यूपी में मौसम फिर बदलेगा मिजाज, 25-26 सितंबर को पूर्वांचल में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ। बंगाल की खाड़ी में बने गहन अवदाब का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 और 26 सितंबर को कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना गहन अवदाब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट को कलिंगापट्टनम के आसपास पार करने की संभावना है। इसी मौसमी सिस्टम के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 24 से 27 सितंबर के बीच बारिश का दायरा बढ़ने का अनुमान है।
24 सितंबर से बढ़ेगी बारिश की गतिविधि
गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है। हवा की रफ्तार सामान्य तौर पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जबकि कुछ इलाकों में बारिश और गरज-चमक के दौरान झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।
25-26 सितंबर को सबसे ज्यादा असर
मौसम विभाग के अनुसार 25 और 26 सितंबर को पूर्वांचल में मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है। इन दो दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और इनके झोंकों की गति करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना नहीं है। यहां कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की स्थिति भी बन सकती है।
https://x.com/visuallive_in/status/2102943042407907673?s=46
इन जिलों में ज्यादा बारिश की आशंका
25 सितंबर को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली और अमेठी में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती और बलरामपुर समेत कई जिलों में भी तेज बारिश हो सकती है।
तराई क्षेत्र में लखीमपुर खीरी और आसपास के जिलों में भी मौसम का असर 26 और 27 सितंबर तक बना रह सकता है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
27 सितंबर तक जारी रह सकता है असर
27 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं। बारिश के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट आने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से 6 से 9 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है।
तेज हवाओं, गरज-चमक और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रभावित जिलों में लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

जनता दर्शन में जमीन कब्जे की शिकायतों पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

विदेशी आक्रांताओं ने भारत का वैभव ही नहीं, ज्ञान परंपरा मिटाने की भी कोशिश की: योगी

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस अग्निकांड के बाद व्यवस्था पर सवाल, 9 यात्रियों की मौत
टॉप रीड्स

गोरखपुर में द हेजलनट फैक्ट्री का नया आउटलेट शुरू, CM योगी ने किया उद्घाटन

यूपी में सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर बढ़ी खींचतान, इकरा हसन के बयान ने सीट बंटवारे की बहस को दी हवा

वाराणसी मंडल के 11 रेलकर्मियों को Excellence Award से सम्मान

जलस्तर घटने के बाद मणिकर्णिका घाट पर सफाई, गंगा की तलहटी से निकला करीब 100 किलो कपड़ा

वाराणसी में IPS अधिकारियों को दी गई विदाई, पुलिस आयुक्त ने कार्यों की सराहना की

यूपी विधान परिषद चुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 को मतगणना

जनता दर्शन में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सुनीं फरियादें, बोले- कोई भी पीड़ित निराश होकर न लौटे



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).