गोरखपुर में एशियन न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ के छोटे भाई की हत्या, परिवार ने पहले भी जताया था खतरा

गोरखपुर। जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी कार्तिकेय मिश्रा उर्फ शुभम की बुधवार सुबह हत्या कर दी गई। मृतक एशियन न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ मनीष नागेंद्र मिश्रा के छोटे भाई हैं। घटना के बाद परिवार और परिचितों में आक्रोश है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
परिवार ने पहले भी जताया था जान का खतरा
मामले से जुड़ी जानकारी के अनुसार, मृतक के परिवार की ओर से पूर्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को कई बार खतरे की सूचना दिए जाने का दावा किया गया था। बताया गया है कि इसी आधार पर मृतक के पिता और बड़े भाई व्यवसायी विवेकानंद मिश्रा उर्फ विक्की को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी, जिसे बाद में हटा लिया गया।
परिवार की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। घटना के बाद दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग
घटना के बाद परिवार की ओर से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है। परिजनों ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लखनऊ में BBD के पूर्व छात्रों पर फायरिंग, एक के हाथ में लगी गोली, दूसरा बाल-बाल बचा

रसड़ा में मां-बेटी के शव मिलने से सनसनी, घर और धान के खेत में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

बलिया में साइबर ठगी का नया तरीका : दोस्त बनकर युवती से 13.30 लाख रुपये ऐंठे, 90 हजार की और मांग पर खुला राज

स्कूल का ताला तोड़कर मिड-डे मील का चावल चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी हिरासत में
टॉप रीड्स

करीब दो दर्जन मुकदमों में वांछित सहारा इंडिया के डायरेक्टर संजय अरोड़ा का हार्ट अटैक से निधन

रसड़ा में मां-बेटी के शव मिलने से सनसनी, घर और धान के खेत में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

15 दिन पुराने विवाद में फिर भिड़े दो पक्ष, बांस के प्रहार से घायल युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बीबीडी परिसर में चार दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारम्भ, साधो बैंड के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया में बारिश के बीच आकाशीय बिजली का कहर, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

Surprise Fortress Check Conducted at Gorakhpur Junction to Ensure Safe and Hygienic Catering

काशी से वडनगर तक ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ 10 राज्यों के 1,000 से अधिक युवा होंगे शामिल



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).