वाराणसी: शोरूम से 82 लाख के गोल्ड क्वाइन और 7.65 लाख रुपये के गबन का आरोप, तीन गिरफ्तार

वाराणसी के सिगरा थाने में दर्ज है मुकदमा, पुलिस ने तीनों वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार
वाराणसी । सिगरा थाना पुलिस ने एक शोरूम से करीब 500 ग्राम गोल्ड कॉइन और 7 लाख 65 हजार रुपये की नकदी के कथित गबन के मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गोल्ड कॉइन की अनुमानित कीमत करीब 82 लाख रुपये है। तीनों को 11 अक्टूबर 2026 को सिगरा थाना परिसर में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।
तीन आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में मिथिलेश चौबे (36) पुत्र विद्यासागर चौबे, वैष्णो विहार कॉलोनी, सोयेपुर ट्यूबवेल के पास, थाना लालपुर-पांडेयपुर, वाराणसी का निवासी है।
वहीं, रविशंकर चौबे (31) पुत्र सूर्यबली चौबे, बड़ालालपुर, चांदमारी पुलिस चौकी के पास, थाना शिवपुर, वाराणसी का निवासी बताया गया है। तीसरा आरोपी आशुतोष सिंह (36) पुत्र राज बहादुर सिंह, मकान संख्या एसए-5/36-जी-1, इंद्रपुरी कॉलोनी, पांडेयपुर-रामरेपुर थाना लालपुर-पांडेयपुर, वाराणसी का निवासी है।

500 ग्राम गोल्ड कॉइन और नकदी गबन का आरोप
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपियों पर शोरूम से करीब 500 ग्राम गोल्ड कॉइन, जिसकी अनुमानित कीमत 82 लाख रुपये बताई गई है, और 7 लाख 65 हजार रुपये नकद गबन करने का आरोप है।
इस संबंध में सिगरा थाने में मुकदमा संख्या 0383/2026 भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5) के तहत दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। काशी जोन के पुलिस उपायुक्त के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज तथा सिगरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

वाराणसी: माधोपुर के सगरा तालाब पर चलेगा बुलडोजर, नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

खुद कूड़ा उठाने उतरे आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र, कैंप कार्यालय में चलाया स्वच्छता अभियान

मिशन शक्ति 6.0 से एयर शो तक की तैयारियों की समीक्षा, पुलिस आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

चौकाघाट से नमोघाट तक बदलेगी सड़क की सूरत, अवैध होर्डिंग हटेंगे और बढ़ेगी हरियाली
टॉप रीड्स

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).