
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% से घटाकर 18% टैरिफ किए जाने पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने खुशी जताते हुए भारत के प्रधानमंत्री को बधाई दी
लखनऊ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ को घटाकर 18% किए जाने पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने खुशी जाहिर करते हुए इसे भारत की जीत, भारत के व्यापारियों एवं जनता के जीत बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा भारत से अमेरिका 129 अरब डॉलर का माल जाता है ऐसे में टैरिफ लगाए जाने से अमेरिका की जनता को ज्यादा नुकसान हो रहा था भारत ने अभी कुछ दिन पूर्व यूरोपीय संघ से एफडीए के अंतर्गत एग्रीमेंट किया जिसका भरपूर दबाव अमेरिका पर पड़ा साथ ही साथ भारत के व्यापारियों ने 50 अन्य देशों से व्यापार करना शुरू कर दिया जिसके कारण अमेरिका पर चौतरफा दबाव पड़ा उन्होंने कहा निश्चित रूप से भारत और अमेरिका पुराने व्यापारी साथी हैं ऐसे में टैरिफ कम किए जाने से भारत के व्यापारियों को भी लाभ होगा एवं अमेरिका की जनता को भी सामान सस्ता मिलेगा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई दी और उन्होंने भारत के व्यापारियों को भी बधाई दी जो देश की सरकार के साथ के साथ खड़े रहे तथा सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम किया उन्होंने बताया भारत से बासमती चावल, मसाले,दाले, चमड़ा ,आईटी सेवाएं,र लोहा, हीरे जवाहरात सहित अनेक उत्पाद जाते हैं





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).