बलिया में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई कार; एक ही गांव के चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मा

एक ही गांव के चार नौजवानों की मौत से मचा कोहराम
ताड़ के पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे
रात में घर लौट रहे थे चार दोस्त, निछुआडीह के पास हुआ हादसे
बलिया। नगरा बेल्थरारोड मार्ग पर निछुआडीह के समीप शनिवार की रात को हुए भीषण हादसे में चार युवाओ की मौत हो गई।चारो युवाओ की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही हैं। चारो युवक एक ही गाँव गौवापार के निवासी थे। एक ही गांव के चार नौजवानों की असामयिक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है तथा गाँव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौवापार गाँव के चार युवक अभिषेक पटेल पुत्र प्रमोद पटेल, कुणाल पासवान पुत्र रविन्द्र पासवान, गोलू ठाकुर पुत्र कमलेश एवं धनंजय पुत्र प्रकाश पटेल एक ही कार से नगरा किसी कार्य से आए थे और रात को लगभग नौ बजे वापस घर जा रहे थे।

तेज रफ्तार कार नगरा बेल्थरारोड मार्ग पर निछुआडीह के समीप दैत्यराज बाबा के सामने ताड़ के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगो ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुचाया जहाँ चिकित्सको ने अभिषेक और कुणाल को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, गंभीर रूप से घायल धनंजय और गोलू ठाकुर को रेफर कर दिया।परिजन बेहतर उपचार के लिए दोनो युवकों को मऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया।चारो युवकों का शव पोस्टमार्टम हेतु मऊ के मोर्चरी में रखा गया है।चार युवकों की एक साथ मौत से गाँव में सन्नाटा पसरा हुआ है तथा परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों के करुण क्रंदन से लोगो की आंखे नम हो गई है। इस हृदयविदारक हादसे ने न केवल चार परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है, बल्कि पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया में सब-इंस्पेक्टर की मौत से पुलिस महकमे में शोक, रेलवे ट्रैक पर मिला शव; आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं

ई रिक्शा सवार महिलाओं पर जेवरात गायब करने का आरोप, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

कपड़ों की आड़ में ड्रग्स तस्करी का खुलासा, यूरोप से आए पार्सल में मिला 10.8 किलो एम्फेटामिन

बलिया में महिला से छेड़खानी का आरोप, शोर मचते ही कार छोड़कर भागे युवक
टॉप रीड्स

लखनऊ के निशातगंज में बनेगा 450 मीटर लंबा फ्लाईओवर, 81 करोड़ रुपये होंगे खर्च

यूपी चुनाव 2027 से पहले भाजपा की तैयारी तेज, मतदाता सूची पर आज लखनऊ में मंथन

पाकिस्तान से आए हिंदुओं के लिए कुंडा में ‘रामकथा’ का खास इंतजाम, राजा भैया ने उठाई नागरिकता की मांग; अखिलेश से टकराव के बीच सियासत भी गर्म

दीपू पाठक बने बेल्थरारोड विधानसभा के भाजपा आईटी विभाग के संयोजक

SIR पर कांग्रेस के भीतर ही उठे सवाल! सैम पित्रोदा बोले- युवाओं को नहीं जोड़ पाया आंदोलन, नौकरी और पढ़ाई है Gen-Z की पहली चिंता

‘भैंस’ वाले तंज पर अखिलेश का पलटवार, योगी को शिव-राम-कृष्ण की याद दिलाई; बोले- भगवानों के भी सगे नहीं हैं!

काशी में राम का आशीर्वाद, अयोध्या में माफी की मांग और सांसद का ‘ढोंग’ वाला बयान! 2027 से पहले धर्म के मैदान में घिरी सपा?



टिप्पणियाँ (1)
So sad
Rahul Tiwari
· 15 Nov 2026, 4:19 amLeave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).