
फैजुल्लागंज में दो करोड़ की लागत से बनेगी सड़कें
- लखनऊ उत्तर के विकास को मिली नई रफ़्तार
- विधायक डा. नीरज बोरा ने भूमिपूजन कर कराया शुभारंभ
लखनऊ। सतत विकास के पथ पर लखनऊ उत्तर के संकल्प को साकार करते हुए विधायक डा. नीरज बोरा ने फैजुल्लागंज में लगभग दो करोड़ की लागत से बनने जा रही सड़क व नालियों का भूमि पूजन कर शुभारंभ कराया। इन कार्यों से आवागमन सुगम होगा तथा जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक डा. बोरा ने कहा कि लखनऊ उत्तर के प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत आधारभूत संरचना उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। ये सभी कार्य लखनऊ विकास प्राधिकरण के अवस्थापना मद से कराए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान फैजुल्लागंज की प्रमुख सड़क सीतापुर रोड से भार्गव फार्म तक मार्ग निर्माण, द्वारकापुरी में बेरी होटल चौराहा से शिव मंदिर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण तथा फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड अंतर्गत बेरी होटल से मुर्गी फार्म होते हुए सीतापुर रोड तक मुख्य मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में पार्षद रश्मि सिंह, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य, महामंत्री विनोद अवस्थी, दिनेश पाल, श्याम किशोर शुक्ला, दिनेश दीक्षित, सुनीत तिवारी, नम्रता सिंह, मजिंद्र दीक्षित, पंकज गुप्ता, नीरज अवस्थी, धर्मेंद्र सिंह, दिलीप मिश्रा, वेद सिंह, रामदेव सिंह, किशोर प्रजापति, अनिल मिश्रा, नैमिष शर्मा, शीलू जायसवाल, रामदुलारी गुप्ता, विमल साहू, लक्ष्य प्रताप सिंह, नैमिष पांडे सहित नगर निगम के अधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).