Tue, Sep 29
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ Lucknow... यूपी सियासत : अब मायावती ने ईवीएम पर उठाए सवाल !! बोलीं- कांग्रेस शासनकाल में भाजपा ने भी जताया था विरोध।कांग्रेस-सपा समेत विपक्ष के बाद अब मायावती ने भी ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वोटर के मन में किसी प्रकार की शंका नहीं रहनी चाहिए।★ बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा...★ देश के 2 हजार से ज्यादा लोगों ने CJI सूर्यकांत को लेटर लिखकर SIR पर रोक लगाने की मांग की है। निर्वाचन आयोग की भूमिका पर स्वतः संज्ञान लेकर ज्ञानेश कुमार और अन्य अफसरों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है। लेटर पर दस्तखत करने वालों में पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल विष्णु भागवत, पूर्व IAS अदिति मेहता, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, अभिनेता प्रकाश राज सहित तमाम शिक्षाविद, पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट के हस्ताक्षर हैं। SIR से देशभर में 13.37 करोड़ लोगों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कट गए हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ज्ञानेश कुमार के एकतरफा फैसलों पर खुद उनके दोनों चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई थी। इस रिपोर्ट के बाद से ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग हो रही है।★ श्रावस्ती में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है और निचले इलाकों में पानी पहुंचने लगा है। इकौना क्षेत्र के मझौवा सुमाल गांव में नदी के कछार में सब्जी की खेती करने गए किसान हनुमान प्रसाद तेज बहाव में फंसने के बाद लापता हैं। परिजनों के मुताबिक करीब 18 घंटे से किसान का कोई सुराग नहीं मिला है, सूचना पर विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। NDRF की टीम ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जबकि प्रशासन राप्ती के जलस्तर और आसपास के इलाकों पर नजर बनाए हुए है।★ राज्य स्तरीय AISHE कार्यशाला में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने डेटा की शुद्धता और समयबद्धता पर जोर।★ लखनऊ। क्राईम/सर्विलांस टीम पूर्वी जोन व थाना गोमतीनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ऑटो रिक्शा व बाईक से जा रही महिलाओं से पर्स व चेन छिनैती करने वाले 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में लिया गया।★ लखनऊ। वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में मची अफरा-तफरी। अपार्टमेंट में कई लोगों के मौजूद होने की सूचना से हड़कंप। मौके पर अपार्टमेंट को खाली कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। मौके पर राहत एवं बचाव की तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। अपार्टमेंट को खाली कराने की कार्रवाई जारी है। जिलाधिकारी लखनऊ, जेसीपी एल/ओ और एसीपी चौक मौके पर मौजूद।★ उज्जैन में बवाल, पथराव। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। दरअसल, सिंहस्थ (कुंभ) के लिए सड़क चौड़ी होनी है। इसमें शाही मस्जिद भी आ रही है। मस्जिद ध्वस्तीकरण के खिलाफ आज सुबह हजारों मुस्लिम इकट्ठा हुए हैं।★ आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर यह बोर्ड लगा हुआ है। लेफ्ट हैंड पर उनके नाम हैं, जो इस घर में पैदा हुए। राइट हैंड पर उनके नाम है, जिनके इनकी शादी हुई। 5वें नंबर वाले मनीष बंसल इसी आगरा जिले के मौजूदा DM हैं।★ वांगचुक ने सरकार को 2 अक्टूबर की डेडलाइन दी, कहा- लद्दाख मामले पर जरूरी कदम नहीं उठाए गए, प्रदर्शन करेंगे; पिछले साल लद्दाख में हिंसा हुई थी।★ Lucknow... यूपी सियासत : अब मायावती ने ईवीएम पर उठाए सवाल !! बोलीं- कांग्रेस शासनकाल में भाजपा ने भी जताया था विरोध।कांग्रेस-सपा समेत विपक्ष के बाद अब मायावती ने भी ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वोटर के मन में किसी प्रकार की शंका नहीं रहनी चाहिए।★ बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा...★ देश के 2 हजार से ज्यादा लोगों ने CJI सूर्यकांत को लेटर लिखकर SIR पर रोक लगाने की मांग की है। निर्वाचन आयोग की भूमिका पर स्वतः संज्ञान लेकर ज्ञानेश कुमार और अन्य अफसरों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है। लेटर पर दस्तखत करने वालों में पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल विष्णु भागवत, पूर्व IAS अदिति मेहता, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, अभिनेता प्रकाश राज सहित तमाम शिक्षाविद, पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट के हस्ताक्षर हैं। SIR से देशभर में 13.37 करोड़ लोगों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कट गए हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ज्ञानेश कुमार के एकतरफा फैसलों पर खुद उनके दोनों चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई थी। इस रिपोर्ट के बाद से ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग हो रही है।★ श्रावस्ती में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है और निचले इलाकों में पानी पहुंचने लगा है। इकौना क्षेत्र के मझौवा सुमाल गांव में नदी के कछार में सब्जी की खेती करने गए किसान हनुमान प्रसाद तेज बहाव में फंसने के बाद लापता हैं। परिजनों के मुताबिक करीब 18 घंटे से किसान का कोई सुराग नहीं मिला है, सूचना पर विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। NDRF की टीम ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जबकि प्रशासन राप्ती के जलस्तर और आसपास के इलाकों पर नजर बनाए हुए है।★ राज्य स्तरीय AISHE कार्यशाला में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने डेटा की शुद्धता और समयबद्धता पर जोर।★ लखनऊ। क्राईम/सर्विलांस टीम पूर्वी जोन व थाना गोमतीनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ऑटो रिक्शा व बाईक से जा रही महिलाओं से पर्स व चेन छिनैती करने वाले 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में लिया गया।★ लखनऊ। वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में मची अफरा-तफरी। अपार्टमेंट में कई लोगों के मौजूद होने की सूचना से हड़कंप। मौके पर अपार्टमेंट को खाली कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। मौके पर राहत एवं बचाव की तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। अपार्टमेंट को खाली कराने की कार्रवाई जारी है। जिलाधिकारी लखनऊ, जेसीपी एल/ओ और एसीपी चौक मौके पर मौजूद।★ उज्जैन में बवाल, पथराव। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। दरअसल, सिंहस्थ (कुंभ) के लिए सड़क चौड़ी होनी है। इसमें शाही मस्जिद भी आ रही है। मस्जिद ध्वस्तीकरण के खिलाफ आज सुबह हजारों मुस्लिम इकट्ठा हुए हैं।★ आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर यह बोर्ड लगा हुआ है। लेफ्ट हैंड पर उनके नाम हैं, जो इस घर में पैदा हुए। राइट हैंड पर उनके नाम है, जिनके इनकी शादी हुई। 5वें नंबर वाले मनीष बंसल इसी आगरा जिले के मौजूदा DM हैं।★ वांगचुक ने सरकार को 2 अक्टूबर की डेडलाइन दी, कहा- लद्दाख मामले पर जरूरी कदम नहीं उठाए गए, प्रदर्शन करेंगे; पिछले साल लद्दाख में हिंसा हुई थी।

