बलिया स्टेशन पर यात्रियों से रूबरू हुए पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक, अमृत भारत योजना के कार्यों का लिया जायजा

विशेष स्वच्छता अभियान-6.0 के तहत विनोद कुमार शुक्ल ने यात्रियों से ‘रेल जनसंवाद’ कर सुविधाओं और साफ-सफाई पर फीडबैक लिया। स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों में गुणवत्ता और समय सीमा का पालन करने के निर्देश दिए।
बलिया। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने गुरुवार को बलिया रेलवे स्टेशन पर ‘रेल जनसंवाद’ किया। विशेष स्वच्छता अभियान-6.0 के तहत आयोजित इस संवाद में उन्होंने यात्रियों से स्टेशन और ट्रेनों में साफ-सफाई, स्वच्छता व्यवस्था तथा उपलब्ध यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
यात्रियों से लिया सुविधाओं और स्वच्छता का फीडबैक
अपर महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं तथा यात्रा के दौरान स्वच्छ वातावरण बनाए रखने से जुड़े मुद्दों पर यात्रियों से बातचीत की। उन्होंने यात्रियों के सुझावों और प्रतिक्रियाओं को सुविधाओं में सुधार के लिए महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए रेलवे प्रशासन के साथ यात्रियों की सहभागिता भी जरूरी है।

अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का निरीक्षण
रेल जनसंवाद के बाद विनोद कुमार शुक्ल ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास और यात्री सुविधा संबंधी निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने पार्किंग स्थल और प्लेटफॉर्म की सतह सहित विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से निर्माण की स्थिति की जानकारी ली।
अपर महाप्रबंधक ने निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं और निर्माण में गुणवत्ता के मानकों का सख्ती से पालन हो। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य यात्रियों को आधुनिक, सुविधाजनक और सुव्यवस्थित स्टेशन उपलब्ध कराना है।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण
विशेष स्वच्छता अभियान-6.0 के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के लिए अपर महाप्रबंधक ने बलिया स्टेशन के सेकेंड एंट्री परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। इस पहल के माध्यम से रेलवे परिसर को स्वच्छ और हरित बनाने के साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।
रेलवे की इन गतिविधियों का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, यात्रियों की समस्याओं और सुझावों को समझना तथा स्टेशन विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करना है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

राफेल की रफ्तार, सुखोई का दम और काशी का रोमांच—‘विंग्स ओवर गंगा’ ने बांधा समां

बनारस स्टेशन पर यात्रियों से रूबरू हुए DRM आशीष जैन, स्वच्छता के साथ रेल संरक्षा का लिया जायजा

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

विधान परिषद चुनाव को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, मतदान से मतगणना तक रहेगी कड़ी सुरक्षा
टॉप रीड्स

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

अखिलेश यादव पर BJP का तंज, कहा- ख्याली दुनिया से बाहर आएं सपा प्रमुख



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).