सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

लखनऊ/सुलतानपुर। सुलतानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे पीड़ित परिवारों से संवाद कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा, जनपद सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मृतकों के परिजनों से संवाद स्थापित कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्माओं को सद्गति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवारों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की।
परिजनों को हर संभव मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हादसे में प्रभावित परिवारों के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाए और उन्हें शासन-प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
https://x.com/visuallive_in/status/2106629013523570903?s=20
सेना की एंबुलेंस और ट्रक में हुई टक्कर
बता दें कि रविवार सुबह अयोध्या-सुल्तानपुर बॉर्डर पर हलियापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा हादसा हो गया। हलियापुर के पास सेना की एक एंबुलेंस बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में एंबुलेंस का ड्राइवर, एक सैन्यकर्मी और जवान के परिवार के दो सदस्य शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस एक जवान के शव को लेकर पंचकुला से देवरिया जा रही थी। फिलहाल जवान के शव को हलियापुर थाने में रखवाया गया है और सूचना मिलते ही राहत टीम मौके पर पहुंच गई है।
https://x.com/sultanpurpolice/status/2106622237742952505?s=20
सुवेदार सत्यभान सिंह का पार्थिव शरीर लेकर एम्बुलेंस से देवरिया जा रहा परिवार, 79.6 किलोमीटर माइलस्टोन हुआ हादसा : जिलाधिकारी
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे की जानकारी देते हुए सुलतानपुर के जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि लखनऊ की ओर आ रही एम्बुलेंस 79.6 किलोमीटर माइलस्टोन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एम्बुलेंस चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस एम्बुलेंस से मेरठ में तैनात रहे सूबेदार सत्यभान सिंह का पार्थिव शरीर उनके गृह जनपद देवरिया ले जाया जा रहा था।
सुबेदार सत्यभान का इलाज कमांड अस्पताल मेरठ में चल रहा था। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। उनके परिवार के लोग एम्बुलेंस के पीछे अर्टिगा कार से आ रहे थे। हादसे में सूबेदार के परिवार से जुड़े तीन लोगों और एम्बुलेंस चालक की मौत हुई है। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। डीएम ने बताया कि आगे बैठे लोगों को एम्बुलेंस से बाहर निकालने में कुछ समय लगा। सभी मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर पार्थिव शरीर देवरिया भेजने की तैयारी की जा रही है।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लव मैरिज की रंजिश में रितेश को मारने की थी साजिश, गोली दूसरे युवक को लगी

बीबीडी परिसर के श्री सिद्धि विनायक मंदिर में चोरी, दानपात्र से चम्मच के सहारे निकाले रुपये

लंबित विवेचनाओं पर बलिया एसपी सख्त, लापरवाह विवेचकों को अल्टीमेटम

सिगरा पुलिस ने 55 बोतल शराब और 29 केन बीयर के साथ युवक को पकड़ा
टॉप रीड्स

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).