दस दिन से गांव में कैद ग्रामीणों तक नाव से पहुंचीं एसडीएम मलिहाबाद, सुनी समस्याएं

लखनऊ। बेहता नदी पर बनी पुलिया डूब जाने से पिछले करीब दस दिनों से झाऊ बेरिया गांव का संपर्क बाहरी क्षेत्र से कट गया है। ग्रामीणों के गांव से बाहर आने-जाने का रास्ता बंद होने की जानकारी मिलने पर शनिवार सुबह एसडीएम मलिहाबाद अपराजिता आर्यन नाव से बेहता नदी पार कर गांव पहुंचीं और ग्रामीणों का हालचाल जाना। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
एसडीएम अपराजिता आर्यन शनिवार सुबह बेहता नदी के पास पहुंचीं। उनके साथ रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगूनायक भी मौजूद रहे। एसडीएम और पुलिस अधिकारियों के साथ कुछ ग्रामीण नाव से नदी पार कर झाऊ बेरिया गांव पहुंचे। गांव में एसडीएम ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
ग्रामीणों ने बताया कि बेहता नदी पर बनी पुलिया डूब जाने के कारण गांव का संपर्क प्रभावित है। पिछले कई दिनों से ग्रामीण गांव में ही रहने को मजबूर हैं। रोजमर्रा के काम, जरूरी सामान और अन्य आवश्यकताओं के लिए गांव से बाहर जाना मुश्किल हो गया है।

एसडीएम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या अथवा अन्य परेशानी होने पर प्रशासन उनके साथ खड़ा है। उन्होंने ग्रामीणों को अपना मोबाइल नंबर भी दिया और कहा कि जरूरत पड़ने पर वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने गांव में डॉक्टरों की टीम भेजने की भी बात कही।
नदी पार करने के दौरान सुरक्षा के लिए तैनात होगी जल पुलिस
बेहता नदी को नाव से पार करने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन ने कदम उठाया है। एसडीएम ने बताया कि नदी पार करते समय किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बेहता नदी पर जल पुलिस की तैनाती की जाएगी। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगूनायक ने जल पुलिस की तैनाती के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा है।

ग्रामीण ध्रुव कुमार, अमरेश कुमार, अरविंद, अर्जुन और श्रीराम ने बताया कि नाव चलने से अब गांव के लोगों को बाहर आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। दैनिक जरूरतों के लिए वे गांव से बाहर जा सकेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल को राहत देने वाला कदम बताया।
एसडीएम और ग्रामीणों को नाव से बेहता नदी पार कराने में इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगूनायक ने स्वयं नाव चलाई। प्रशासनिक अधिकारियों के गांव पहुंचने से ग्रामीणों को भरोसा मिला कि उनकी समस्या के समाधान के लिए प्रशासन सक्रिय है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

राधा-कृष्ण की फूलों की होली ने बांधा समां, मयूर नृत्य और कृष्ण लीला से भक्तिमय हुआ चिनहट

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 : 42 जिलों के अफसरों की ट्रेनिंग पूरी, 33 जिलों का प्रशिक्षण 14 सितंबर

Seminar on Provident Fund Matters for Contractual Employees Held at NER Lucknow Division

दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ चुनाव में अवधेश सिंह ने दर्ज की जीत
टॉप रीड्स

भारतीय ज्ञान परंपरा स्वामी विवेकानंद और डॉ मोहन भागवत की समदृष्टि

116 ट्रकों का वजन बढ़ाने के मामले में आरटीओ कार्यालय पर आत्मदाह करने पहुंचे ट्रांसपोर्टर

बारिश-बाढ़ से टूटी सड़कों पर योगी सरकार का फोकस, त्योहारों से पहले 681 प्रमुख मार्ग होंगे दुरुस्त

हॉस्टल की दाल में मिला मरा कीड़ा, बीबीडी कॉलेज में Gen Alpha छात्रों का हंगामा, तोड़फोड़

आजमगढ़ मंडल में ढाई लाख से अधिक महिलाओं और सहयात्रियों ने उठाया मुफ्त बस यात्रा का लाभ

सब्जी विक्रेता की संदिग्ध मौत, दोस्त पर हत्या का आरोप, झाड़ियों में मिला शव

मूंछों पर ताव से शुरू हुई सियासी नोकझोंक, अखिलेश ने मंच पर बुलाकर कार्यकर्ता से कराया मूंछों पर ताव



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).