Tue, Aug 18
V L MEDIA PVT.LTD.
ब्रेकिंग न्यूज़
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम् को भुला दिया था।उन्होंने कहा कि लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम् को फिर से एक नया आयुष्य देने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में 'वंदे मातरम्' गाया जा रहा था। गान के दौरान, सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष से गान रोकने को कहा. सोनिया गांधी का ये पाप देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। बंगाली सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर राजा सेन का निधन, 71 की उम्र में ली आखिरी सांस। नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म 'दमु' के लिए मशहूर फिल्ममेकर राजा सेन का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वे 71 साल के थे। उनके निधन से बंगाली सिनेमा में शोक की लहर है। वाराणसी, मैगी खाने को लेकर दो रेस्टोरेंट में बवाल, नाराज मनबढ़ों ने रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़, रेस्टोरेंट संचालक की गाड़ी में लगाई आग, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, कैंट थाना क्षेत्र के भोजूवीर का मामला। इटावा में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहा था युवक, नामजद आरोपियों ने राहुल को मारी गोली, गोली लगने से युवक की मौके पर मौत, परिजनों ने परिवार पर लगाया हत्या का आरोप, पुराने मामूली विवाद को लेकर हत्या का आरोप, कोतवाली जसवंतनगर क्षेत्र का मामला। झांसी, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, हत्या के प्रयास के मामले में 4 वांछित गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में चारों के पैर में लगी गोली, कब्जे से चार तमंचे, 6 खोखे, 3 कारतूस बरामद, भोजला मंडी के पीछे लकारा पुलिया के पास हुई कार्रवाई। झांसी, 1 करोड़ से अधिक के ऑनलाइन सट्टे का खुलासा, पुलिस ने गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया, कब्जे से तमंचा, 2 कारतूस और 4 मोबाइल बरामद, फोन में 1 करोड़ से ज्यादा के सट्टे के ट्रांजेक्शन मिले, पुलिस ने आरोपी समेत अन्य वांछितों की तलाश शुरू की। रायबरेली, स्कूल में छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला, छात्रा के साथ शिक्षक बिंदा प्रसाद ने किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, सरेनी थाना क्षेत्र का मामला। आजमगढ़, जिला महिला अस्पताल में भ्रष्टाचार का आरोप, जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर वसूली का आरोप, 500 से 1,000 तक वसूली का आरोप, वीडियो में पैसे लेने की बात का दावा, वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग पर सवाल। रायबरेली, भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, तेज रफ्तार 2 बाइकों की आमने सामने टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की मौत, दो घायल, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पास की घटना। कौशाम्बी। डिप्टीCM केशव प्रसाद मौर्य का कौशाम्बी दौरा, आज जनपद भ्रमण पर आएंगे केशव प्रसाद मौर्य, दोपहर 12:10 बजे शीतला अतिथि गृह, सयारा पहुंचेंगे, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, दोपहर 12:50 पर लखनऊ के लिए होंगे रवाना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम् को भुला दिया था।उन्होंने कहा कि लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम् को फिर से एक नया आयुष्य देने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में 'वंदे मातरम्' गाया जा रहा था। गान के दौरान, सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष से गान रोकने को कहा. सोनिया गांधी का ये पाप देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। बंगाली सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर राजा सेन का निधन, 71 की उम्र में ली आखिरी सांस। नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म 'दमु' के लिए मशहूर फिल्ममेकर राजा सेन का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वे 71 साल के थे। उनके निधन से बंगाली सिनेमा में शोक की लहर है। वाराणसी, मैगी खाने को लेकर दो रेस्टोरेंट में बवाल, नाराज मनबढ़ों ने रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़, रेस्टोरेंट संचालक की गाड़ी में लगाई आग, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, कैंट थाना क्षेत्र के भोजूवीर का मामला। इटावा में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहा था युवक, नामजद आरोपियों ने राहुल को मारी गोली, गोली लगने से युवक की मौके पर मौत, परिजनों ने परिवार पर लगाया हत्या का आरोप, पुराने मामूली विवाद को लेकर हत्या का आरोप, कोतवाली जसवंतनगर क्षेत्र का मामला। झांसी, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, हत्या के प्रयास के मामले में 4 वांछित गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में चारों के पैर में लगी गोली, कब्जे से चार तमंचे, 6 खोखे, 3 कारतूस बरामद, भोजला मंडी के पीछे लकारा पुलिया के पास हुई कार्रवाई। झांसी, 1 करोड़ से अधिक के ऑनलाइन सट्टे का खुलासा, पुलिस ने गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया, कब्जे से तमंचा, 2 कारतूस और 4 मोबाइल बरामद, फोन में 1 करोड़ से ज्यादा के सट्टे के ट्रांजेक्शन मिले, पुलिस ने आरोपी समेत अन्य वांछितों की तलाश शुरू की। रायबरेली, स्कूल में छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला, छात्रा के साथ शिक्षक बिंदा प्रसाद ने किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, सरेनी थाना क्षेत्र का मामला। आजमगढ़, जिला महिला अस्पताल में भ्रष्टाचार का आरोप, जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर वसूली का आरोप, 500 से 1,000 तक वसूली का आरोप, वीडियो में पैसे लेने की बात का दावा, वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग पर सवाल। रायबरेली, भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, तेज रफ्तार 2 बाइकों की आमने सामने टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की मौत, दो घायल, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पास की घटना। कौशाम्बी। डिप्टीCM केशव प्रसाद मौर्य का कौशाम्बी दौरा, आज जनपद भ्रमण पर आएंगे केशव प्रसाद मौर्य, दोपहर 12:10 बजे शीतला अतिथि गृह, सयारा पहुंचेंगे, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, दोपहर 12:50 पर लखनऊ के लिए होंगे रवाना।

