बलिया के 32 युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा, CM योगी के हाथों कल मिलेगा नियुक्ति पत्र; DM ने बस को दिखाई हरी झंडी

बलिया। जिले के 32 युवाओं के लिए गुरुवार का दिन खुशियों भरा रहा। आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय की चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल करने वाले इन अभ्यर्थियों को शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के लिए सभी चयनित अभ्यर्थियों को लेकर जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ रवाना किया।
4 ऑडिटर और 28 असिस्टेंट अकाउंटेंट बने
बलिया के कुल 32 अभ्यर्थियों ने इस चयन प्रक्रिया में कामयाबी हासिल की है। इनमें चार अभ्यर्थियों का चयन ऑडिटर और 28 अभ्यर्थियों का चयन असिस्टेंट अकाउंटेंट के पद पर हुआ है। सभी चयनित अभ्यर्थी गुरुवार रात लखनऊ पहुंचेंगे। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

DM ने दी बधाई, ईमानदारी से काम करने की दी सीख
बस को रवाना करने से पहले जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में चयन के साथ ही जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। सभी अभ्यर्थी पूरी मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
जिलाधिकारी ने उम्मीद जताई कि नवचयनित कर्मचारी अपनी कार्यक्षमता और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने में योगदान देंगे।
ये अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, चेयरमैन संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

कोर्ट के वारंट के बाद झुकना पड़ा जीयनपुर कोतवाल को, तीन घंटे न्यायिक हिरासत में रहे संजय सिंह; 25 हजार के मुचलके पर मिली जमानत

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर बलिया में प्रशासन अलर्ट, श्रीरामपुर घाट पहुंचे DM-DIG और SP; व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; सेल्फी लेने के दौरान हुआ हादसा

छठ पर घर में पसरा मातम: बलिया में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति और सास-ससुर से पूछताछ
टॉप रीड्स

लखनऊ के सहारा स्टेट में आग से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर

'संविधान का नाम, गुंडागर्दी के काम!' अखिलेश पर राजभर का वार, PDA की परिभाषा पर छिड़ी जंग

28 साल का रिश्ता, 28 मिनट की भी नाराजगी नहीं… नरेंद्र श्रीवास्तव को याद कर भावुक हुए पार्षद अरुण राय

अखिलेश को परेशान करने वालों का कद किसने बढ़ाया? आजम खान के एक बयान से सपा-कांग्रेस की सियासत में हलचल

अखिलेश को कांग्रेस से लड़ना है या बीजेपी से? 5 टिकटों पर इमरान मसूद का तीखा हमला, बोले- गठबंधन में सहयोगी होते हैं, भिखारी नहीं

26 सीटों पर सपा का दांव, कांग्रेस की 130 की मांग पर सियासी घमासान! अखिलेश ने दिया गठबंधन का संदेश, इमरान मसूद बोले- 'भीख नहीं मांग रहे'

अखिलेश की सियासी चाय में राजभर ने डाल दी ‘शिवपाल वाली शक्कर’! बोले- चच्चू के 45 विधायक कभी भी पलट सकते हैं खेल!



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).