28 साल का रिश्ता, 28 मिनट की भी नाराजगी नहीं… नरेंद्र श्रीवास्तव को याद कर भावुक हुए पार्षद अरुण राय

चिनहट में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में छलका अपनों का दर्द, मित्रों ने कहा- नरेंद्र जैसा विश्वासपात्र और रिश्ते निभाने वाला इंसान मिलना मुश्किल
लखनऊ। कुछ रिश्ते वक्त के साथ पुराने नहीं होते, बल्कि और गहरे होते जाते हैं। ऐसे ही रिश्तों की मिसाल थे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास्तव। उनके आकस्मिक निधन से परिवार ही नहीं, मित्रों और राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में भी शोक की लहर है। बुधवार शाम चिनहट स्थित पार्षद कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने उन्हें याद किया और उनके साथ बिताए पलों को साझा करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा के दौरान सबसे भावुक क्षण तब आया, जब पार्षद अरुण कुमार राय नरेंद्र श्रीवास्तव के साथ अपने करीब 28 साल पुराने रिश्ते को याद करते हुए भावुक हो गए। उनकी आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र के साथ उनका रिश्ता महज राजनीतिक या सामाजिक परिचय का नहीं, बल्कि परिवार से भी बढ़कर था। 28 वर्षों के इस लंबे साथ में नरेंद्र कभी उनसे 28 मिनट के लिए भी नाराज नहीं हुए।
अरुण राय ने कहा कि आमतौर पर घर-परिवार में भी छोटी-छोटी बातों पर अनबन हो जाती है। कई बार लोग दो-चार दिन तक एक-दूसरे से बातचीत तक बंद कर देते हैं, लेकिन नरेंद्र का स्वभाव बिल्कुल अलग था। वह हर परिस्थिति में रिश्तों को सहेजकर रखने वाले इंसान थे। उन्होंने कहा, ‘नरेंद्र मेरे लिए परछाई की तरह थे। उनके अचानक इस तरह चले जाने से ऐसा लग रहा है, मानो मैं अधूरा हो गया हूं।’ उनके इन शब्दों ने सभा में मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया।
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष (चिनहट) कमल पांडेय ने कहा कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि नरेंद्र श्रीवास्तव अब उनके बीच नहीं हैं। उनका जाना केवल एक साथी का बिछड़ना नहीं, बल्कि सभी के लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र का मिलनसार व्यवहार और सबको साथ लेकर चलने की खूबी हमेशा याद आएगी।

वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि नरेंद्र श्रीवास्तव जैसा विश्वासपात्र मित्र मिलना आसान नहीं है। वह दोस्ती को केवल जान-पहचान तक सीमित नहीं रखते थे, बल्कि उसे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाना जानते थे। उनके व्यवहार में अपनापन था और यही वजह थी कि वह अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के दिल में जगह बना लेते थे।
विनोद कुमार स्वर्णकार ने कहा कि नरेंद्र के साथ हंसी-मजाक और कभी-कभार ठिठोली भी हो जाती थी, लेकिन वह कभी अपनों से नाराज नहीं होते थे। उनका सहज और उदार स्वभाव ही उनकी सबसे बड़ी पहचान थी। वह छोटी-मोटी बातों को दिल से लगाने के बजाय रिश्तों को प्राथमिकता देते थे।
श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ पत्रकार विवेक कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सरवन मिश्रा सहित अन्य लोगों ने भी नरेंद्र श्रीवास्तव के व्यक्तित्व और उनके साथ बिताए संस्मरणों को साझा किया। सभी ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सभा में मौजूद लोगों की आंखों में नमी और यादों में नरेंद्र श्रीवास्तव का अपनापन साफ झलक रहा था। उनके जाने के बाद एक बात बार-बार सामने आई कि उन्होंने अपने जीवन में केवल परिचय नहीं बनाए, बल्कि ऐसे रिश्ते कमाए जिन्हें लोग उम्रभर याद रखेंगे।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

सपा-कांग्रेस के बाद अब NDA में सीटों की जंग, राजभर-निषाद और जयंत चौधरी ने बढ़ाई बीजेपी की चुनौती

NRI के लिए बड़ी खबर, यूपी की वोटर लिस्ट में जुड़वा सकेंगे अपना नाम

2027 में यूपी की सियासत का नया गणित, बीजेपी-NDA, सपा-कांग्रेस और बसपा के बीच मुकाबले की तैयारी

लखनऊ के निशातगंज में बनेगा 450 मीटर लंबा फ्लाईओवर, 81 करोड़ रुपये होंगे खर्च
टॉप रीड्स

अखिलेश को कांग्रेस से लड़ना है या बीजेपी से? 5 टिकटों पर इमरान मसूद का तीखा हमला, बोले- गठबंधन में सहयोगी होते हैं, भिखारी नहीं

अखिलेश की सियासी चाय में राजभर ने डाल दी ‘शिवपाल वाली शक्कर’! बोले- चच्चू के 45 विधायक कभी भी पलट सकते हैं खेल!

26 सीटों पर सपा का दांव, कांग्रेस की 130 की मांग पर सियासी घमासान! अखिलेश ने दिया गठबंधन का संदेश, इमरान मसूद बोले- 'भीख नहीं मांग रहे'

आजम खान पर सवाल, अपर्णा यादव का जवाब- 'असुर-भयंकरों को छोड़िए, कथा सुनिए'; सियासत में छिड़ी नई जुबानी जंग

सीएम योगी को मौलाना जर्जिश ने बताया 'लाशों का सौदागर', बोले- अंदर से गुंडे हैं; पूर्णिया की तकरीर से यूपी में सियासी हलचल

आजम खान के 'बिरयानी' वाले तंज का ओवैसी की पार्टी ने बिरयानी से दिया जवाब! इटावा में 500 लोगों को खिलाई हैदराबादी बिरयानी, 2027 की सियासत में नया स्वाद

'आजम खान का सफेद कुर्ता खून से सना है...', संगीत सोम ने मुजफ्फरनगर दंगे पर खोला मोर्चा, बोले- एनकाउंटर से डरना चाहिए



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).