स्कूलों में अव्यवस्था के खिलाफ उतरे छात्रों को मिला किसान संगठन का साथ

By News Desk·18 Aug 2026105
0
स्कूलों में अव्यवस्था के खिलाफ उतरे छात्रों को मिला किसान संगठन का साथ

अजय सिंह

लखनऊ/आजमगढ़। सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन ने स्कूलों में अव्यवस्था के खिलाफ बेहतर सुविधाओं के लिए आवाज उठा रहे नौनिहालों के आंदोलन का समर्थन किया। किसान संगठनों ने ऐलान किया कि किसानों-मजदूरों के बच्चों के भविष्य को बर्बाद नहीं होने देंगे, स्कूलों की सोशल आडिट की जाएगी।

सोशलिस्ट किसान सभा महासचिव राजीव यादव और पूर्वांचल किसान यूनियन महासचिव विरेंद्र यादव ने कहा कि किसानों-मजदूरों के बच्चों द्वारा स्कूलों में अव्यवस्था के खिलाफ उठाई जा रही आवाज का किसान संगठन समर्थन करते हैं। यह लड़ाई गांव, कस्बे और मोहल्ले तक लड़ी जाएगी। देश में वन नेशन वन इलेक्शन की बात हो रही है, एक देश एक टैक्स की बात हो रही तो आखिर वन नेशन वन एजुकेशन की बात क्यों नहीं हो रही है। संसद के शीतकालीन सत्र में किसान संगठन मांग करेंगे कि एक बिल लाकर देश में एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू किया जाए। सरकार को हर हाल में कामन स्कूल सिस्टम लागू करना पड़ेगा ताकि देश के नौनिहालों के साथ न्याय हो सके। आंदोलनकारियों को चाहे नक्सली कहो, चाहे खालिस्तानी कहो, चाहे पाकिस्तानी कहो, चाहे दिमागी नक्सल कहो अब यह अपना अधिकार लिए बगैर मानने वाले नहीं है।

किसान नेताओं ने कहा कि पूरे देश में बेरोजगारी, भर्ती, भ्रष्टाचार, पेपर लीक जैसे मसलों को लेकर नौजवान सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। वहीं स्कूलों में सुविधाओं की मांग को लेकर छात्र लगातार सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। स्कूल ठीक करने की मांग कर रहे हैं। स्कूल जाने के लिए अच्छी सड़कों की मांग कर रहे हैं। मिड डे मील में अच्छे खाने पर बात कर रहे हैं। हुक्मरानों को संभल जाना चाहिए कि इस देश के नौजवान ही नहीं बच्चे भी उनसे आंख से आंख मिलकर जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे।

गौरतलब है कि आजादी के 80 साल बीत जाने के बाद भी गांव के प्राइमरी स्कूलों में न्यूनतम बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। देश में जहां अमीरों के बच्चों को पढ़ने के लिए एयर कंडीशन क्लासरूम से लेकर लैपटॉप-कंप्यूटर की सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं तो वहीं ग्रामीण परिवेश के बच्चे ज्यादातर टाट पट्टी और पंखे के लिए तरस रहे हैं। स्कूलों में शिक्षकों का अभाव है, बच्चों को बैठने के लिए एक अदद डेक्स-बेंच तक की व्यवस्था नहीं है। उमस और गर्मी से निजात दिलाने के लिए कूलर तो छोड़िए क्लासरूम में सीलिंग फैन तक नहीं। बहुत सारे स्कूल ऐसे हैं जहां बिजली का कनेक्शन तक नहीं है। मिड डे मील के नाम पर हाथ में कटोरा पकड़ा दिया गया।

विकसित भारत का दावा करने वाली सरकार बच्चों के लिए ठीक से मिड डे मील और साफ पानी का इंतजाम नहीं कर पाई। ऐसे दौर में जब बच्चे सड़क पर उतरकर अपना स्कूल ठीक करने की मांग कर रहे, अपने स्कूल में पर्याप्त शिक्षकों की मांग कर रहे हैं तो यह उनकी जायज मांगे हैं। प्राथमिक स्कूलों में शौचालय तक की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है और सफाई कर्मी तक का इंतजाम नहीं है। छोटे बच्चों के लिए दाई नहीं हैं और इनसे उम्मीद की जाती है यह बच्चे एयर कंडीशनर क्लास रूम में बैठकर पढ़ने वाले बच्चों के साथ कंपटीशन करेंगे।

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

सबसे ज़्यादा पढ़ी गई ख़बरें

14 Aug 202611545

प्रदेश के व्यापारियों का 3 सितंबर को होगा जमावाड़ा

11 Aug 202610966

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने जारी की देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची, टॉप 25 होंगे सम्मानित

15 Aug 20269935

स्कूलों में ताले और शिक्षा बदहाल, क्या इसी खंडहर पर खड़ा होगा 2047 का ‘विकसित भारत’? : संजय सिंह

15 Aug 20269890

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15 Aug 20269825

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने सांस्कृतिक कलाकारों को किया सम्मानित, अयोध्या दर्शन के दिए निर्देश

12 Aug 20266597

प्लास्टिक सर्जरी कराकर पहचान बदलने वाली 1 साल से फरार उज्बेकिस्तानी महिला लोला गिरफ्तार

15 Aug 20265700

अयोध्या पहुंचे वीरेंद्र सहवाग: रामलला के दरबार में टेका माथा, हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का लिया आशीर्वाद

15 Aug 20264540

श्री अयोध्या सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से मन मोहा