करोड़ लोगों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कट गए हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ज्ञानेश कुमार के एकतरफा फैसलों पर खुद उनके दोनों चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई थी। इस रिपोर्ट के बाद से ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग हो रही है।★ श्रावस्ती में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है और निचले इलाकों में पानी पहुंचने लगा है। इकौना क्षेत्र के मझौवा सुमाल गांव में नदी के कछार में सब्जी की खेती करने गए किसान हनुमान प्रसाद तेज बहाव में फंसने के बाद लापता हैं। परिजनों के मुताबिक करीब 18 घंटे से किसान का कोई सुराग नहीं मिला है, सूचना पर विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। NDRF की टीम ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जबकि प्रशासन राप्ती के जलस्तर और आसपास के इलाकों पर नजर बनाए हुए है।

परिवहन विभाग में बड़ी कार्रवाई : प्रयागराज के PTO रणवीर सिंह चौहान निलंबित

By Santosh Kumar Singh·30 Sept 2026 07:37 PM (IST)
0
परिवहन विभाग में बड़ी कार्रवाई : प्रयागराज के PTO रणवीर सिंह चौहान निलंबित
  • प्रवर्तन वाहन में निजी व्यक्ति के कैश गिनने का वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई, एक माह में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश

लखनऊ/प्रयागराज। प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत परिवहन विभाग ने प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई की है। परिवहन मंत्री के निर्देश पर परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने प्रयागराज के यात्री/मालकर अधिकारी रणवीर सिंह चौहान के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही शुरू करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में रणवीर सिंह चौहान को परिवहन आयुक्त मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।

प्रवर्तन वाहन में निजी व्यक्ति के कैश गिनने का मामला

परिवहन आयुक्त के अनुसार, उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र), कानपुर की ओर से मामले की जानकारी दी गई थी। इसमें बताया गया कि प्रयागराज के प्रवर्तन दल के वाहन यूपी32-3603 में एक निजी व्यक्ति नोट गिनता हुआ दिखाई दे रहा था। वाहन यात्री/मालकर अधिकारी प्रयागराज से संबंधित है।

बताया गया कि जिस समय निजी व्यक्ति वाहन में कैश गिन रहा था, उस दौरान यात्री/मालकर अधिकारी और प्रवर्तन स्टाफ मौके पर मौजूद नहीं दिखे। विभाग ने इस स्थिति को आपत्तिजनक माना है। प्रथम दृष्टया इस पूरे मामले के लिए रणवीर सिंह चौहान को जिम्मेदार पाया गया है।

निजी व्यक्ति के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

विभाग के मुताबिक, संबंधित निजी व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। परिवहन आयुक्त ने कहा कि प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान निजी व्यक्ति के माध्यम से कथित अवैध वसूली की जा रही थी। इससे यह भी परिलक्षित होता है कि यात्री/मालकर अधिकारी का अपने स्टाफ पर प्रभावी नियंत्रण नहीं था।

विभाग के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम से परिवहन विभाग की छवि प्रभावित हुई है। इसी आधार पर रणवीर सिंह चौहान के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करते हुए उन्हें निलंबित किया गया है।

एक माह में देनी होगी जांच रिपोर्ट

अनुशासनिक कार्रवाई की जांच के लिए वीके सिंह, उप परिवहन आयुक्त (नगर परिवहन), उत्तर प्रदेश को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें जांच प्रक्रिया पूरी कर एक माह के भीतर जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

निलंबन अवधि में रणवीर सिंह चौहान को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता तथा अर्ध औसत वेतन/अर्ध वेतन पर देय अवकाश के बराबर देय राशि और उस पर नियमानुसार महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Santosh Kumar Singh

श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

30 Sept 2026

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

30 Sept 2026

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

29 Sept 2026

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

29 Sept 2026

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

27 Sept 2026

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

27 Sept 2026

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

27 Sept 2026

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

27 Sept 2026

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत