शादी के 20 साल बाद घर में गूंजी थी किलकारी, 7 माह की मासूम को कार ने रौंदा, मौत

लखनऊ। राजधानी के चिनहट इलाके में एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। लौलाई स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में सड़क पर वॉकर में बैठकर खेल रही सात माह की मासूम आराध्या को एक कार ने रौंद दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। सबसे दुखद पहलू यह है कि आराध्या का जन्म माता-पिता की शादी के 20 साल बाद हुआ था। लंबे इंतजार के बाद घर में आई इस खुशी के अचानक छिन जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
कांशीराम आवासीय योजना निवासी बच्ची के पिता प्रमोद ने बताया कि उनकी शादी 20 साल पहले हुई थी। काफी लंबे इंतजार के बाद उनके घर में बेटी का जन्म हुआ था। आराध्या परिवार की खुशियों का केंद्र थी। लेकिन एक हादसे ने परिवार की दुनिया ही उजाड़ दी।

बताया जा रहा है कि घटना के समय आराध्या वॉकर में बैठकर सड़क पर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक एक कार वहां पहुंची और बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। कार के नीचे आने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हांसेमऊ का रहने वाला एक व्यक्ति कार चलाना सीख रहा था। इसी दौरान कार बच्ची पर चढ़ गई। हादसे के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

दो किलो सोना लूटकांड में तीन सिपाही निलंबित, जौनपुर में तैनात विनय शंकर भाई समेत फरार

दिल्ली के प्रीत विहार कैफे में युवती से गैंगरेप का आरोप, दो महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार

चकमार्ग की पैमाइश करने पहुंचे राजस्व टीम पर हमला, दो घंटे तक भाकियू ने बनाये रखा बंधक

दुबग्गा में STF और FSDA का बड़ा छापा, 2.05 करोड़ का नकली ऑक्सीटोसिन बरामद
टॉप रीड्स

लखनऊ के सहारा स्टेट में आग से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर

अखिलेश को परेशान करने वालों का कद किसने बढ़ाया? आजम खान के एक बयान से सपा-कांग्रेस की सियासत में हलचल

'संविधान का नाम, गुंडागर्दी के काम!' अखिलेश पर राजभर का वार, PDA की परिभाषा पर छिड़ी जंग

28 साल का रिश्ता, 28 मिनट की भी नाराजगी नहीं… नरेंद्र श्रीवास्तव को याद कर भावुक हुए पार्षद अरुण राय

अखिलेश को कांग्रेस से लड़ना है या बीजेपी से? 5 टिकटों पर इमरान मसूद का तीखा हमला, बोले- गठबंधन में सहयोगी होते हैं, भिखारी नहीं

'जीरो सीट दोगे तो नतीजा भी जीरो होगा!' इमरान मसूद ने अखिलेश को दिखाई आंख, सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों पर संग्राम

केजरीवाल के 'शीशमहल' के दरवाजे खुले तो सामने आई शाही सुविधाएं, 88 लाख के झूमर से 1.5 करोड़ की रसोई तक का हिसाब!



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).