रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को नगरा-रसड़ा मुख्य मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा करीब 11:15 बजे कुंजड़ा मोहल्ला मोड़ के सामने हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बैरही गांव निवासी सुभावती देवी (65), पत्नी स्वर्गीय मुंशी चौहान, किसी काम से नगरा बाजार आई थीं। इसी दौरान नगरा-रसड़ा मार्ग पर कुंजड़ा मोहल्ला मोड़ के पास वह एक रोडवेज बस की चपेट में आ गईं। बताया जा रहा है कि बस का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के बाद रोडवेज बस का चालक वाहन लेकर वहां से चला गया। सूचना मिलने पर नगरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया है। साथ ही पुलिस हादसे में शामिल रोडवेज बस और उसके चालक की पहचान करने के लिए जानकारी जुटा रही है।
उधर, सुभावती देवी की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों के साथ बस चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से की मुलाका

बलिया-आईजीआरएस में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के संकेत

योगी सरकार की प्रशासनिक दक्षता से 30 साल पुराना नजूल भूमि विवाद सुलझा

मेटा के अलर्ट पर 10 मिनट में युवक के घर पहुंची बरेली पुलिस, आत्महत्या से बचाई जान
टॉप रीड्स

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

सेमरी में सोनू यादव की हत्या के मामले में चार नामजद भेजे गए जेल



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).