देश के 25 बेहतरीन पुलिस कप्तानों में यूपी के 5 अफसर, ‘सुपर-5’ में भी एक नाम, फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने जारी की सूची

Published By News Desk·01 Sept 2026 04:36 PM (IST)
0
  देश के 25 बेहतरीन पुलिस कप्तानों में यूपी के 5 अफसर, ‘सुपर-5’ में भी एक नाम, फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने जारी की सूची

नई दिल्ली। फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने वर्ष 2026 के लिए देशभर में प्रभावी पुलिस नेतृत्व, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा, अनुसंधान, विशेष अभियानों, तकनीक के इस्तेमाल और जनभागीदारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 25 प्रमुख पुलिस अधिकारियों का चयन किया है। इसके अलावा विशिष्ट कार्यशैली और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पांच अधिकारियों को विशेष ‘सुपर-5’ श्रेणी में जगह दी गई है।

इस तरह सूची में कुल 30 पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि शीर्ष 25 में उत्तर प्रदेश के पांच पुलिस अधिकारी शामिल हैं, जबकि ‘सुपर-5’ श्रेणी में भी उत्तर प्रदेश के एक अधिकारी को स्थान मिला है।

फेम इंडिया के संपादक धीरज कुमार के अनुसार, अधिकारियों के चयन में उनके फील्ड अनुभव, नेतृत्व क्षमता, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था प्रबंधन, नागरिक सेवाओं, पुलिस आधुनिकीकरण और जनविश्वास को प्रमुख आधार बनाया गया है।

शीर्ष 25 में यूपी के पांच पुलिस अधिकारी

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट की 25 प्रमुख पुलिस कप्तानों की सूची में उत्तर प्रदेश से आकाश पटेल (चंदौली), अनुराग आर्य (बरेली), अपर्णा रजत कौशिक (मिर्जापुर), इलामारन जी (एटा) और डॉ. इराज रजा (गाजीपुर) का नाम शामिल है।

देशभर के चयनित 25 अधिकारियों के नाम वर्णक्रम के आधार पर इस प्रकार हैं—

  • अदिति सिंह — पंचकूला, हरियाणा

  • आकाश पटेल — चंदौली, उत्तर प्रदेश

  • अनंत मित्तल — दक्षिण दिल्ली, दिल्ली

  • अनुराग आर्य — बरेली, उत्तर प्रदेश

  • अपर्णा रजत कौशिक — मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश

  • इलामारन जी — एटा, उत्तर प्रदेश

  • कृषिकेश रावले — पुणे, महाराष्ट्र

  • कंवरदीप कौर — चंडीगढ़, पंजाब

  • गुंडाला रेड्डी राघवेंद्र — झारसुगुड़ा, ओडिशा

  • गौरव राय — दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ (वर्तमान में बलोदाबाजार)

