बलिया: स्वास्थ्य शिविर में 110 मरीजों को निशुल्क दवा वितरित

बलिया। नगर पंचायत नगरा के वार्ड नंबर-4 चचयां स्थित श्रीगुरुबाबा मंदिर परिसर में रविवार को स्वास्थ्य शिविर एवं निशुल्क दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में 110 मरीजों को निशुल्क दवा वितरित की गई।
कार्यक्रम का आयोजन वार्ड नंबर-4 के सभासद लाल बहादुर सिंह द्वारा किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं एवं निशुल्क दवा का लाभ उठाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह थे। उन्होंने शिविर का शुभारंभ करते हुए मरीजों को दवा वितरित की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना समाज सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है।
इस अवसर पर सत्य प्रकाश सिंह, प्रधानाध्यापक छोटे सिंह, संजय सिंह, जय नारायण सिंह, फतेह बहादुर सिंह, मानसिंह, राजेश पांडेय, संतोष पांडेय (सभासद) एवं मिलन राम (जिला उपाध्यक्ष) सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया : मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से महिलाएं और बच्चे बीमार, कई अस्पताल में भर्ती

विश्व हृदय दिवस पर चरक हॉस्पिटल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 135 मरीजों ने लिया विशेषज्ञों से परामर्श

टाटा एआईजी स्टडी : वायु प्रदूषण से बढ़ रहा गंभीर स्वास्थ्य जोखिम, डॉक्टरों ने दी फेफड़ों को लेकर सतर्क रहने की सलाह

RMLIMS में पहली बार 11 माह की बच्ची का PDA डिवाइस क्लोजर सफल, बिना ओपन हार्ट सर्जरी हुआ इलाज
टॉप रीड्स

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).