Fri, Sep 25
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ मौसम अलर्ट। 26 सितंबर 2026 सुबह 8:30 बजे से 27 सितंबर 2026 सुबह 8:30 बजे तक। बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा। निम्न क्षेत्रों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। श्रावस्ती बहराइच लखीमपुर खीरी सीतापुर रामपुर बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर एवं आसपास के क्षेत्र भारी से बहुत भारी वर्षा निम्न क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है: बस्ती सिद्धार्थनगर गोंडा बलरामपुर हरदोई लखनऊ बाराबंकी बिजनौर अमरोहा मुरादाबाद संभल बदायूं एवं आसपास के क्षेत्र।★ एअर इंडिया के पायलट पर गिरी गाज। ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में फेल होने के बाद सस्पेंड। ज्यूरिख से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI151 के पायलट को शराब जांच (ब्रेथ एनालाइजर) में फेल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। एयरलाइन अधिकारियों ने खुद स्थानीय स्विस अथॉरिटी को सूचित किया था, जिसके बाद पायलट को ड्यूटी से हटाकर भारत वापस भेज दिया गया। स्विट्जरलैंड की एविएशन अथॉरिटी एफओसीए ने मामले की रिपोर्ट भारत के डीजीसीए को सौंप दी है, जो अब अंतिम कार्रवाई करेगा।★ यूपी। अखिलेश ने योगी पर लगाया आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, चुनाव आयोग की चौखट पर पहुंचा मामला। सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। मामला चुनाव आयोग तक पहुंच गया है।★ यूपी। प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर के दायरे में होगा ड्रग फ्री जोन, नहीं बिक सकेंगे मादक पदार्थ।मुख्य सचिव ने जिलों में चिन्हित हॉट स्पॉट की निरंतर निगरानी के निर्देश दिए। साथ ही, प्रदेश भर के स्कूलों एवं कॉलेजों में नशा मुक्ति एवं जागरूकता के लिए विशेष अभियान संचालित करने को कहा।★ मधुरा। प्रेमानन्द महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत। चौथी मंजिल से गिरकर रसिक दुलारी शरण की मौत। पुलिस हत्या या आत्महत्या की कर रही जांच। सर्वोदय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत। केली कुंज आश्रम के गुरु कृपा कुंज की घटना। वृन्दावन कोतवाली इलाके का है पूरा मामला।★ अलीगढ़: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दौरा आज। डीएवी इंटर कॉलेज नौरंगाबाद में कार्यक्रम। हनुमंत चरित्र कथा में शामिल होंगे डिप्टी CM। पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भी कार्यक्रम। भाजपा महानगर अध्यक्ष के आवास भी जाएंगे। MLC ऋषिपाल सिंह के आवास पर भी जाएंगे। सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों संग करेंगे बैठक। सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास भी जाएंगे।★ लखनऊ: लखनऊ में युवक की पीट-पीटकर हत्या। दो पड़ोसी पक्षों के बीच हुआ आपसी विवाद। विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट। मारपीट में प्रवीण नाम का युवक घायल। डॉक्टरों ने प्रवीण को मृत घोषित किया। PGI पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया। PGI थाना क्षेत्र के साभाखेड़ा मोहल्ले की घटना।★ लखनऊ: पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार। दो करोड़ से अधिक की हेरोइन के साथ पकड़ा। एक महिला समेत तीन तस्करों को किया गिरफ्तार। कार सवार तीनों तस्करों को पुलिस ने पकड़ा। मौके से एक चार पहिया वाहन भी बरामद हुआ।★ लखनऊ: आज दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर कार्यक्रम। दीनदयाल स्मृतिका पार्क में होगा पुष्पांजलि कार्यक्रम। आज सुबह 8:30 बजे आयोजित होगा कार्यक्रम। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शिरकत। BJP लखनऊ महानगर अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद।★ लखनऊ: बारिश से मौसम हुआ सुहाना। भीषण गर्मी और उमस से राहत। ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट। कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट। मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी।