वाराणसी मंडल में माल-भाड़ा ग्राहक बैठक, रेल से ढुलाई बढ़ाने पर जोर

व्यापारियों ने भाड़े में रियायत, सुरक्षा और लोडिंग-अनलोडिंग से जुड़ी समस्याएं उठाईं
वाराणसी। वाराणसी मंडल में माल परिवहन को अधिक सुविधाजनक और किफायती बनाने के उद्देश्य से बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित भारतेंदु सभागार में माल-भाड़ा ग्राहक बैठक आयोजित की गई। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में व्यापारियों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने माल ढुलाई से जुड़ी समस्याओं और सुधार के सुझावों पर चर्चा की।
माल परिवहन में नए व्यावसायिक अवसरों पर जोर
बैठक में आशीष जैन ने बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट (बीडीयू) की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका उद्देश्य माल लदान को बढ़ावा देना, रेलवे की आय में वृद्धि करना और नए व्यावसायिक अवसर तलाशना है। उन्होंने अधिकारियों को स्थानीय उद्योगों और कारोबारियों से लगातार संपर्क बनाए रखने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।
छह स्थानों पर विकसित हो रहीं नई सुविधाएं
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी मंडल में वर्तमान में 21 माल गोदाम स्टेशन और 10 पार्सल हैंडलिंग हब हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में माल ढुलाई बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि पिपराइच, महराजगंज, टेकनीवास, अहिल्यापुर, सिधवलिया और झूंसी में पूर्ण रेक हैंडलिंग साइडिंग सहित नई सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इसके अलावा इंदारा, सीवान और कुसुम्ही स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है।
कारोबारियों ने बताईं माल ढुलाई की चुनौतियां
बैठक में व्यापारियों ने सड़क परिवहन की तुलना में रेल ढुलाई की स्थिति, भाड़े में रियायत, बिजली कटौती, सुरक्षा व्यवस्था, टर्मिनल पर लगने वाले समय और श्रमिकों की कमी जैसे मुद्दे उठाए। मंडल रेल प्रबंधक ने उचित सुझावों पर कार्रवाई करने और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
माल गोदामों में लोडिंग-अनलोडिंग की प्रक्रिया व्यवस्थित करने के लिए उन्होंने केवल व्यापारियों के ट्रकों के प्रवेश हेतु पर्ची जारी करने का निर्देश भी दिया।
बेहतर लॉजिस्टिक्स सुविधा देने का भरोसा
बैठक के अंत में मंडल वाणिज्य प्रबंधक आलोक श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि रेलवे व्यापारियों और उद्योगों को बेहतर लॉजिस्टिक्स समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बेल्थरारोड में 82 जोड़ों का सामूहिक विवाह, डीएम ने दिया सुखी जीवन का आशीर्वाद

शिक्षकों के मुद्दों पर योगी का सपा पर हमला, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में की अपील

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा, कई स्टेशनों पर जागरूकता अभियान

वाराणसी नगर निगम की संभव जनसुनवाई में 22 शिकायतें, नगर आयुक्त ने दिए निस्तारण के निर्देश
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).