नगरा में छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बलिया। नगरा क्षेत्र में चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने विभिन्न तालाबों, सरोवरों और नहरों के किनारे बने छठ घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। क्षेत्र में संध्याकालीन अर्घ्य का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर नगर पंचायत के पंचफेड़वा सरोवर, प्राचीन दुर्गा मंदिर सरोवर, ठाकुर जी पोखरा, गुरु बाबा का पोखरा और सराय चावट स्थित पोखरे पर व्रती महिलाओं एवं उनके परिजनों की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने विधि-विधान से सूर्य भगवान का पूजन-अर्चन किया। मन्नत पूरी होने पर कुछ महिलाओं ने कोसी भरने की रस्म निभाई, जबकि कुछ व्रती महिलाएं भुइंया परी करते हुए घाटों तक पहुंचीं और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।
छठ घाटों पर बच्चों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी और स्वयंसेवक विभिन्न घाटों पर तैनात रहे। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार ने सभी छठ घाटों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

इस दौरान सपा नेता एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि उमाशंकर राम, पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, भाजपा जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, शिक्षक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के सदस्य प्रो. समरजीत सिंह, सभासद कृष्ण कुमार कुशवाहा, लाल बहादुर सिंह, मुंशी यादव, डॉ. डीएन प्रसाद तथा सपा नेता राम दरस यादव क्रांति सहित कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने छठ घाटों पर पहुंचकर व्रती महिलाओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
पंचफेड़वा घाट पर वार्ड संख्या 10 के सभासद की ओर से लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छठ के पारंपरिक गीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। पूरे नगरा क्षेत्र में छठ महापर्व को लेकर श्रद्धा, आस्था और उत्साह का माहौल बना रहा।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

छठ पर घर में पसरा मातम: बलिया में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति और सास-ससुर से पूछताछ

छठ की वेदी बनाने गए दो दोस्तों को गंगा ने निगला! बलिया के माल्देपुर घाट पर हादसा, रेस्क्यू में जुटी पुलिस और SDRF

छह साल का सूखा खत्म! बलिया के ददरी मेले में लौटेगी पशु बाजार की रौनक, पीलीभीत से पंजाब तक के व्यापारी पहुंचे

दीपू पाठक बने बेल्थरारोड विधानसभा के भाजपा आईटी विभाग के संयोजक
टॉप रीड्स

बलिया में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई कार; एक ही गांव के चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मा

लखनऊ के निशातगंज में बनेगा 450 मीटर लंबा फ्लाईओवर, 81 करोड़ रुपये होंगे खर्च

पाकिस्तान से आए हिंदुओं के लिए कुंडा में ‘रामकथा’ का खास इंतजाम, राजा भैया ने उठाई नागरिकता की मांग; अखिलेश से टकराव के बीच सियासत भी गर्म

यूपी चुनाव 2027 से पहले भाजपा की तैयारी तेज, मतदाता सूची पर आज लखनऊ में मंथन

दीपू पाठक बने बेल्थरारोड विधानसभा के भाजपा आईटी विभाग के संयोजक

काशी में राम का आशीर्वाद, अयोध्या में माफी की मांग और सांसद का ‘ढोंग’ वाला बयान! 2027 से पहले धर्म के मैदान में घिरी सपा?

‘भैंस’ वाले तंज पर अखिलेश का पलटवार, योगी को शिव-राम-कृष्ण की याद दिलाई; बोले- भगवानों के भी सगे नहीं हैं!



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).