बांसडीह में बाढ़ राहत मुआवजा वितरण में गड़बड़ी, लेखपाल विपिन सिंह सस्पेंड

बलिया। बांसडीह तहसील क्षेत्र के महाराजपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सहायता और मुआवजा बांटने में अनियमितता करना लेखपाल विपिन सिंह को महंगा पड़ गया। शिकायत मिलने के बाद कराई गई जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर उपजिलाधिकारी बांसडीह डॉ. पुष्कर मिश्रा ने लेखपाल विपिन सिंह को निलंबित कर दिया।
बाढ़ प्रभावित गांवों में सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को राहत सहायता और मुआवजा वितरित किया जा रहा है। इसी दौरान महाराजपुर में राहत सहायता वितरण में गड़बड़ी की शिकायत प्रशासन के सामने आई। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई।

जांच में नियमों की अनदेखी और अनियमितता की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लेखपाल को सस्पेंड कर दिया।
एसडीएम डॉ. पुष्कर मिश्रा ने बताया कि महाराजपुर के लेखपाल के खिलाफ बाढ़ राहत मुआवजा वितरण में अनियमितता की शिकायत मिली थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद दोषी लेखपाल विपिन सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
प्रशासन की इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप है। साथ ही यह संदेश भी दिया गया है कि बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी जा रही सरकारी राहत में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख
टॉप रीड्स

करीब दो दर्जन मुकदमों में वांछित सहारा इंडिया के डायरेक्टर संजय अरोड़ा का हार्ट अटैक से निधन

रसड़ा में मां-बेटी के शव मिलने से सनसनी, घर और धान के खेत में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

15 दिन पुराने विवाद में फिर भिड़े दो पक्ष, बांस के प्रहार से घायल युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बीबीडी परिसर में चार दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारम्भ, साधो बैंड के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया में बारिश के बीच आकाशीय बिजली का कहर, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

Surprise Fortress Check Conducted at Gorakhpur Junction to Ensure Safe and Hygienic Catering

गोरखपुर में एशियन न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ के छोटे भाई की हत्या, परिवार ने पहले भी जताया था खतरा




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).