डीआरएम आशीष जैन ने गाजीपुर सिटी स्टेशन का किया निरीक्षण

वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन शनिवार को गाजीपुर सिटी स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवरब्रिज, प्लेटफॉर्म, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पार्किंग, वीआईपी लाउंज, यात्री प्रतीक्षालय, खान-पान स्टॉल और शौचालयों का निरीक्षण किया गया।
डीआरएम ने अधिकारियों से स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।
संरक्षा उपकरणों और रिकॉर्ड की जांच
डीआरएम ने स्टेशन पैनल, रिले रूम, लॉक एंड ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट, एक्सल काउंटर, आईपीएस रूम, बैटरी रूम और ओएफसी रूम समेत विभिन्न संरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया।
उन्होंने विफलता रजिस्टर, अनुरक्षण रजिस्टर, रिले रूम चाबी हस्तांतरण रजिस्टर, पॉइंट्स एवं क्रॉसिंग रजिस्टर और स्टेशन वर्किंग रूल सहित महत्वपूर्ण अभिलेखों की भी जांच की। कर्मचारियों को संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन और उपकरणों के नियमित अनुरक्षण के निर्देश दिए गए।
TRD डिपो और पावर हाउस का निरीक्षण
इसके बाद डीआरएम ने TRD डिपो का निरीक्षण कर उपकरणों के नियमित निरीक्षण और निवारक अनुरक्षण पर जोर दिया। पावर हाउस में विद्युत आपूर्ति, जनरेटर, अग्निशमन उपकरण, प्रकाश और वेंटिलेशन व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।
रेलवे कॉलोनी और आरपीएफ बैरक का जायजा
गाजीपुर सिटी रेलवे कॉलोनी में साफ-सफाई, पेयजल, जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निर्माणाधीन रेलवे आवासों की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुविधाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
डीआरएम ने आरपीएफ बैरक में कर्मचारियों की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इसके अलावा स्टेशन के CCTV मॉनिटरिंग कक्ष का निरीक्षण कर कैमरों की कार्यशीलता और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। सभी CCTV कैमरों को लगातार चालू रखने और मॉनिटरिंग को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान रेलवे के संबंधित अधिकारी और वरिष्ठ पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

गांधी-शास्त्री जयंती पर आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ने दी श्रद्धांजलि, कहा- विचार आज भी प्रेरणा का स्रोत

गांधी जयंती पर वाराणसी पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि, पुलिसकर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ

वाराणसी मंडल में स्वच्छता वाकाथन, रेलकर्मियों और स्काउट-गाइड बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश

मध्यमेश्वर में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम, लाभार्थियों ने मंत्री दयालु को सुनाई बदलाव की कहानी
टॉप रीड्स

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

सवर्ण मोर्चा ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).