जुलूस-ए-मोहम्मदी पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का फतवा: 'डीजे, हुड़दंग और विदेशी झंडों से बचें, तिरंगे को दें प्राथमिकता'
लखनऊ । ईद-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर निकलने वाले पारंपरिक 'जुलूस-ए-मोहम्मदी' को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक महत्वपूर्ण फतवा और दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने मुस्लिम समाज, विशेषकर युवाओं और अंजुमनों से अपील की है कि जुलूस को पूरी तरह शांतिपूर्ण, अनुशासित और गरिमापूर्ण तरीके से निकाला जाए।
डीजे और नाच-गाने पर पाबंदी: जुलूस में डीजे, तेज बाजे, नाच-गाने और किसी भी प्रकार के हुड़दंग से सख्त परहेज करने को कहा गया है।
विदेशी झंडों से बचें, तिरंगे को प्राथमिकता: किसी भी विदेशी मुल्क का झंडा या बैनर लगाने पर रोक लगाई गई है। मौलाना ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) को प्राथमिकता देने की हिदायत दी है।
असलहों और नकली हथियारों का प्रदर्शन नहीं: जुलूस के दौरान असली या नकली तलवारों, असलहों और हथियारों के प्रदर्शन से पूरी तरह बचने की सलाह दी गई है।
यातायात और नियमों का पालन: युवाओं से बाइक पर ट्रिपल राइडिंग, तेज रफ्तार, साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकालने और शोर-शराबा न करने की अपील की गई है, ताकि आम जनता और यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो
सामाजिक सौहार्द का ध्यान: ऐसी किसी भी गतिविधि से बचने को कहा गया है जिससे किसी दूसरे समुदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे या आपसी भाईचारे पर असर पड़े।
संबंधित लेख
रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों की कलाई पर बंधी स्नेह और सम्मान की राखी
60+ की महिलाओं के लिए UP रोडवेज का सफर होगा फ्री, मिलेंगे स्मार्ट कार्ड
बुंदेलखंड और बीड़ा (BIDA) को मिलेगी सुपर-स्पीड : झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना को योगी कैबिनेट की मंजूरी, ₹7,968 करोड़ होंगे खर्च
कुंभ नगरी प्रयागराज से हरिद्वार को जोड़ेगा गंगा एक्सप्रेस-वे: योगी कैबिनेट ने दी 147 KM विस्तार को मंजूरी
टॉप रीड्स
प्रदेश के व्यापारियों का 3 सितंबर को होगा जमावाड़ा

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने जारी की देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची, टॉप 25 होंगे सम्मानित
‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने सांस्कृतिक कलाकारों को किया सम्मानित, अयोध्या दर्शन के दिए निर्देश
1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा
स्कूलों में ताले और शिक्षा बदहाल, क्या इसी खंडहर पर खड़ा होगा 2047 का ‘विकसित भारत’? : संजय सिंह


Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).