साइबर ठगों पर यूपी पुलिस का डिजिटल शिकंजा, धनराशि फ्रीज करने में राष्ट्रीय औसत से आगे

लखनऊ। साइबर ठगी के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाया गया है। सितंबर में साइबर ठगी की रकम फ्रीज कराने की प्रदेश की दर 34 प्रतिशत रही, जो राष्ट्रीय औसत 31 प्रतिशत से अधिक है। साइबर फ्रॉड मिटिगेशन सेंटर के जरिये ठगी की रकम को रियल टाइम में ट्रैक कर फ्रीज और रिकवरी की कार्रवाई की जा रही है।
प्रदेश में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता के लिए 84 हजार अभियान चलाए गए। इनमें लोगों को फिशिंग, फर्जी वेबसाइट, डेटा चोरी और डिजिटल ठगी के नए तरीकों से बचाव की जानकारी दी गई। पुलिस के मुताबिक, साइबर ठगी की सूचना पहले एक घंटे में देना रकम को रोकने या फ्रीज कराने में अहम साबित होता है।
प्रदेश के सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क के साथ लखनऊ में 1930 कॉल सेंटर और साइबर फ्रॉड मिटिगेशन सेंटर संचालित है।डीजी साइबर क्राइम विनोद कुमार सिंह के स्तर से पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एआई आधारित डीपफेक, म्यूल खातों और बदलते साइबर अपराधों से निपटने के लिए तकनीकी क्षमता बढ़ाने पर जोर है।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

सिगरा पुलिस ने 55 बोतल शराब और 29 केन बीयर के साथ युवक को पकड़ा

चिनहट में जमीन विवाद ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल, जेसीबी से बाउंड्री गिराने का आरोप; थाने में दी तहरीर

नगरा में गहने ठगने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

कॉल सेंटर की आड़ में चल रहा था साइबर फ्रॉड! पुलिस ने की छापेमारी, कई संदिग्ध हिरासत में
टॉप रीड्स

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

सवर्ण मोर्चा ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).