कृष्णानगर में 32 साल के मजदूर की गला रेतकर हत्या, सड़क किनारे मौरंग के ढेर पर मिला शव

लखनऊ। कृष्णानगर में सोमवार सुबह एक मजदूर की गला रेतकर हत्या से सनसनी फैल गई। 32 वर्षीय रामबाबू मौर्या का शव सड़क किनारे मौरंग के ढेर पर पड़ा मिला। वह काकोरी के गोलाकुआं गांव का रहने वाला था और मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था।
सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कृष्णानगर पुलिस के साथ एसीपी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मृतक के परिचितों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों और वारदात में शामिल आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

फटे टायर के साथ फॉर्च्यूनर लेकर भागा युवक, कार में बेहोश मिली युवती, चिनहट में मचा हड़कंप

CBI Coordinates Extradition of Wanted Fugitive Amritpal Singh from Moldova

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में दोषी को 7 साल की सजा, 60 हजार रुपये जुर्माना

सरेशाम LIC एजेंट पर बरसीं गोलियां, मलिहाबाद में मचा हड़कंप, हालत गंभीर
टॉप रीड्स

भारतीय ज्ञान परंपरा स्वामी विवेकानंद और डॉ मोहन भागवत की समदृष्टि

फटे टायर के साथ फॉर्च्यूनर लेकर भागा युवक, कार में बेहोश मिली युवती, चिनहट में मचा हड़कंप

116 ट्रकों का वजन बढ़ाने के मामले में आरटीओ कार्यालय पर आत्मदाह करने पहुंचे ट्रांसपोर्टर

नियुक्तियों में पारदर्शिता नहीं तो संस्थान की साख पर संकट, सीएम योगी ने दी नसीहत

बारिश-बाढ़ से टूटी सड़कों पर योगी सरकार का फोकस, त्योहारों से पहले 681 प्रमुख मार्ग होंगे दुरुस्त

राधा-कृष्ण की फूलों की होली ने बांधा समां, मयूर नृत्य और कृष्ण लीला से भक्तिमय हुआ चिनहट

Seminar on Provident Fund Matters for Contractual Employees Held at NER Lucknow Division



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).