रोडवेज कर्मचारी परिषद की कमान फिर गिरिजा शंकर तिवारी के हाथ, तीसरी बार अध्यक्ष, गिरीश चंद्र मिश्र 13वीं बार महामंत्री’’

लखनऊ। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश की केंद्रीय प्रबंध समिति एवं कार्यकारिणी का चुनाव शुक्रवार को आलमबाग बस टर्मिनल में संपन्न हुआ। प्रदेश की 200 से अधिक प्राथमिक इकाइयों, 20 क्षेत्रीय इकाइयों और विशिष्ट इकाइयों के वार्षिक चुनाव के बाद केंद्रीय प्रबंध समिति के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
केंद्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों का चुनाव सतीश कुमार पाण्डेय, संयोजक कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा एवं अध्यक्ष जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ, की देखरेख में कराया गया। कार्यक्रम में निगम महासंघ के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र मुख्य अतिथि और महासचिव घनश्याम यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
लंबी चली चुनावी प्रक्रिया के बाद गिरिजा शंकर तिवारी को तीसरी बार प्रांतीय अध्यक्ष और गिरीश चंद्र मिश्र को 13वीं बार प्रांतीय महामंत्री’’ चुना गया। दोनों पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध हुआ।
चुनाव अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय ने बताया कि अध्यक्ष और महामंत्री के साथ अन्य पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। रविन्द्र कुमार (बरेली) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।
वहीं अरविन्द कुरील (कानपुर), गुलजार अहमद (गाजियाबाद), सुरेश चंद्र पाण्डेय (प्रयागराज) और धर्मेंद्र कुमार सिंह (अयोध्या) को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। संजय कुमार राणा (मेरठ) को अपर महामंत्री चुना गया।
इसके अलावा चंद्र हंस (आगरा), सुरेश चंद्र मिश्र (इटावा), सतीश कुमार (निगम मुख्यालय) और वेदरत्न वर्मा (लखनऊ) को उपमहामंत्री चुना गया। बी.के. शुक्ल (लखनऊ) कोषाध्यक्ष, अभिनव श्रीवास्तव (गोरखपुर) संगठन मंत्री और रवि प्रताप मिश्रा (देवीपाटन) प्रचार एवं सांस्कृतिक मंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए। इनके साथ 42 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ।
उत्साह और सक्रियता के बीच शांतिपूर्ण चुनाव
चुनाव अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय ने विजुअल लाइव को बताया कि केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव के दौरान प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और सक्रियता देखने को मिली। उन्होंने कहा कि उत्साहपूर्ण माहौल के बावजूद चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

12 हजार करोड़ की नैमिष नगर-वरुण विहार योजना का शुभारंभ, लखनऊ के सुनियोजित विस्तार को मिलेगी नई रफ्तार

पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए स्थायी सुरक्षा कवच की मांग, सीएम योगी से डॉ. राजेश्वर सिंह की अपील

क्यूआर कोड स्कैन करते ही मिलेगा दिव्यांगजनों को निशुल्क बस टिकट

लखनऊ को मिलेंगी दो नई टाउनशिप, CM योगी कल करेंगे वरुण विहार-नैमिष नगर का भूमि पूजन
टॉप रीड्स

यूपी में मौसम फिर बदलेगा मिजाज, 25-26 सितंबर को पूर्वांचल में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर बढ़ी खींचतान, इकरा हसन के बयान ने सीट बंटवारे की बहस को दी हवा

समाजसेवा से प्रेरित हुआ जुनून! बरेली से दौड़ते हुए हरदोई पहुंचे जसवीर, राजवर्धन सिंह राजू से की मुलाकात

गोरखपुर में द हेजलनट फैक्ट्री का नया आउटलेट शुरू, CM योगी ने किया उद्घाटन

विदेशी आक्रांताओं ने भारत का वैभव ही नहीं, ज्ञान परंपरा मिटाने की भी कोशिश की: योगी

वाराणसी मंडल के 11 रेलकर्मियों को Excellence Award से सम्मान

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).