★ मौसम अलर्ट। 26 सितंबर 2026 सुबह 8:30 बजे से 27 सितंबर 2026 सुबह 8:30 बजे तक। बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा। निम्न क्षेत्रों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। श्रावस्ती बहराइच लखीमपुर खीरी सीतापुर रामपुर बरेली पीलीभीत शाहजहांपुर एवं आसपास के क्षेत्र भारी से बहुत भारी वर्षा निम्न क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है: बस्ती सिद्धार्थनगर गोंडा बलरामपुर हरदोई लखनऊ बाराबंकी बिजनौर अमरोहा मुरादाबाद संभल बदायूं एवं आसपास के क्षेत्र।★ एअर इंडिया के पायलट पर गिरी गाज। ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में फेल होने के बाद सस्पेंड। ज्यूरिख से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI151 के पायलट को शराब जांच (ब्रेथ एनालाइजर) में फेल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। एयरलाइन अधिकारियों ने खुद स्थानीय स्विस अथॉरिटी को सूचित किया था, जिसके बाद पायलट को ड्यूटी से हटाकर भारत वापस भेज दिया गया। स्विट्जरलैंड की एविएशन अथॉरिटी एफओसीए ने मामले की रिपोर्ट भारत के डीजीसीए को सौंप दी है, जो अब अंतिम कार्रवाई करेगा।★ यूपी। अखिलेश ने योगी पर लगाया आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, चुनाव आयोग की चौखट पर पहुंचा मामला। सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। मामला चुनाव आयोग तक पहुंच गया है।★ यूपी। प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर के दायरे में होगा ड्रग फ्री जोन, नहीं बिक सकेंगे मादक पदार्थ।मुख्य सचिव ने जिलों में चिन्हित हॉट स्पॉट की निरंतर निगरानी के निर्देश दिए। साथ ही, प्रदेश भर के स्कूलों एवं कॉलेजों में नशा मुक्ति एवं जागरूकता के लिए विशेष अभियान संचालित करने को कहा।★ मधुरा। प्रेमानन्द महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत। चौथी मंजिल से गिरकर रसिक दुलारी शरण की मौत। पुलिस हत्या या आत्महत्या की कर रही जांच। सर्वोदय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत। केली कुंज आश्रम के गुरु कृपा कुंज की घटना। वृन्दावन कोतवाली इलाके का है पूरा मामला।★ अलीगढ़: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दौरा आज। डीएवी इंटर कॉलेज नौरंगाबाद में कार्यक्रम। हनुमंत चरित्र कथा में शामिल होंगे डिप्टी CM। पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भी कार्यक्रम। भाजपा महानगर अध्यक्ष के आवास भी जाएंगे। MLC ऋषिपाल सिंह के आवास पर भी जाएंगे। सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों संग करेंगे बैठक। सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास भी जाएंगे।★ लखनऊ: लखनऊ में युवक की पीट-पीटकर हत्या। दो पड़ोसी पक्षों के बीच हुआ आपसी विवाद। विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट। मारपीट में प्रवीण नाम का युवक घायल। डॉक्टरों ने प्रवीण को मृत घोषित किया। PGI पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया। PGI थाना क्षेत्र के साभाखेड़ा मोहल्ले की घटना।★ लखनऊ: पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार। दो करोड़ से अधिक की हेरोइन के साथ पकड़ा। एक महिला समेत तीन तस्करों को किया गिरफ्तार। कार सवार तीनों तस्करों को पुलिस ने पकड़ा। मौके से एक चार पहिया वाहन भी बरामद हुआ।★ लखनऊ: आज दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर कार्यक्रम। दीनदयाल स्मृतिका पार्क में होगा पुष्पांजलि कार्यक्रम। आज सुबह 8:30 बजे आयोजित होगा कार्यक्रम। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शिरकत। BJP लखनऊ महानगर अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद।★ लखनऊ: बारिश से मौसम हुआ सुहाना। भीषण गर्मी और उमस से राहत। ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट। कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट। मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी।

