Sat, Oct 17
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ मेरठ। अमित कश्यप हत्याकांड: पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा,पति की हत्या कर 10 बार सांप से डंसवाया था अमित कश्यप को।★ अनंत सिंह के बयान पर RJD का बड़ा हमला.. 'नीतीश कुमार इस पर जवाब दें'- RJD आपको बता दें, बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कहा है कि 'मैंने नीतीश कुमार के साथ रहते 9 मर्डर करवाए'।★ लखनऊ: मां चंद्रिका देवी मंदिर के कपाट खुले। मंदिर खुलने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर। सुबह से ही मंदिर में दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु। गोमती का जलस्तर घटा, मार्ग से हटा जलभराव। रास्तों की सफाई के बाद आवागमन सुचारु हुआ। बैरियर पर वाहनों को रोककर पैदल गए श्रद्धालु।★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ मेरठ। अमित कश्यप हत्याकांड: पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा,पति की हत्या कर 10 बार सांप से डंसवाया था अमित कश्यप को।★ अनंत सिंह के बयान पर RJD का बड़ा हमला.. 'नीतीश कुमार इस पर जवाब दें'- RJD आपको बता दें, बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कहा है कि 'मैंने नीतीश कुमार के साथ रहते 9 मर्डर करवाए'।★ लखनऊ: मां चंद्रिका देवी मंदिर के कपाट खुले। मंदिर खुलने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर। सुबह से ही मंदिर में दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु। गोमती का जलस्तर घटा, मार्ग से हटा जलभराव। रास्तों की सफाई के बाद आवागमन सुचारु हुआ। बैरियर पर वाहनों को रोककर पैदल गए श्रद्धालु।★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।

माफिया से मुक्त जमीन पर गरीबों को मिलेगा आशियाना, योगी सरकार का बड़ा ऐलान

By Syed Fiza Khatoon·15 Oct 2026 11:09 AM (IST)
0
माफिया से मुक्त जमीन पर गरीबों को मिलेगा आशियाना, योगी सरकार का बड़ा ऐलान

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया की जगह अब केवल मिट्टी में है। माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीनों पर गरीबों, वंचितों और दलितों के लिए आवास बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में माफिया से मुक्त कराई गई जमीन पर जरूरतमंदों के लिए बहुमंजिला आवासीय इमारतों के निर्माण का शुभारंभ किया जाएगा। अब माफिया का नहीं, बल्कि गरीबों के सम्मान और अधिकारों का दौर है।

मुख्यमंत्री गुरुवार को वाराणसी दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान के समापन एवं स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता कर्मियों के योगदान की सराहना की और उनके मानदेय में कटौती करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

स्वच्छता कर्मियों को मिलेगा न्यूनतम 16 हजार रुपये मानदेय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वच्छता कर्मी शहरों और मोहल्लों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पहले कई स्थानों पर उनसे काम कराने के बाद मजदूरी और मानदेय में कटौती की शिकायतें सामने आती थीं। अब ऐसी मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति स्वच्छता कर्मियों का पैसा काटता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स कॉरपोरेशन के माध्यम से स्वच्छता कर्मियों को न्यूनतम 16 हजार रुपये मानदेय देने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही उन्हें ईएसआई के तहत चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा बीमा और पीएफ का लाभ भी मिलेगा। दुर्घटना में मृत्यु होने की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है।

स्वच्छता मित्र शहरों की व्यवस्था के मजबूत आधार

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता कर्मी मौसम की कठिन परिस्थितियों और त्योहारों के दौरान भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। जब अधिकांश लोग सो रहे होते हैं, तब वे सड़कों और गलियों की सफाई में जुटे रहते हैं।

उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ का उल्लेख करते हुए कहा कि करीब 66 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन के बावजूद स्वच्छता व्यवस्था की सराहना हुई। इसके पीछे स्वच्छता कर्मियों की मेहनत और समर्पण था। उन्होंने कहा कि जिस तरह किसी भव्य इमारत की मजबूती उसकी नींव पर निर्भर करती है, उसी तरह शहर की स्वच्छता व्यवस्था स्वच्छता मित्रों के परिश्रम पर टिकी है। समारोह में मुख्यमंत्री ने दस स्वच्छता कर्मियों को अंगवस्त्र पहनाकर और बैग भेंटकर सम्मानित किया।

परिवार को ही प्रदेश मानने वालों की दुर्गति तय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवारवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग समाज और प्रदेश के बजाय अपने परिवार को ही सब कुछ मानते हैं, उनकी दुर्गति तय है। उनका इशारा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर था।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच रहकर उसकी समस्याओं को समझना और उनका समाधान कराना चाहिए। केवल पद हासिल करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जनता के प्रति जवाबदेही और निरंतर संवाद ही जनप्रतिनिधि की वास्तविक पहचान है।

मुख्यमंत्री ने ऐसे जनप्रतिनिधियों की भी आलोचना की, जो चुनाव जीतने के बाद अपने क्षेत्र से दूरी बना लेते हैं। उन्होंने कहा कि जनता से निरंतर संपर्क रखने वाले और उसकी जरूरतों के लिए सक्रिय रहने वाले प्रतिनिधि ही वास्तविक बदलाव ला सकते हैं।

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में चलाया जाए ऐसा अभियान

मुख्यमंत्री ने डॉ. नीलकंठ तिवारी के 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान को अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में इसी तरह के अभियान चलाए जाने चाहिए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच सके।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों से शिविर आयोजित कर वृद्धजनों, निराश्रित महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान संवाद, प्रशासन के साथ समन्वय और सकारात्मक पहल से संभव है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बदली काशी की तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले काशी में गंदगी, जाम, बिजली संकट और भू-माफिया की गतिविधियों से लोग परेशान थे। गरीबों और व्यापारियों की जमीनों तथा मकानों पर कब्जे की घटनाओं से भय का माहौल बना रहता था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वाराणसी की तस्वीर बदली है। काशी अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के निर्माण के साथ-साथ उनका संरक्षण करना भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

76 दिनों में 24 वार्डों तक पहुंचा अभियान

विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बताया कि वार्ड प्रवास अभियान के चौथे संस्करण के अंतर्गत दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के सभी 24 वार्डों को शामिल किया गया। 19 जुलाई से 2 अक्टूबर तक चले इस अभियान में प्रत्येक वार्ड में तीन से चार दिन तक प्रवास किया गया।

अभियान के दौरान 11 रविवार को जनकल्याण शिविर आयोजित किए गए। 800 से अधिक पौधे लगाए गए और करीब दो हजार लोगों की निःशुल्क जांच कर चश्मे वितरित किए गए। इसके अलावा पीएम स्वनिधि और पीएम विश्वकर्मा सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने तथा पेयजल, सीवर और सफाई से संबंधित समस्याओं के समाधान की पहल की गई।

दस स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वसीम, रोहित रावत, राजकुमार, पुनवासी, आशुतोष, दिनेश, सुनील, रेखा, अल्पना और चिंता देवी को अंगवस्त्र पहनाकर तथा बैग भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, त्रिभुवन राम, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Syed Fiza Khatoon

सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

16 Oct 2026

आईआईएम रोड से किसान पथ तक सफर होगा आसान, ग्रीन कॉरिडोर में जुड़ेंगे 9.9 किमी

16 Oct 2026

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

14 Oct 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

15 Oct 2026

पूर्व विधायक गोरख पासवान ने दिव्यांग राम भरोसा यादव को दी ट्राईसाइकिल

16 Oct 2026

फैजुल्लागंज के बाढ़ पीड़ितों से मिले राजनाथ सिंह, 10 हजार अतिरिक्त राहत किट देने का ऐलान

14 Oct 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

14 Oct 2026

मिशन शक्ति: लखनऊ की चार छात्राओं ने संभाली एक दिन की निदेशक की जिम्मेदारी

16 Oct 2026

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी