सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार में पहुंचे आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, हरिद्वार में दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार/वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी के निधन से शोक की लहर है। हरिद्वार में आयोजित उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ भी शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत सावित्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
डॉ. दयाशंकर मिश्र ने कहा कि सावित्री देवी का जीवन त्याग, तपस्या, ममता और संस्कारों का प्रतीक रहा। उनके दिए संस्कारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे तपस्वी और कर्मयोगी व्यक्तित्व के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने इस दुख की घड़ी में पूरे आयुष परिवार की ओर से मुख्यमंत्री के साथ खड़े रहने की बात कही।

अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ रवाना हुए मंत्री
आयुष मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। अंतिम संस्कार कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने भी सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खड़ा है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

वाराणसी में वोटर लिस्ट पर निर्वाचन आयुक्त की सख्ती, युवाओं-महिलाओं के नाम जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान

घाटों वाली काशी से अफ्रीका तक पहुंचा बिस्कुट, मेडागास्कर के बाजार में बनारस की एंट्री; पीयूष गोयल ने दी जानकारी

जनता के दरबार में रोज बैठेंगे BJP महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, शाम 4 से 8 बजे तक गुलाबबाग में होगी जनसुनवाई

काशी में पिंजरों और बोरों में कैद मिले 650 तोते, वन विभाग-STF ने पकड़ा अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह
टॉप रीड्स

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

उर्दू अकादमी का नाटक फिर विवादों में, सीएम पोर्टल पर पहुंची शिकायत



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).