बाट-माप विभाग के निरीक्षकों को समूह ‘ख’ राजपत्रित अधिकारी मानने का रास्ता साफ

By News Desk·25 Sept 2026 10:53 AM (IST)
0
बाट-माप विभाग के निरीक्षकों को समूह ‘ख’ राजपत्रित अधिकारी मानने का रास्ता साफ

रविन्द्र प्रकाश

  • हाई कोर्ट के आदेश के बाद 70-80 अधिकारियों पर हुई कार्रवाई खत्म होने की उम्मीद, एसोसिएशन ने प्रमुख सचिव से की मांग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधिक माप विज्ञान (बाट-माप) विभाग में तैनात निरीक्षकों और वरिष्ठ निरीक्षकों को समूह ‘ख’ का राजपत्रित अधिकारी माने जाने का रास्ता साफ हो गया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट की दो सदस्यीय पीठ ने संबंधित मामले में विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 के प्रावधानों के आधार पर इन पदों को समूह ‘ख’ के अनुरूप मानते हुए राज्य सरकार को नियुक्ति प्राधिकारी माना है। कोर्ट के आदेश के बाद विभाग में करीब 70 से 80 अधिकारियों के खिलाफ नियंत्रक स्तर से की गई निलंबन, प्रतिकूल प्रविष्टि और वेतन रोकने जैसी कार्रवाई के समाप्त होने की उम्मीद जगी है।

लीगल मेट्रोलॉजी ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव विजय मिश्रा ने हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत की गई कार्रवाई की समीक्षा कर उसे समाप्त किया जाना चाहिए। साथ ही निरीक्षकों और वरिष्ठ निरीक्षकों को समूह ‘ख’ का राजपत्रित अधिकारी घोषित करने की मांग की गई है।

अधीनस्थ सेवा नियमावली को लेकर उठाया गया सवाल

एसोसिएशन की ओर से प्रमुख सचिव को भेजे गए पत्र में हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि वरिष्ठ निरीक्षक और निरीक्षक के पदों को राजपत्रित करने के संबंध में न्यायालय के समक्ष मामला पहुंचा था। पत्र के मुताबिक, रिट याचिका संख्या 1711/2026 और उसके विरुद्ध दायर स्पेशल अपील संख्या 639/2026 में हाई कोर्ट ने विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 की धारा 14(1) के आधार पर राज्य सरकार को नियुक्ति प्राधिकारी माना है।

एसोसिएशन का कहना है कि न्यायालय ने विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 की धारा 57(3) के संदर्भ में उत्तर प्रदेश बाट-माप अधीनस्थ सेवा नियमावली, 1993 के प्रावधानों को अधिनियम के अनुरूप नहीं पाया है। एसोसिएशन ने इसी आधार पर विभागीय स्तर पर नियमों और पदों की स्थिति को अधिनियम के अनुरूप करने की मांग की है।

265 पदों को समूह ‘ख’ में करने की मांग

एसोसिएशन ने प्रमुख सचिव से वरिष्ठ निरीक्षक के 108 और निरीक्षक के 157, कुल 265 पदों को समूह ‘ख’ में वर्गीकृत कर संबंधित वेतनमान में राजपत्रित दर्जा प्रदान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार के ऐसे अधिकांश पद, जिनके लिए विशेष तकनीकी या शैक्षिक योग्यता निर्धारित है, समूह ‘ख’ और राजपत्रित श्रेणी में आते हैं। एसोसिएशन के मुताबिक विधिक माप विज्ञान विभाग में निरीक्षक संवर्ग के लिए बीएससी/बीटेक जैसी शैक्षिक योग्यता निर्धारित है और केंद्र सरकार की ओर से इसे तकनीकी पद के रूप में घोषित किया गया है।

एसोसिएशन ने हाई कोर्ट के निर्णयों का अनुपालन करते हुए समानता के मौलिक अधिकार के आधार पर निरीक्षकों और वरिष्ठ निरीक्षकों को समूह ‘ख’ के राजपत्रित पद का दर्जा देने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

24 Sept 2026

यूपी में मौसम फिर बदलेगा मिजाज, 25-26 सितंबर को पूर्वांचल में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

24 Sept 2026

यूपी में सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर बढ़ी खींचतान, इकरा हसन के बयान ने सीट बंटवारे की बहस को दी हवा

25 Sept 2026

समाजसेवा से प्रेरित हुआ जुनून! बरेली से दौड़ते हुए हरदोई पहुंचे जसवीर, राजवर्धन सिंह राजू से की मुलाकात

23 Sept 2026

गोरखपुर में द हेजलनट फैक्ट्री का नया आउटलेट शुरू, CM योगी ने किया उद्घाटन

24 Sept 2026

विदेशी आक्रांताओं ने भारत का वैभव ही नहीं, ज्ञान परंपरा मिटाने की भी कोशिश की: योगी

23 Sept 2026

वाराणसी मंडल के 11 रेलकर्मियों को Excellence Award से सम्मान

24 Sept 2026

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

22 Sept 2026

जलस्तर घटने के बाद मणिकर्णिका घाट पर सफाई, गंगा की तलहटी से निकला करीब 100 किलो कपड़ा