  • चंद्रशेखर घोड़के — अल्मोड़ा, उत्तराखंड

  • डॉ. अमृता दुहन — उदयपुर, राजस्थान

  • जी.वी. संदीप कुमार — श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर

  • नुमल महट्टा — बोगईगांव, असम

  • नवजोत सिमी — अरवल, बिहार

  • पापिया सुल्ताना — पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल

  • प्रभात कुमार — धनबाद, झारखंड

  • बलबीर सिंह — हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश

  • मनिंदर सिंह — रूपनगर (रोपड़), पंजाब

  • मुथुराजू एम. — चामराजनगर, कर्नाटक

  • विजय पटेल — खेड़ा, गुजरात

  • विवेक सायम — ईस्ट खासी हिल्स, मेघालय

  • शशांक जायसवाल — दिल्ली ट्रैफिक (वर्तमान में रोहिणी), दिल्ली

  • सुशील कुमार — गयाजी, बिहार

  • श्रद्धा तिवारी — भोपाल, मध्य प्रदेश

सुपर-5’ में यूपी के डॉ. इराज रजा : शीर्ष 25 की सूची के अलावा फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने पांच ऐसे पुलिस अधिकारियों को भी विशेष ‘सुपर-5’ श्रेणी में शामिल किया है, जिन्होंने पुलिसिंग के अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है।

इस सूची में उत्तर प्रदेश के डॉ. इराज रजा, गाजीपुर का नाम शामिल है। उनके अलावा—

  • डॉ. इराज रजा — गाजीपुर, उत्तर प्रदेश

  • अधिराज सिंह राणा — सीआईडी एवं साइबर क्राइम, आंध्र प्रदेश

  • आर. आनंद — पथनमथिट्टा, केरल

  • गौरव सिंह — शिमला, हिमाचल प्रदेश

  • लोगेश कुमार पी. — चरखी दादरी, हरियाणा

बदल रही है पुलिसिंग की तस्वीर

फेम इंडिया के प्रबंध संपादक अनिल सिंह के अनुसार, बदलते समय के साथ पुलिसिंग का स्वरूप भी तेजी से बदल रहा है। पारंपरिक कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के साथ अब साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, यातायात प्रबंधन, महिला एवं बाल सुरक्षा, सामुदायिक पुलिसिंग, तकनीकी अपराध और आपातकालीन प्रतिक्रिया जैसी चुनौतियां भी पुलिस नेतृत्व के सामने हैं।

इन परिस्थितियों में पुलिस अधिकारियों से केवल कानून-व्यवस्था संभालने की क्षमता ही नहीं, बल्कि तकनीकी समझ, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, नवाचार और जनसरोकार के प्रति संवेदनशीलता की भी अपेक्षा की जाती है।

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट के अनुसार चयनित अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में इन चुनौतियों के बीच प्रभावी नेतृत्व का परिचय दिया है। वहीं ‘सुपर-5’ में शामिल अधिकारियों ने पुलिसिंग के विशिष्ट क्षेत्रों में अपने उल्लेखनीय कार्य और नेतृत्व क्षमता के जरिए अलग पहचान बनाई है।

वरिष्ठता नहीं, काम बना चयन का आधार

आयोजकों के मुताबिक यह चयन केवल पद, वरिष्ठता या जिम्मेदारी के आधार पर नहीं किया गया है। अधिकारियों के वास्तविक कार्य, नेतृत्व क्षमता, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में प्रदर्शन, अपराध नियंत्रण, नवाचार और जनता के बीच पुलिस की विश्वसनीयता बढ़ाने में उनकी भूमिका को भी चयन का आधार बनाया गया।

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट की यह पहल ऐसे पुलिस अधिकारियों को सामने लाने का प्रयास है, जो बदलते अपराध परिदृश्य और सामाजिक चुनौतियों के बीच पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, तकनीक-सक्षम, उत्तरदायी और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

फेम इंडिया के संपादक धीरज कुमार का मानना है कि इस तरह की रैंकिंग से देशभर के पुलिस अधिकारियों को बेहतर कार्य करने और पुलिसिंग में नए प्रयोग करने की प्रेरणा मिलेगी। साथ ही इससे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को व्यापक पहचान भी मिलेगी।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

27 Sept 2026

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

27 Sept 2026

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

27 Sept 2026

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

27 Sept 2026

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

27 Sept 2026

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

28 Sept 2026

सेमरी में सोनू यादव की हत्या के मामले में चार नामजद भेजे गए जेल

25 Sept 2026

समाजसेवा से प्रेरित हुआ जुनून! बरेली से दौड़ते हुए हरदोई पहुंचे जसवीर, राजवर्धन सिंह राजू से की मुलाकात

25 Sept 2026

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ पीजीआई में ली अंतिम सांस”