2027 की जंग से पहले अखिलेश पर BJP का हमला, बोली- नौजवान, किसान और महिलाएं मिलकर सपा का सूपड़ा साफ करेंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की सियासी बिसात अभी से बिछने लगी है। बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी जंग लगातार तेज हो रही है। शनिवार को बीजेपी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए उन पर परिवार, तुष्टीकरण और सनातन परंपराओं को लेकर कई तीखे आरोप लगाए। बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश के नौजवान, किसान और महिलाएं समाजवादी पार्टी को सत्ता से दूर रखेंगे।
बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें एसी में बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने और झूठ बोलने की आदत हो गई है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव का राजनीतिक बुखार उतार देगी।
पिता और चाचा के अपमान का मुद्दा उठाकर घेरा
दिनेश प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव के परिवार और उनके पुराने राजनीतिक कार्यकाल को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जब अखिलेश सत्ता में थे, तब उन्होंने अपने पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा तक का सम्मान नहीं किया और अहंकार में किसी की सलाह नहीं सुनी। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद अब अखिलेश लोगों की बात सुनने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। दिनेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि उस दौर में बहन-बेटियों की सुरक्षा और युवाओं को बिना सिफारिश नौकरी मिलने जैसे मुद्दे गंभीर थे। उन्होंने कहा कि 2027 में युवा, किसान और महिलाएं चुनाव में इसका जवाब देंगे।
बीजेपी बोली- उधार के हाथों पर चल रही अखिलेश की साइकिल
बीजेपी प्रवक्ता अंकुश त्रिपाठी ने भी अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए समाजवादी पार्टी के राजनीतिक समीकरणों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अखिलेश को अपनी पार्टी की स्थिति का आकलन करना चाहिए। उनकी राजनीति उधार के हाथों पर चल रही है।
अंकुश त्रिपाठी ने तंज कसते हुए कहा कि 2027 में साइकिल के पहिए अलग हो जाएंगे और उसका हैंडल किसी दूसरे के हाथ में होगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तुष्टीकरण और अत्याचार की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के पास न कोई विजन है और न ही मिशन।

राधे-राधे पर अखिलेश की टिप्पणी को लेकर भी सियासत
बीजेपी प्रवक्ता नवीन श्रीवास्तव ने अखिलेश यादव पर सनातन परंपराओं को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव खुद को भगवान श्रीकृष्ण का वंशज बताते हैं, लेकिन सनातन परंपराओं और धार्मिक अभिवादन के तौर-तरीकों को लेकर उनकी समझ पर सवाल उठते हैं।
नवीन श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ब्रज क्षेत्र में प्रचलित 'राधे-राधे' जैसे धार्मिक अभिवादन में भी राजनीतिक अर्थ तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रज में राधे-राधे केवल अभिवादन नहीं, बल्कि श्रद्धा और भक्ति से जुड़ी परंपरा है। बीजेपी प्रवक्ता ने दावा किया कि प्रदेश का सनातनी समाज आगामी चुनाव में इसका जवाब देगा।
2027 से पहले तेज हो रही सियासी बयानबाजी
उत्तर प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख दलों के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज होती दिखाई दे रही है। शनिवार को अखिलेश यादव ने भी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कुछ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर सत्तारूढ़ दल के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया और निर्वाचन आयोग से शिकायत करने की बात कही।
ऐसे में 2027 के चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था, सामाजिक समीकरण, धार्मिक मुद्दे और परिवारवाद जैसे विषयों पर दोनों दलों के बीच राजनीतिक टकराव और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
लेखक के बारे में
Durgesh Tiwari
वीएल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक होने के साथ-साथ ’विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के मुख्य प्रबंधक की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। अपने व्यावसायिक अनुभव, दूरदर्शी सोच और नेतृत्व क्षमता के बल पर उन्होंने मीडिया एवं मार्केटिंग के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। सेल्स एवं मार्केटिंग के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दुर्गेश तिवारी ने लखनऊ से एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद आईसीआईसीआई बैंक में कॉर्पोरेट रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। बैंकिंग क्षेत्र में कार्य करते हुए उन्होंने कॉर्पोरेट संबंधों, व्यवसाय विकास और प्रबंधन की बारीकियों को समझा। मीडिया के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका ’विजुअल लाइव’ के माध्यम से समाचार एवं जनसंचार के कार्यों को आगे बढ़ाने से जुड़ी है। प्रबंधन, व्यावसायिक रणनीति, ब्रांडिंग और मार्केटिंग के अनुभव का उपयोग करते हुए वह मीडिया संस्थान के विकास तथा उसकी कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। Durgesh Tiwari की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

अब सियासत की पिच पर चहल की फिरकी, BJP के OBC मोर्चे में मिली जगह

सैफई सिंडिकेट का ‘मनीफेस्टो’ जारी करने वाले हैं अखिलेश: ओपी राजभर

दलित सम्मान पर अखिलेश को आकाश आनंद की चुनौती, अयोध्या से पूछा- माफी कब मांगेंगे?

सिराज की प्लेइंग-11 में एंट्री नहीं हुई, सियासत की पिच पर कांग्रेस ने धर्म का छक्का जड़ दिया!
टॉप रीड्स

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

उर्दू अकादमी का नाटक फिर विवादों में, सीएम पोर्टल पर पहुंची शिकायत



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).