
खुदरा व्यापारियों की एकजुटता ही उनकी ताकत..भ्रष्टाचार और इंस्पेक्टर राज समाप्त किया हो : संदीप बंसल
लखनऊ। स्वदेशी जागरण मंच एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्वदेशी व्यापारी जुटान ऐशबाग रोड स्थित होटल स्काई हाई में भव्यता के साथ संपन्न हुई जुटान को संबोधित करते हुए स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सहसंगठक सतीश कुमार ने कहा कि स्वदेशी के द्वारा ही भारत फिर से सोने की चिड़िया बनेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी सोच बड़ी कर निर्यात करें।
स्वदेशी उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देकर हम भारत को विश्व गुरु बनाएंगे। आज भारत की तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था में स्वदेशी उद्योगों का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि जब तक स्वदेशी व्यापार की बाधाएं दूर नहीं होंगी तब तक बहुत तेजी नहीं आ पाएगी, इसलिए खुदरा व्यापारी और लघु उद्यमी की समस्त समस्याओं का समाधान इस स्वदेशी व्यापारी जुटान का उद्देश्य है उन्होंने कहा कि देश भर में विभिन्न संगठनों के द्वारा इस प्रकार की स्वदेशी व्यापारी जुटान आयोजित की जा रही है।
जुटान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि खुदरा व्यवसाय में आने वाली तमाम समस्याओं का समाधान ही एकमात्र उपाय है। देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जब तक खुदरा व्यापार की बाधाओं को दूर नहीं किया जाएगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर नियंत्रण के लिए एक नीति नहीं बनाई जाएगी, तब तक खुदरा व्यापार बहुत तेज आगे नहीं बढ़ पाएगा। उन्होंने कहा कि स्वदेशी के बढ़ावा के लिए इंस्पेक्टर राज का पूर्ण समाप्त होना आवश्यक है। अंग्रेज के समय के कानून समाप्त किये जाएं और बिल्कुल स्वतंत्र वातावरण में, विश्वासपूर्ण वातावरण में उद्यमी व्यापारी को कारोबार करने का अवसर दिया जाए। भ्रष्टाचार और इंस्पेक्टर राज समाप्त किया हो।
लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के पूर्वी उत्तर प्रदेश के संयोजक अनुपम श्रीवास्तव, अवध प्रांत के संयोजक अमित सिंह, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, लखनऊ के महानगर अध्यtrक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, युवाध्यक्ष अश्वन वर्मा, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, वरिष्ठ महामंत्री राजीव कक्कड़, अनुज गौतम, दीपेश गुप्ता, मुकेश कुमार नाग, अमरनाथ चौधरी, विनय अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अरविंद मित्तल सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, महिला अध्यक्ष अनीता जायसवाल, महिला महामंत्री एकता अग्रवाल, मनीष अवस्थी, कामेन सिंह, बलजीत सिंह मोदी, अनूप गुप्ता, डॉ सुनीत मिश्रा, आईआईए के चेयरमैन विकास खन्ना सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).