कागजों में चल रहे, जमीन पर गायब हैं जौनपुर के 5 'भूतिया' स्कूल : संजय सिंह
जौनपुर में जमीन से गायब 5 स्कूलों को ढूंढने वाले को संजय सिंह अपनी तनख्वाह से देंगे 1 लाख का इनाम
"सच दिखाने वालों पर नहीं, भ्रष्ट अफसरों पर हो FIR; कार्रवाई न हुई तो 156(3) के तहत कोर्ट से दर्ज कराएंगे मुकदमा" - संजय सिंह
आप का स्कूल ठीक करो' अभियान जारी, अवध, रुहेलखंड और ब्रज प्रांत के स्कूलों की बदहाली के वीडियो साक्ष्य सार्वजनिक
लखनऊ । आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में 'स्कूल चोरी' के एक अद्भुत और अनोखे मामले का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि जौनपुर जिले में पाँच ऐसे प्राथमिक विद्यालय हैं, जिनका जमीन पर कोई अता-पता नहीं है, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड (U-DISE) में इन्हें 'ऑपरेशनल' दिखाया जा रहा है। आप सांसद ने खुली चुनौती देते हुए घोषणा की कि जो कोई भी इन पाँच गायब स्कूलों में से एक को भी खोज कर दिखा देगा, उसे वे अपनी तनख्वाह से 1 लाख रुपये का नकद इनाम देंगे।
संजय सिंह ने जौनपुर के उन विद्यालयों के नाम सार्वजनिक किए जो सरकारी पोर्टल पर तो मौजूद हैं, लेकिन मौके पर उनका अस्तित्व ही खत्म हो चुका है:
प्राथमिक विद्यालय ढालगर टोला
प्राथमिक विद्यालय मिसिरपुर कन्या
कंपोजिट विद्यालय गदन अर्ज़नी
प्राथमिक विद्यालय उर्दू बाज़ार
प्राथमिक विद्यालय बाग हासिम
आप सांसद संजय सिंह ने नगर शिक्षा अधिकारी की चिट्ठी दिखाते हुए कहा कि इन स्कूलों की बिल्डिंग का पता नहीं है और जमीन स्वामियों ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा, "योगी सरकार में चंदा चोरी, जमीन चोरी और चीनी चोरी के बाद अब 'स्कूल चोरी' का नया मॉडल सामने आया है। यूडायस (U-DISE) पोर्टल पर ये स्कूल चल रहे हैं, लेकिन हकीकत में न वहाँ टीचर हैं, न बच्चे और न ही बिल्डिंग।"
सच दिखाने वालों पर FIR, घोटालेबाजों को संरक्षण: भाजपा का तानाशाही चेहरा
संजय सिंह ने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपनी विफलता छिपाने के लिए सच उजागर करने वालों को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि नोएडा में स्कूल की बदहाली दिखाने पर 'आप' यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह पर FIR कर दी गई और हरदोई में कार्यकर्ता फिरोज़ सिद्दीकी पर मुकदमा दर्ज कराया गया। उन्होंने सवाल किया, "योगी जी, FIR तो उन अधिकारियों और DM पर होनी चाहिए जिन्होंने मिड-डे मील का पैसा खाया और स्कूलों को बर्बाद किया। आप सच दिखाने वालों को जेल भेज रहे हैं? हम डरने वाले नहीं हैं, अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो मैं 156(3) के तहत कोर्ट जाकर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराऊँगा।"
अवध, रुहेलखंड और ब्रज के स्कूलों में बदहाली का अंबार
स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत संजय सिंह ने आज प्रदेश के तीन और प्रांतों की वीडियो रिपोर्ट जारी की:
अवध प्रांत: प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर और सोनभद्र के स्कूलों में छतें गायब हैं, शौचालय गंदगी से अटे पड़े हैं और कहीं 5 कक्षाओं पर मात्र 3 शिक्षक हैं।
रुहेलखंड प्रांत: बरेली, बदायूँ और बिजनौर में बच्चे कीचड़ और गंदगी के बीच बैठने को मजबूर हैं। पीने के पानी की टंकियाँ सड़ी हुई हैं।
ब्रज प्रांत: आगरा, फिरोज़ाबाद और हाथरस के स्कूलों के गेट पर कूड़े के ढेर लगे हैं। स्कूल की बिल्डिंगें ढह चुकी हैं और कहीं-कहीं 800 बच्चों पर सिर्फ 4 शिक्षक हैं।
संजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा और योगी सरकार ने प्रदेश में 90 हज़ार से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद कर दिए ताकि उनके चहेतों के प्राइवेट स्कूल मोटी कमाई कर सकें।
जनता के लिए अपील: संजय सिंह ने अंत में दोहराया कि 'स्कूल ठीक करो' अभियान जारी रहेगा। उन्होंने जनता से फिर अपील की कि वे अपने क्षेत्र के खराब स्कूलों के वीडियो हेल्पलाइन नंबर 8382928009 पर व्हाट्सएप करें। उन्होंने कहा, "योगी जी, आप पूँजीपतियों के लिए करोड़ों खर्च करते हैं, थोड़ा पैसा प्रदेश के गरीब बच्चों की शिक्षा पर भी खर्च कीजिए और इन स्कूलों को ठीक करवाइए।"
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई ख़बरें
प्रदेश के व्यापारियों का 3 सितंबर को होगा जमावाड़ा

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने जारी की देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची, टॉप 25 होंगे सम्मानित
‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने सांस्कृतिक कलाकारों को किया सम्मानित, अयोध्या दर्शन के दिए निर्देश
1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा
स्कूलों में ताले और शिक्षा बदहाल, क्या इसी खंडहर पर खड़ा होगा 2047 का ‘विकसित भारत’? : संजय सिंह


Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).